Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

स्टेशन ले लो…! भूपेश बघेल ने लगाया केन्द्र सरकार पर आरोप,बेचने के लिए संवार रहे रेलवे स्टेशन!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 8, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
CM Bhupesh Baghel PM Narendra Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कहना है कि देश के रेलवे स्टेशनों को इसलिए सजाया-सवारा जा रहा है क्योंकि उसे बड़े उद्योगपतियों को बेचना है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं के यही बयान हैं। जबकि बीजेपी का कहना है कि देश की प्रगति की रफ्तार को बढ़ाने के लिए रेलवे इन्फास्ट्रकचर को ठीक किया जा रहा है।

  • रेलवे स्टेशन को बेहतर बनाने पर सियासत
  • कांग्रेस ने लगाया केंद्र सरकार पर आरोप
  • कहा-सरकार बेचेगी रेलवे स्टेशन
  • छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का आरोप
  • सजेंगे स्टेशन,बिकेंगे स्टेशन!
  • उद्योगपति होंगे क्रेता,सरकार विक्रेता!
  • सजेगा स्टेशन,तभी तो बिकेगा स्टेशन!
  • बीजेपी ने बताया इसे बड़ी सौगात
  • बीजेपी का बयान,यात्रियों के लिए बड़ी सौगात!
  • ठीक होगा इन्फास्ट्रकचर..बढ़ेगी देश की रफ्तार!

दरअसल रविवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के 508 रेलवे स्टेशन को बेहतर बनाने के लिए 25 हजार करोड़ रूपए की योजना का शिलान्यास किया था। 508 रेलवे स्टेशन में से 32 रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ के भी शामिल हैं। जिन पर रेलवे की ओर से करीब दो हजार करोड़ रूपए खर्च किए जायेंगे। अकेले 470 करोड़ रूपए की लागत से राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन को सजाया-सवारा जाएगा। राज्य की मुख्य विपक्षी दल बीजेपी का कहना है कि यह देश में रेलवे से यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी सौगात है। साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

केन्द्र सरकार की योजना पर कांग्रेस को शंका

वहीं दूसरी तरफ राज्य की सत्ताधारी दल कांग्रेस केन्द्र सरकार के इस फैसले को शंका भरी नजरों से देख रही है। कांग्रेस का कहना है कि केन्द्र सरकार देश भर के रेलवे स्टेशन को इसलिए चमका रही है क्योंकि इसे सजा-सवांरकर बड़े उद्योगपतियों को बेचना है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत पूरी कांग्रेस पार्टी के यही स्वर है। राज्य के आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम का कहना है कि केन्द्र सरकार सभी रेलवे स्टेशन को अपने उद्योगपति मित्रों को बेचना चाह रही है इसलिए रेलवे स्टेशन को संजाया सवारा जा रहा है। बता दें अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अमृत स्टेशनों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ को भी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ में 7 रेलवे स्टेशन योजना में शामिल करते हुए उनके पुर्न विकास के लिए प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया है। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस पर संदेह हो रहा है। उनका बड़ा बयान सामने आया है। भूपेश बघेल ने कहा है कि देश के रेलवे स्टेशनों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। जिस तरीके से एयरपोर्ट को भी आधुनिक बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए। बाद में एयरपोर्ट निजी हाथों में दिये। अब देश के रेलवे स्टेशन पर भी करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें डर है कि कहीं देश के रेलवे स्टेशनों को भी निजी हाथों में ना सौंप दिया जाए।

विकास के मुद्दे को सियासी चश्मे से देखना गलत

देश में अब हर मुद्दे पर राजनीति होती है। विकास के मुद्दे को भी राजनितिक चश्मे से देख जाता है। देखा जाता है कि कहीं दूसरे पक्ष को मुद्दे का राजनीतिक लाभ न मिल जाए। यही वजह है कि पीएम जब देश के रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए 25 हजार करोड़ की सौगात दे रहें है तो उसे भी राजनीतिक नजरिए से देखते हुए यह टिप्पणी की जा रही है कि रेलवे स्टेशन को बेचने के लिए सजाया सवारा जा रहा है। तो क्या वाकई रेलबे स्टेशन का आधुनिकीकरण और उसे सजाया सवारा इसलिए ही जा रहा है कि उसे बेचा जाना है। या इसके पीछे वाकई विकास की ही मंशा है।

Post Views: 221
Tags: Amrit Bharat Station SchemeCM Bhupesh BaghelPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version