Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

हिंडनबर्ग रिसर्च का ऐलान, भारत में होने वाला है कुछ बड़ा….पिछली रिपोर्ट में अडाणी समूह पर लगे थे ये आरोप…अडानी के बाद Hindenburg Research के निशाने पर अब कौन ?

DigitalDesk by DigitalDesk
August 10, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक बार फिर बड़ा ऐलान कर हैरान कर दिया है। आज शनिवार 10 अगस्त की सुबह सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर पोस्‍ट करते हुए अमेरिकी कंपनी ने भारतीय कंपनी से जुड़े एक और बड़े खुलासे के संकेत दिये हैं। Hindenburg Research ने लिखा है भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है। हालांकि किस संबंध में और क्‍या बड़ा होने वाला है, इसे लेकर हिंडनबर्ग ने स्पष्ट खुलासा नहीं किया है। कंपनी की ओर से की गई इस पोस्‍ट को लेकर माना जा रहा है कि किसी भारतीय कंपनी के बारे में हिंडनबर्ग रिसर्च एक बार फिर बड़ा खुलासा करने वाला है।

  • कौन बनेगा हिंडनबर्ग का अगला शिकार?
  • अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च का दावा
  • भारत में जल्द होने वाला है कुछ बड़ा
  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हिंडनबर्ग रिसर्च ने किया यह ऐलान
  • सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हिंडनबर्ग ने दिये नए खुलासे के संकेत
  • फिलहाल हिंडनबर्ग ने नहीं लिया किसी कंपनी का नाम
  • एक साल पहले 2023 में अडाणी समूह पर लगाए थे कई आरोप
  • 2023 में हिंडनबर्ग ने लगाए थे अडाणी ग्रुप पर आरोप
  • मनी लॉन्ड्रिंग, शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप लगाए थे

बता दें पिछले साल जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी Gautam Adani के अडानी समूह को निशाने पर लिया था। अडानी समूह को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट जारी होने बाद हडकंप मच गया था, क्‍योंकि हिंडनबर्ग ने अपनी इस रिपोर्ट में अडानी समूह पर शेयर को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के सामने आते ही अडानी समूह के सभी शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। इतना ही नहीं गौतम अडानी दुनिया के नंबर 2 अरबपति बनने के बाद सीधे 36वें नंबर पर आ गए थे। क्‍योंकि अडानी की संपत्ति में उस समय रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई थी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

हिंडनबर्ग ने लगाए थे अडाणी समूह पर मनी लॉन्ड्रिंग और शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप

बता दें हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी 2023 को अडाणी समूह को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। जिसके बाद समूह के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि बाद में समूह ने इसमें रिकवरी करने में सफलता हासिल की। वहीं रिपोर्ट को लेकर भारतीय शेयर बाजार रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया SEBI की ओर से हिंडनबर्ग को कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया था।

  • अडाणी ग्रुप की कंपनियों ने उसके शेयरों की कीमत को मैनिपुलेट कर बढ़ाया
  • मनी लॉन्ड्रिंग और अकाउंटिंग फ्रॉड किया। 8 साल के दौरान 5 CFO बदले
  • ग्रुप की 7 कंपनियों के शेयर की कीमत 85% तक ज्यादा यानी स्काय रॉकेट वैल्यूएशन
  • अडाणी ग्रुप पर 2.20 लाख करोड़ का कर्ज। ये उसकी कंपनियों की हैसियत से ज्यादा
  • मॉरीशस और दूसरे देश की कंपनियों में पैसे भेजे। उन कंपनियों ने अडाणी के शेयर खरीदे

इसके बाद हाल ही में 1 जुलाई 2024 को प्रकाशित किये गये अपने एक ब्लॉग पोस्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से कहा गया था नोटिस में यह बताया गया है कि उसने नियमों का उल्लंघन किया है। कंपनी की ओर से कहा गया कि SEBI की ओर से आरोप लगाया था ​कि हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में पाठकों को गुमराह करने के लिए कई गलत बयान शामिल किये हैं। वहीं इसका जवाब देते हुए हिंडनबर्ग ने भी SEBI पर ही कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे।

Post Views: 582
Tags: #American company#Hindenburg Research#Indian companies#indian stock market
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version