Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

एमपी में ईंधन का स्टॉक पर्याप्त: ईंधन किल्लत की खबरों के बीच ऑयल कंपनियों का बड़ा बयान, ‘घबराएं नहीं, सप्लाई पूरी तरह सामान्य’

DigitalDesk by DigitalDesk
April 7, 2026
in बिजनेस, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
Madhya Pradesh Indian Oil
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ईंधन किल्लत की खबरों के बीच ऑयल कंपनियों का बड़ा बयान, ‘घबराएं नहीं, सप्लाई पूरी तरह सामान्य’

भोपाल। मध्य प्रदेश में ईंधन किल्लत की खबरों के बीच इंडियन ऑयल और अन्य ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने संयुक्त रूप से स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। राज्य स्तरीय समन्वय समिति की प्रेस ब्रीफिंग में कंपनियों ने साफ किया कि सभी प्रकार के ईंधन का स्टॉक  स्टॉक पर्याप्त होने के साथ ही दावा किया जा रहा है कि सप्लाई पूरी तरह सुचारू रूप से बगैर बाधा जारी है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
  • ईंधन किल्लत की अफवाहों पर विराम, कंपनियों का बड़ा बयान
  • ‘घबराएं नहीं’—MP में पेट्रोल-डीजल और LPG की सप्लाई सामान्य
  • ऑयल कंपनियों का दावा: स्टॉक भरपूर, कोई कमी नहीं
  • पैनिक बाइंग से बचें, सप्लाई चेन पूरी तरह मजबूत
  • डिजिटल बुकिंग से आसान हुआ LPG वितरण
  • कालाबाजारी पर कार्रवाई तेज, हजारों सिलेंडर जब्त
  • बढ़ती मांग के बावजूद ईंधन सप्लाई पर असर नहीं

इंडियन ऑयल मध्यप्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) अजय कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है, जिससे सप्लाई चेन को मजबूत रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है और डोमेस्टिक एलपीजी की सप्लाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का वितरण केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की असमानता या गड़बड़ी न हो। इसके साथ ही 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की रिलीज भी शुरू कर दी गई है, जो खास तौर पर छात्रों और युवा कामकाजी लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं।

प्रेस ब्रीफिंग में डिजिटल बुकिंग को लेकर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश में 95 प्रतिशत एलपीजी बुकिंग अब डिजिटल माध्यम से हो रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे ऑनलाइन बुकिंग के विकल्पों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें, ताकि वितरण प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनी रहे।

धांधली और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए ऑयल कंपनियों ने विशेष टीमें भी गठित की हैं। इन टीमों ने अब तक राज्यभर में 2485 छापेमारी की है, जिसमें 3500 सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

ऑयल कंपनियों ने यह भी साफ किया कि देश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है और सभी टर्मिनल तथा डिपो में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मध्य प्रदेश में वर्तमान में 2 लाख से अधिक डोमेस्टिक एलपीजी कनेक्शन और 566 औद्योगिक कनेक्शन सक्रिय हैं, जिन्हें नियमित रूप से सप्लाई दी जा रही है। पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को लेकर भी स्थिति सामान्य बताई गई है। राज्य में कुल 7147 पेट्रोल-डीजल रिटेल आउटलेट्स संचालित हो रहे हैं, जहां कहीं भी किल्लत की स्थिति नहीं है। इसके अलावा, 4 टर्मिनल और 13 बल्क डिपो के माध्यम से पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, कुछ स्थानों पर पाइपलाइन के जरिए तो कुछ जगहों पर रेल मार्ग से स्टॉक पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 8000 किलोलीटर पेट्रोल और 16000 किलोलीटर डीजल की सप्लाई की जा रही है। यह आंकड़ा पहले की तुलना में काफी अधिक है, क्योंकि संकट से पहले प्रतिदिन लगभग 12000 किलोलीटर डीजल की सप्लाई होती थी।

बढ़ती मांग के बावजूद सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। कंपनियों ने कहा कि पैनिक बाइंग की कोई जरूरत नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जून तक मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित चुनौती से निपटा जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में ईंधन की उपलब्धता पूरी तरह सुरक्षित है और आम जनता को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

कुल मिलाकर, ऑयल कंपनियों के इस संयुक्त बयान ने साफ कर दिया है कि मध्य प्रदेश में ईंधन की स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन और कंपनियां मिलकर सप्लाई चेन को मजबूत बनाए हुए हैं, जिससे लोगों को निर्बाध सेवाएं मिल रही हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं से यही अपील की जा रही है कि वे अफवाहों से दूर रहें और सामान्य तरीके से ही ईंधन का उपयोग करें।

Post Views: 131
Tags: #Fuel in Madhya Pradesh #Indian Oil and other oil marketing companies#Fuel stocks in MP are sufficient #Fuel shortage #Oil companies issue a major statement
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version