Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ट्रंप को एक और संदेश? पीएम मोदी नहीं जाएंगे अमेरिका, UNGA से किया किनारा पीएम मोदी का बड़ा फैसला

DigitalDesk by DigitalDesk
September 6, 2025
in स्पेशल
0
Another message to Trump PM Modi will not go to America PM Modi big decision to stay away from UNGA
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ट्रंप को एक और संदेश? पीएम मोदी नहीं जाएंगे अमेरिका, UNGA से किया किनारा
पीएम मोदी का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल होने जा रही संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। उनकी जगह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह फैसला ऐसे समय आया है जब भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद और रणनीतिक मतभेदों को लेकर रिश्तों में खिंचाव देखा जा रहा है।

फरवरी में हुआ था मोदी-ट्रंप शिखर सम्मेलन

इस साल फरवरी में पीएम मोदी अमेरिका गए थे और व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई थी। उस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने पर सहमति जताई थी, लेकिन उसके बाद टैरिफ विवाद ने तनाव बढ़ा दिया। अमेरिका ने भारत पर कई तरह के व्यापारिक शुल्क लगाए, वहीं भारत ने भी जवाबी कदम उठाए। अब पीएम मोदी का UNGA से किनारा करना कूटनीतिक संदेश माना जा रहा है।

Related posts

Guru is kind

जब गुरु हो जाएं मेहरबान, जीवन में मिलने लगते हैं सफलता और समृद्धि के संकेत

June 7, 2026
Vastu

घर के आसपास का वातावरण बदल सकता है आपकी किस्मत, जानिए वास्तु के अहम नियम

June 7, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासभा का कार्यक्रम

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा। उच्चस्तरीय बैठकें 23 से 29 सितंबर तक चलेंगी। 23 सितंबर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे। यह उनके दूसरे कार्यकाल में पहली बार होगा जब वह UNGA के मंच से बोलेंगे। 26 सितंबर: चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश और इजरायल के राष्ट्राध्यक्ष महासभा को संबोधित करेंगे। 27 सितंबर: भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपना संबोधन देंगे।

गौर करने वाली बात है कि जुलाई में जारी सूची में पीएम मोदी का नाम शामिल था। उस वक्त वह 26 सितंबर को भाषण देने वाले थे, लेकिन संशोधित सूची में उनकी जगह जयशंकर का नाम दर्ज किया गया है।

चर्चा के केंद्र में होंगे जलवायु और वैश्विक मुद्दे

इस बार का महासभा सत्र कई अहम कारणों से महत्वपूर्ण है। 22 सितंबर: संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। वहीं 24 सितंबर को महासचिव एंटोनियो गुटेरेस जलवायु शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे। इसमें सदस्य देशों से नई जलवायु कार्य योजनाएं पेश करने की उम्मीद है। इसके अलावा, 1995 में बीजिंग में हुए ऐतिहासिक सम्मेलन की प्रगति पर भी चर्चा होगी।

दुनिया के बदलते हालात

यह महासभा ऐसे समय में हो रही है जब वैश्विक राजनीति कई चुनौतियों से जूझ रही है। अमेरिका के टैरिफ वॉर ने कई देशों के साथ तनाव बढ़ा दिया है। रूस-यूक्रेन युद्ध ने दुनिया की ऊर्जा और खाद्य आपूर्ति को हिला दिया है। मिडिल ईस्ट में तनाव ने वैश्विक सुरक्षा को नई चुनौती दी है। इन हालात में भारत की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही थी। ऐसे में पीएम मोदी का सीधे मंच पर न जाना और विदेश मंत्री के जरिए संदेश भेजना कई राजनीतिक और कूटनीतिक मायनों में देखा जा रहा है।

क्या यह ट्रंप के लिए संदेश है?

विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी का UNGA से दूरी बनाना अमेरिका और खासकर राष्ट्रपति ट्रंप को सीधा संदेश है। यह संकेत है कि भारत सिर्फ दोस्ती की बातों से संतुष्ट नहीं है, बल्कि समानता और सम्मानजनक साझेदारी चाहता है। मोदी सरकार ने विदेश मंत्री जयशंकर को प्रतिनिधित्व का मौका देकर यह भी दिखाया है कि भारत की कूटनीति किसी एक नेता पर निर्भर नहीं, बल्कि संस्थागत ढांचे पर आधारित है।
प्रधानमंत्री मोदी का UNGA सत्र से किनारा करना महज कार्यक्रम में बदलाव नहीं, बल्कि रणनीतिक संकेत है। यह फैसला भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास को दर्शाता है। अब सबकी नजरें जयशंकर के 27 सितंबर को होने वाले संबोधन पर होंगी। जिसमें भारत अपनी नीतियों और दृष्टिकोण को दुनिया के सामने रखेगा। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 319
Tags: #Another message to Trump#PM Modi big decision#PM Modi will not go to America#stay away from UNGA
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version