आलिया भट्ट बनी मॉं- दिया बेबी गर्ल को जन्म

आलिया भट्ट-रणवीर कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मॉं बन गई हैं। आलिया ने सुबह मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में बेबी को जन्म दिया।  आलिया और रणवीर बेबी गर्ल के पैरेन्ट्स बन चुके हैं।

आलिया सुबह अस्पताल गईं

आलिया की गोद भराई की रस्म अक्टूबर में हुई थी। उसके बाद से अनुमान था कि बेबी का बर्थ दिसंबर फर्स्ट वीक या नवंबर लास्ट वीक में होगा। लेकिन 6 नंवबर को सुबह अचानक आलिया और रणवीर अस्पताल पंहुचे। उनके पीछे सोनी राजदान और नीतू कपूर भी अस्पताल पहुंचे। सुबह तकरीबन 7.30 बजे आलिया अस्पताल पहुंची थी।

आलिया की डिलेवरी सी सेक्शन के जरिए हुई है। आलिया की डिलेवरी के पहले ही उनके पिता ने सोशल मीडिया पर नए सूरज के उदय होने की बात कही थी।

अप्रैल में हुई थी आलिया और रणवीर की शादी

आलिया और रणवीर की शादी अप्रैल महीने में हुई थी। आलिया की शादी के कुछ महीने बाद ही उनकी प्रेगनेंसी की खबरें आई। आलिया ने भी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने घर आने वाले नन्हें मेहमान के बारे में फैंस को बताया था। उस वक्त फैंस के लिए ये खबर चौंकाने वाली थीं और इसी तरह आज सुबह नए मेहमान की आना भी फैंस को चौंका गया। इस खबर से फैंस खुश हैं।

सोशळ मीडिया पर मिल रही है बधाई

बेबी गर्ल के जन्म से आलिया और रणवीर के फैंस भी काफी खुश हैं। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार दोनों को बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें शुभकामनाऐं दे रहे हैं। फैंस लिख रहे हैं कि – बेबी गर्ल अपनी मॉं आलिया की तरह क्यूट है।

आलिया और रणवीर का सेट पर हुआ प्यार

आलिया और रणवीर की शादी को सात महीनें बीत चुके हैं। दोनो के बीच फिल्म के सेट पर प्यार हुआ था। आलिया औऱ ऱणवीर ब्रह्ममास्त्र के सेट पर एक दूसरे के करीब आए थे। धीरे धीरे दोस्ती और फिर प्यार । उसके बाद  आलिया और रणवीर ने शादी कर ली। इससे पहले रणवीर के पिता ऋषि कपूर के सामने ही आलिया औऱ रणवीर की सगाई हो चुकी थी। ब्रह्मास्त्र मूवी 2018 में बनी थी।

नन्हें मेहमान के आने से खुश है कपूर परिवार

फैंस सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। वहीं कपूर परिवार नन्हें मेहमान की किलकारी से खुश है। कपूर खानदान में आलिया रणवीर की बेबी ने खुशियां ला दीं। कूपर परिवार नए मेहमान का अस्पताल से घर आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।

Exit mobile version