Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अपनी टीम को लेकर शशि थरूर हुए रवाना….अमेरिका में करेंगे पाकिस्तान को बेनकाब… वहीं खाड़ी देशों में सुनाई देगी ओवैसी की गरर्जना

DigitalDesk by DigitalDesk
May 24, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

तिरुवंनतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर की अगुवाई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के अलावा गुयाना के लिए रवाना हुआ है। यह भारतीय सांसदों का यह दल कोलंबिया और पनामा के साथ ब्राजील की यात्रा करेगा। वहीं बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में जो सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल रवाना हो रहा है वह सऊदी अरब के साथ कुवैत और बहरीन ही नहीं अल्जीरिया की यात्रा करेंगे।

  • तिरुवंनतपुरम के लोकसभा सांसद शशि थरूर
  • सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका रवाना
  • प्रतिनिधि मंडल को लेकर गुयाना भी जाएंगे शशि थरुर
  • कोलंबिया और पनामा के साथ ब्राजील की यात्रा करेगा

दरअसल ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान की ओर से सीमापार से फैलाए जा रहे आतंकवाद पर भारत के पक्ष को वैश्विक स्तर पर रखने के लिए एनडीए सरकार की ओर से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को दुनिया के कई देशों में भेजा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के लिए आज शनिवार को रवाना हो गया है। जबकि बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल खाड़ी देश के लिए रवाना हुआ है।

Related posts

Ravana final 3 lessons

रावण की आखिरी 3 सीख: मरते-मरते शत्रु को दे गया जीवन का सबसे बड़ा ज्ञान, आज भी प्रासंगिक हैं ये बातें!

October 20, 2026
Vijayadashami is today

दशहरा 2026: विजयादशमी आज… जानिए रावण दहन का शुभ मुहूर्त और शमी पूजा का महत्व

October 20, 2026

बीजेपी के सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब के साथ बहरीन और कुवैत में आतंकवाद को लेकर भारत का पक्ष रखेगा। यह सर्वदलीय दल पहले बहरीन जाएगा। जबकि पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल अमेरिका में पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे आतंकवाद की नापाक साजिश और आतंकवाद पर भारत के रुख के बारे में बताएगा। इन दोनों सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के अतिरिक्त भी कई अन्य प्रतिनिधिमंडल अपने-अपने मिशन में लगे हुए हैं। कई देशों का दौरा भी यह दल कर रहे हैं।

विदेश सचिव मिसरी ने की रवानगी से पहले ब्रीफिंग

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक दिन पहले शुक्रवार 23 मई को विदेश जाने वाले चार सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात की। इसके साथ ही इस बारे में उन्हें जानकारी भी दी। मुलाकात करने वालों में केन्द्रीय शशि थरूर और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्य शामिल थे।

इस बीच शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे और जनता दल यूनाइटेड जेडीयू, नेता संजय कुमार झा और द्रविड़ मुनेत्र कडगम डीएमके की नेता के.कनिमोझी की अगुवाई में तीन प्रतिनिधिमंडल पहले ही कई देशों के दौरे पर है।

शशि थरूर की टीम कई देशों में जाएगी

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शुक्रवार को मुलाकात के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर, रविशंकर प्रसाद, राकांपा (शरदचंद्र पवार) नेता शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और बीजेपी नेता बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडलों को अलग-अलग देशों की राजधानियों में दिए जाने वाले संदेश के बारे में बताया।

तिरुवंनतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के अतिरिक्त गुयाना, पनामा, कोलंबिया और ब्राजील की यात्रा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में लोक जनशक्ति पार्टी- राम विलास पासवान की शांभवी चौधरी, तेलुगू देशम पार्टी के जीएम हरीश बालयोगी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरफराज अहमद, बीजेपी की भुवनेश्वर कलिता और शशांक मणि त्रिपाठी, शिवसेना के मिलिंद देवड़ा, बीजेपी तेजस्वी सूर्या के साथ पूर्व राजनयिक तरनजीत संधू शामिल हैं।..प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #all party delegation#Congress Lok Sabha MP Shashi Tharoor#Thiruvananthapuram Shashi Tharoor
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version