Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

UP Politics: अखिलेश–अंबेडकर मुलाकात पर BSP का पलटवार, कहा—“कोई असर नहीं पड़ेगा”

DigitalDesk by DigitalDesk
April 2, 2026
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav meets Baba Saheb great grandson Rajratna Ambedkar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

UP Politics: अखिलेश–अंबेडकर मुलाकात पर BSP का पलटवार, कहा—“कोई असर नहीं पड़ेगा”

लखनऊ/लखीमपुर: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और बाबा साहेब के प्रपौत्र डॉ. राजरतन अंबेडकर की मुलाकात ने उत्तर प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। इस पूरे घटनाक्रम पर अब बहुजन समाज पार्टी की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

BSP का सीधा जवाब

बसपा के यूपी अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने साफ कहा “इस मुलाकात से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।” लखीमपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि किसी बड़े नेता के परिवार का सदस्य किसके साथ खड़ा है, यह जरूरी नहीं कि वह पूरी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करे। उन्होंने दो टूक कहा—“कोई दांव चलने वाला नहीं है… बहुजन समाज पार्टी अपने रास्ते पर मजबूती से खड़ी है।”

बसपा का आधार अटूट

विश्वनाथ पाल ने याद दिलाया कि पार्टी की नींव कांशीराम ने रखी थी और उन्होंने मायावती को अपना उत्तराधिकारी बनाया। उनके मुताबिक, बसपा का वोट बैंक मजबूत है कार्यकर्ता एकजुट हैं 2027 में फिर से मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य तय है समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए बसपा ने कहा “समाजवादी पार्टी पा ने बहुजन समाज का नुकसान किया है… अब वे किस तरह उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे?”   

सियासी मायने क्या हैं?

दरअसल, डॉ. राजरतन अंबेडकर की मौजूदगी को सपा के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि सपा दलित वोट बैंक में पैठ बनाना चाहती है बसपा इसे अपने पारंपरिक आधार पर हमला मान रही है

 क्या बोले थे राजरतन अंबेडकर?

कार्यक्रम में डॉ. राजरतन अंबेडकर ने संविधान की ताकत पर जोर देते हुए कहा “140 करोड़ लोगों को एक साथ जोड़कर रखने का काम संविधान करता है।” उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव PDA के जरिए समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, और अगर वे इसमें योगदान दे सकें तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी। अखिलेश–अंबेडकर मुलाकात ने यूपी की राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है, लेकिन बहुजन समाज पार्टी इसे महज एक “सियासी दांव” मानकर खारिज कर रही है। अब नजर इस बात पर है कि क्या यह मुलाकात 2027 के चुनावी समीकरण बदल पाएगी या फिर बसपा का परंपरागत वोट बैंक पहले की तरह अडिग रहेगा?

Post Views: 267
Tags: #Baba Saheb great grandson #Rajratna Ambedkar#UP politicsakhilesh yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version