Tuesday, November 3, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

अमिताभ बच्चन कभी करते थे 500 रुपये की नौकरी

आज शहंशाह हैं बिग बी

DigitalDesk by DigitalDesk
October 9, 2022
in मनोरंजन
0
अमिताभ बच्चन  कभी करते थे 500 रुपये की नौकरी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आज शहंशाह हैं बिग बी 

फिल्म दुनिया के शहंशाह अमिताभ बच्चन वह शख्सियत हैं जो भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान कायम रखे हुए हैं। 11 अक्टूबर को बिग बी अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। अमूमन 80 साल की उम्र तक आते आते लोग घर पर आराम करते हैं, अमिताभ बच्चन ऐसे नहीं हैं। अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वह शख्सियत हैं जो आज भी उतने ही सक्रिय है जितने कभी युवाअवस्था में हुआ करते थे। उम्र के इस पड़ाव पर जब बिग बी की उम्र वाले लगभग सभी कलाकार घर पर आराम करते हैं, तो वहीं अभिताभ बच्चन अभी भी पूरे जोश और लगन से काम करते नजर आते हैं। सिर्फ अमिताभ ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी जया बच्चन भी पूरे जोश और उत्साह के साथ सार्वजनिक मौकों पर शामिल होती हैं।

Related posts

unfulfilled love stories of Waheeda Guru Dutt and Dev Anand Suraiya

वहीदा-गुरुदत्त और देव आनंद-सुरैया की अधूरी प्रेम कहानियां! क्या प्यार के रास्ते में धर्म की दीवार थी या परिवार का दबाव? वायरल दावों का सच क्या है?

November 1, 2026
Bollywood News: मेघना हिरावत उपाध्याय का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नया कदम, Alphaneon Studioz और Ticketmart का किया लॉन्च

Bollywood News: मेघना हिरावत उपाध्याय का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नया कदम, Alphaneon Studioz और Ticketmart का किया लॉन्च

October 27, 2026

बच्चन बैक टू द बिगनिंग समारोह

अमिताभ के 80वें जन्मदिन के मौके पर पर 8 से 11 अक्टूबर तक बच्चन बैक टू द बिगनिंग नाम का एक विशेष फिल्म समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह फेस्टिवल 17 भारतीय शहरों के 22 सिनेमा हॉल में 11 अक्टूबर तक चलेगा।

अमिताभ करते थे 500 रुपये की नौकरी

फिल्म दुनिया में कदम रखने से पहले अमिताभ बच्चने कोलकाता में एक मैनेजिंग एजेंसी में एग्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी करते थे। जहां उनको 500 रुपए वेतन मिलता था जो बाद में बढ़कर 800 रुपए हो गया। मीडिया  रिपोर्ट्स की माने तो मौजूदा दोर में अमिताभ बच्चन करीब 3500 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ सालाना करीब 60 करोड़ रुपए की आमदानी है।

जब दिवालिया होने की कगार पर पहुंचे अमिताभ

एक साक्षात्कसार में स्वयं अभिषेक बच्चन ने  बताया था कि उन्हें कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी क्योंकि अमिताभ की आर्थक स्थिति उस समय काफी खराब थी। दरअसल 1999 में वह दिवालिया होने की स्थिति में आ गए थे। उनकी कंपनी एबीसीएल यानी अमिताभ बच्चन कारपोरेट लिमिटेड ने 1996 में बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड इवेंट के मैनेजमेंट का काम लिया था। सिमें में उन्हें सा7 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा था। कंपनी ने फिल्म मृत्युदाता बनाई। ये फिल्म भी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।कंपनी के असफल होने की वजह से अमिताभ की संपत्ति तक जब्त होने की स्थिति में थी। हालांकि किस्मत ने साथ दिया। यश चोपड़ा ने फिल्म मोहब्बतें में उनको रोल दिया और फिल्म सफल रही। मोहब्बतें फिल्म के बाद अमिताभ ने कामयाबी की नई पारी खेली।

बिग बी के नाम हैं मुंबई में 5 आलीशान बंगले

कभी दिवालिया हाने की कगार पर पहुंच चुके अमिताभ बच्चन आज मुंबई में पांच बंगले के मालिक हैं। उन्होंने बंगलों के नाम जलसा, जनक, प्रतीक्षा, वत्स रखा है। वे अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित जलसा बंगले में रहते हैं। इस बंगले की कीमत लगभग 120 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। ये बंगला निर्देशक रमेश सिप्पी ने बिग बी को फिल्म सत्ते पे सत्ता के सफल होने पर भुगतान के रूप में दिया था। जबकि दूसरे बंगले प्रतीक्षा की कीमत 160 करोड़ बताई जाती है। जहां वे कभी अपने पिता के साथ रहते थे। बिग बी के जनक बंगले में अब उनका कार्यालय है।

इलाहाबाद का पैतृक आवास अब एक शैक्षणिक ट्रस्ट

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में अमिताभ बच्चन का पैतृक आवास आज भी मौजूद है है। इस जगह को अमिताभ ने एक शैक्षणिक ट्रस्ट में बदल दिया है। देशभर में उनकी कई और प्रॉपर्टी भी हैं।इतना ही नहीं फ्रांस में भी अमिताभ बच्चन की एक प्रॉपर्टी है।

