Wednesday, August 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

इस दिन से अमेरिका लगाएगा भारी टैरिफ: BRICS देशों को ट्रंप की धमकी….9 जुलाई तक ट्रेड डील का मौका……वरना इस दिन के बाद भुगतना पड़ेगा टैरिफ का झटका

DigitalDesk by DigitalDesk
July 7, 2025
in स्पेशल
0
America will impose heavy tariffs from 1 August 2025 New warning from Trump administration
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ट्रंप की नई टैरिफ नीति वैश्विक व्यापार को एक बार फिर अस्थिरता की ओर ले जा रही है। यह केवल आर्थिक दबाव नहीं, बल्कि अमेरिका की “अमेरिका फर्स्ट” नीति का राजनीतिक संदेश भी है। भारत सहित सभी प्रभावित देशों के सामने अब सीमित समय है — या तो समझौता करें या अमेरिकी बाजार में महंगी कीमत चुकाएं।

1 अगस्त से अमेरिका लगाएगा भारी टैरिफ: ट्रंप प्रशासन की नई चेतावनी

Related posts

Ring of Jupiter on the Mount of Jupiter What does it signify Discover its significance in palmistry

गुरु पर्वत पर बनी रिंग ऑफ जुपिटर रेखा: क्या देती है संकेत? जानिए हस्तरेखा शास्त्र में इसका महत्व

August 5, 2026
Horoscope

Wednesday Horoscope: पंचांग, ग्रहदशा और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल …जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

August 5, 2026

9 जुलाई तक ट्रेड डील का मौका, अन्यथा भुगतना पड़ेगा टैरिफ का झटका

डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान: 1 अगस्त से टैरिफ लागू होंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक व्यापार जगत में हलचल मचा दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया कि BRICS के जिन देशों के साथ 9 जुलाई 2025 तक व्यापारिक समझौता नहीं होता, उन पर 1 अगस्त से भारी टैरिफ (आयात शुल्क) लागू कर दिए जाएंगे। यह टैरिफ दरें वही होंगी जो 2 अप्रैल को घोषित की गई थीं, जिनमें कुछ देशों पर 10% से भी अधिक शुल्क प्रस्तावित था। ट्रंप के मुताबिक उन्होंने इस बाबत 12 देशों को टैरिफ नोटिस देने वाले पत्रों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

9 जुलाई तक डील का समय, फिर टैरिफ नोटिस

ट्रंप ने कहा कि 9 जुलाई अंतिम तारीख है, इसके बाद व्यापारिक साझेदारों को टैरिफ नोटिस भेज दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह “डेडलाइन” नहीं बल्कि एक वास्तविक कार्यान्वयन की तारीख है। अमेरिका की इस रणनीति को “मैक्सिमम प्रेशर” कहा जा रहा है, जिससे देशों को जल्दी निर्णय लेने के लिए मजबूर किया जा सके। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेन्ट ने कहा कि यह धमकी नहीं, बल्कि अमेरिका की नीति का हिस्सा है — “समझौता करें या टैरिफ का सामना करें”।

अब तक किन देशों से हुआ समझौता?

ट्रंप प्रशासन ने अब तक यूनाइटेड किंगडम (UK) और वियतनाम के साथ सफल व्यापार समझौते किए हैं। इसके अलावा अमेरिका और चीन ने आपसी टैरिफ को अस्थायी रूप से कम करने पर सहमति जताई है। स्कॉट बेसेन्ट ने बताया कि कई अन्य देशों के साथ बातचीत अंतिम चरण में है, लेकिन उन्होंने देशों के नाम नहीं बताए। उनका कहना था कि अमेरिका छूट देने में जल्दबाज़ी नहीं करेगा और हर समझौता अमेरिका के हित में होगा।

ट्रंप का सख्त रुख: “ट्रेड करना है तो कीमत चुकानी होगी”

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि “नोटिस भेजना 15 अलग-अलग बैठकों से ज्यादा आसान है।” उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर कोई देश अमेरिका के साथ व्यापार करना चाहता है, तो उसे अमेरिका के शर्तों के अनुसार चलना होगा। उनका यह भी कहना था कि अमेरिका अब ‘फेयर ट्रेड’ चाहता है, न कि ‘फ्री ट्रेड’। ट्रंप की यह रणनीति चुनावी वर्ष में घरेलू औद्योगिक हितों को साधने की कोशिश के रूप में भी देखी जा रही है।

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील?

भारत पर इस अमेरिकी फैसले का सीधा असर पड़ सकता है। भारत से अमेरिका को निर्यात होने वाले वस्त्र, ऑटो पार्ट्स, फार्मास्युटिकल्स और इंजीनियरिंग उत्पादों पर टैरिफ बढ़ सकते हैं। इससे भारतीय निर्यातक प्रतिस्पर्धा में पिछड़ सकते हैं और व्यापार घाटा बढ़ सकता है। साथ ही, अमेरिका में रहने वाले भारतीय निवेशकों और स्टार्टअप्स के लिए भी अनिश्चितता का माहौल बन सकता है। हालांकि भारत और अमेरिका के बीच हाल के वर्षों में संबंध मजबूत हुए हैं, लेकिन ट्रेड डेफिसिट, डेटा लोकलाइजेशन और टैक्सेशन जैसे मुद्दों पर मतभेद अभी भी मौजूद हैं। ऐसे में 9 जुलाई से पहले भारत को एक समझौते पर पहुंचना अहम होगा। वरना टैरिफ की मार से व्यापार को बड़ा झटका लग सकता है।

बता दें कि भारत और अमेरिका दोनों देशों के बीच मिनी ट्रेड डील अपने आखरी चरणों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले करीब 24-30 घंटों के दरमियान इस पर कोई बड़ा फैसला होने की उम्मीद है। हालांकि ट्रेड डील से पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर से ब्रिक्स के देशों को टैरिफ की बड़ी धमकी दी है। ऐसे में यह उलझन बनी हुई है कि फिलहाल डील कब साइन होगी। किस पैमाने पर डील होगी। इस पर अब तक सरकार की ओर से ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।..(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Donald Trump announcement#Tariffs to be implemented from August 1#Trade deal opportunity till July 9#Trump administration warning#US tariffs to be implemented from August 1
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version