Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

सुशासन दिवस पर एमपी के इस शहर में आएंगे अमित शाह… दो लाख करोड़ के उद्योगों का होगा भूमिपूजन–शुभारंभ

DigitalDesk by DigitalDesk
December 12, 2025
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Amit Shah will visit this city of MP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सुशासन दिवस पर एमपी के इस शहर में आएंगे अमित शाह… दो लाख करोड़ के उद्योगों का होगा भूमिपूजन–शुभारंभ

देश भर में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर देश भर में कई कार्यक्रम होंगे। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भी एक बड़ा और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं। हालांकि आने का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन और भाजपा संगठन स्तर पर तैयारियाँ युद्धस्तर पर चल रही हैं। यह अवसर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस और सुशासन दिवस दोनों का होगा, इसलिए इसे राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाने की योजना है। माना जा रहा है कि इस पूरे कार्यक्रम की अगुवाई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।

Related posts

Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026
Breaking News: 9 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: लखनऊ में विपक्ष का प्रदर्शन, दिल्ली में मौसम का अलर्ट और नाना पाटेकर के निधन से शोक

Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट

October 20, 2026

दो लाख करोड़ के उद्योगों का भूमिपूजन और शुभारंभ

कार्यक्रम के तहत लगभग दो लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश परियोजनाओं का एक साथ भूमिपूजन और शुभारंभ किया जाएगा। यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में मध्यप्रदेश में लगातार निवेशक सम्मेलन, रीजनल कॉन्क्लेव और राष्ट्रीय स्तरीय कॉन्क्लेव आयोजित किए गए, जिनमें उद्योगपतियों ने बड़े पैमाने पर निवेश की इच्छा जताई थी। अब उन सभी एमओयू और सहमति पत्रों को ज़मीन पर उतारने की तैयारी हो चुकी है।

सरकार का कहना है कि यह आयोजन प्रदेश को औद्योगिक नक्शे पर नई पहचान दिलाएगा और ग्वालियर सहित पूरे मध्यप्रदेश में निवेश की नई लहर पैदा होगी। इस समारोह में देश-विदेश के दर्जनों औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों के आने की भी संभावना है।

केंद्रीय गृहमंत्री का दौरा—अधिकृत घोषणा की प्रतीक्षा

सूत्रों के मुताबिक अमित शाह विशेष विमान से महाराजपुरा एयरपोर्ट या ग्वालियर एयर बेस पर उतरेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे या फिर हेलीकॉप्टर का उपयोग करेंगे—इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इसलिए दोनों तरह की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। मेला मैदान के पिछली ओर विशेष हेलीपैड का निर्माण शुरू कर दिया गया है ताकि किसी भी विकल्प को अंतिम समय पर लागू किया जा सके।

स्थल का निरीक्षण—अधिकारियों और मंत्रियों की बैठकें जारी

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकार पूरी तरह सक्रिय है। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मेला मैदान का निरीक्षण कर चुके हैं। बता दें यह मेला मैदान वही स्थान है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक सभा हुई थी। जिसमें तीन बड़े डोम तैयार किए गए थे। इस बार भी इसी स्तर की भव्य व्यवस्था सुनिश्चित करने पर काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की पुष्टि

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पिछले दिनों खजुराहो में आयोजित कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले ही यह जानकारी साझा कर दी थी कि 25 दिसंबर को ग्वालियर में दो लाख करोड़ के उद्योगों का विशाल भूमिपूजन कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को अटलजी के जन्मदिन—सुशासन दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन के रूप में रखा गया है। सीएम ने कहा कि यह मध्यप्रदेश के औद्योगिक भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। सीएम के बयान के बाद से ही प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं और स्थान, सुरक्षा, मंच, बैठक व्यवस्था, तकनीकी उपकरण, वीडियो वॉल सहित सभी व्यवस्थाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।

राज्य में निवेश को नई गति देने की तैयारी

मध्यप्रदेश सरकार पिछले कुछ महीनों से निवेश बढ़ाने पर विशेष फोकस कर रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद प्रदेश के विभिन्न शहरों में कॉन्क्लेव आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में निवेशक पहुंचे। इन कॉन्फ्रेंसेज़ में मिले एमओयू अब वास्तविक परियोजनाओं के रूप में बदल रहे हैं। ग्वालियर का यह कार्यक्रम इन्हीं निवेश प्रस्तावों के रूपांतरण का प्रतीक माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में औद्योगिक आधार मज़बूत होगा। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को विशेष लाभ होगा।

वहीं ग्वालियर प्रशासन और भाजपा संगठन इस बात को लेकर आश्वस्त है कि 25 दिसंबर का आयोजन राज्य की सबसे भव्य औद्योगिक घटनाओं में से एक होगा। यदि अमित शाह के दौरे की आधिकारिक घोषणा हो जाती है, तो यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियाँ बटोर सकता है। ग्वालियर के मेला मैदान में तैयारियाँ जारी हैं और वातावरण तेजी से आगामी ऐतिहासिक दिन की ओर बढ़ रहा है—जहाँ सुशासन दिवस, उद्योग, निवेश और विकास का संगम देखने को मिलेगा।

Tags: Amit Shah
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version