कभी बेटी की उम्र की लड़की से अफेयर तो कभी करोड़ो की हेराफेरी, विवादित है इस फिल्म मेकर की लाइफ

अनुराग कश्यप की वायरल फोटो।

अनुराग कश्यप एक ऐसे फिल्म मेकर हैं जिनका जीवन विवादों से भरा पड़ा है। 10 सितंबर 1972 को यूपी के गोरखपुर में जन्मे अनुराग बेटी की उम्र की लड़की से अफेयर, करोड़ो की हेराफेरी, दो शादियां जैसे कई मामलों की वजह से चर्चा में रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानें उनकी विवादित लाइफ के अनसुने किस्से।

6 साल में टूटी पहली शादी

अनुराग कश्यप की पहली शादी 17 साल पहले 2003 में आरती बजाज के साथ हुई थी। आरती एक जानी मानी फिल्म एडिटर हैं और वो अनुराग की कई फिल्मों की एडिटिंग भी कर चुकी हैं। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला। 6 साल बाद दोनों अलग हो गए। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आलिया कश्यप है।

दूसरी शादी 4 साल बाद टूटी

आरती बजाज से तलाक के बाद अनुराग ने 2011 में दूसरी शादी की। उन्होंने खुद से 11 साल छोटी एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से दूसरी शादी की। ये शादी भी कामयाब नहीं रही और 4 साल बाद ही 2015 में कल्कि और अनुराग का तलाक हो गया।

फिर हुमा कुरैशी से जुड़ा नाम

दूसरी शादी टूटने के बाद भी अनुराग नहीं रुके। उन दिनों उनका नाम गैंग्स ऑफ वासेपुर से सुर्खियां बटोरने वालीं हुमा कुरैशी के साथ जुड़ा। दोनों के बारे में लंबे समय तक अफेयर की खबरें चलीं। हालांकि, बाद में कहा गया कि इनके बीच सीरियस कुछ भी नहीं था और दोनों अलग हो गए।

21 साल छोटी लड़की से अफेयर

हद तो तब हो गई जब हुमा से अफेयर की खबरों के बाद अनुराग का एक फोटो वायरल हुआ। 2016 में अनुराग कश्यप का नाम खुद से 21 साल छोटी मीडिया स्टूडेंट शुभ्रा शेट्टी के साथ जुड़ा। जून 2017 में अनुराग ने भी इस अफेयर पर उस वक्त मुहर लगा दी, जब अपनी सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड शुभ्रा के साथ उन्होंने कुछ फोटोज शेयर कीं। इनमें दोनों काफी करीब नजर आए। हालांकि, बाद में खुद अनुराग कश्यप ने इस पर सफाई पेश की थी, पर फोटोज कुछ और ही कह रहीं थीं। सबसे ताजा मामला करोड़ों की हेराफेरी का रहा, जिसमें अनुराग से लंबे समय तक पूछताछ चली है।

 

Exit mobile version