जलसा में लगी चार करोड़ की पेंटिंग 

अमिताभ बच्चन ने अपने घर में जलसा एक बुल पेंटिंग लगा रखी है। ये जिसे मंजीत बावा ने बनाया था। मंजीत बाबा की कला की दुनियाभर में सराहना की जाती है। अमिताभ के जलसा के लिविंग रूम में लटकी उनकी इस पेंटिंग की कीमत 4 करोड़ रुपए है।

लग्जरी कारों का है शौक

बिग बी अमिताभ बच्चन को लग्जरी ब्रांड्स कारों का शौक है। उनके पास 11 कारें हैं। जिनमें लेक्सस, रॉल्स रॉयल फैंटम, 2 बीएमडब्ल्यू, 3 मर्सडीज शामिल हैं। बिग बी 2 नंबर को लकी मानते हैं। उनकी जन्म की तारीख का जोड़ भी यही है। उनकी सभी कारों के नंबरों में भी 2 अंक जरूर होता है। सफेद रंग की रॉल्स रॉयल फैंटम गाड़ी उन्हें प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म एकलव्य में शानदार एक्टिंग के लिए गिफ्ट की थी। इस कार की कीमत करीब 9 से 11 करोड़ रुपए बताई जाती है।

बिग बी के पास है अपना प्राइवेट जेट

अमिताभ बच्चन के पास अपना खुद का प्राइवेट जेट है। बिग बी अपने इस जेट में ही यात्रा करते हैं। बताया जाता है कि इस जेट की कीमत करीब  260 करोड़ रुपए है। जेट की एक झलक अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ साझा की थी।  पोस्ट के जरिए अभिषेक ने पिता को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने की बधाई दी थी।

महंगे पेन के शौकिन हैं बिग बी

प्रॉपर्टी और कार ही नहीं। बिग बी  के पास पेन का भी शानदार कलेक्शन है। उनका लिखने के शौक के साथ.साथ महंगे पेन  को संग्रहित  करने का भी शौक है। बताया जाता है कि बिग बी के पास एक 67,790 रुपए है।

नहीं पसंद चाय कॉफी और कोल्ड ड्रिंक

अमिताभ बच्चन अपने खानपान को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं। एक साक्षात्कार में बिग बी ने बताया था कि पहले वो नानवेज पसंद करते थे लेकिन अब पूरी तरह से शाकाहारी हैं। चाय कॉफी नहीं पीते हैं क्योंकि चाय.कॉफी में कैफीन की काफी मात्रा होती है। जिसके अत्यधिक मात्रा में सेवन से दिमाग और याददाश्त पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा मिठाइयां नहीं खाते हैं।

एक साथ की दीवार और शोले की शूटिंग 

फिल्म दीवार और शोले की शूटिंग उन्होंने एक साथ की। जबकि दोनों की लोकेशन और शहर अलग अलग थे। अमिताभ बच्चन ने एक बार बताया था दीवार के क्लाइमेक्स को रात में शूट किया जा रहा था बंबई में। वे रात भर जागते और सुबह बंगलौर की फ़्लाइट पकड़ते जहाँ से एक घंटे की दूरी पर रामगढ़ में शोले की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग ख़त्म हो जाने के बाद शाम को वे फिर बंबई की फ़्लाइट पकड़ते  और दीवार की शूटिंग करते थे।

जया ने जब रेखा को घर बुलाकर समझाया

दरअसल जया और अमिताभ को इंडस्ट्री का आदर्श कपल माना जाता है। इतनी उम्र के बाद भी दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ है। अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी के बारे में तो सभी जानते ही हैं। जया बच्चन से शादी के बाद भी जब रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें अखबारों में छपती थीं। इससे बात से अमिताभ के घर में तनाव का माहौल रहता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार अमिताभ बच्चन शूटिंग के सिलसिले में कहीं बाहर गए हुए थे। मौका देखकर जया बच्चन ने रेखा को अपने घर खाने पर बुला लिया। पहले रेखा को थोड़ा आश्चर्य हुआ और वह सहम भी गई थीं। लेकिन जब वह अमिताभ के घर पहुंची तो जया बच्चन ने रेखा के साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया  लेकिन जब रेखा जाने लगीं तो जया बच्चन ने रेखा से सिर्फ एक बात कही कि चाहे कुछ भी हो जाए। मैं अमित को नहीं छोडूंगी। इस वाकये के बाद रेखा कभी अमिताभ बच्चन से नहीं मिलीं।

बिग बी को पसंद नहीं जया की सलेहियों का घर आना 

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने अपना पॉडकास्ट शुरू किया है। इस पॉडकास्ट में जया बच्चन भी शामिल हुई थीं। नव्या ने जया बच्चन से उनकी सलेहियों के बारे में सवाल किया तो जया का कहना था उनकी सात सहेलियां हैं। ये सभी पिछले काफी साल से एक.दूसरे के साथ हैं, समय समय पर मिलती रहती हैं लेकिन उनकी सलेहियों का घर आना अमित जी को पसंद नहीं। जया ने बताया कि उनकी सहेलियों के घर आने पर अमित जी का चेहरा उतर जाता है। जवाब में नव्या ने कहा कि शायद जया बच्चन की सलेहियां उन्हें देखकर थोड़ा असहज महसूस करती हों।ऐसे में जया का कहना था कि ऐसा नहीं है, वे भी सभी को काफी समय से जानते हैं। दरअसल वो अब बूढ़े हो गए हैं। व्यक्ति शरीर से बूढ़ा हो सकता हैं, लेकिन मन से नहीं।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version