Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव….एयर इंडिया ने बंद की इजराइल के तेल अवीव से आने जाने वाली उड़ानें

DigitalDesk by DigitalDesk
August 3, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Air India Middle East Israel Tel Aviv flights canceled
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य पूर्व में इन दिनों तनाव बढ़ता जा रहा है। इसके के चलते एयर इंडिया की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। एयर इंडिया ने ने इजरायल के तेल अवीव से आने और जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि उड़ान संचालन 8 अगस्त तक निलंबित रहेगा।

  • मध्यपूर्व में तनाव के चलते एयर इंडिया का बड़ा फैसला
  • 8 अगस्त तक तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ान रद्द की
  • कंफर्म बुकिंग वाले यात्रियों को प्रदान की जा रही सहायता
  • एयर इंडिया की हर सप्ताह चार उड़ानें
  • तेल अवीव के लिए हैं दिल्ली से चार उड़ानें

एयरलाइन की ओर से जारी एक बयान बयान में कहा गया है कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में चल रही स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिसमें 8 अगस्त तक तत्काल प्रभाव से तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को निलंबित कर दिया गया है। इस अवधि के दौरान तेल अवीव से आने-जाने के लिए कंफर्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं..हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयर इंडिया की ओर से हर सप्ताह तेल अवीव के लिए दिल्ली से चार उड़ानों का संचालन किया जाता है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि उसने उड़ानों का परिचालन मौजूदा स्थिति और बढ़ते तनाव के कारणों से पिछले दिनों 1 अगस्त 2024 को भी दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली अपनी उड़ानों को बंद किया था, इसके साथ ही तेल अवीव से दिल्ली आने वाली अपनी उड़ानें भी रद्द कर दी।

बता दें कि तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हनिया और इससे पहले हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर की हत्या के बाद इजरायल ने दुनिया भर में अपने राजनयिक मिशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। दोनों देशों के बीच तनाव ने बाकी देशों के लिए भी चिंता बढ़ा दी है। इन देशों ने जारी की एडवाइजरी एडवाइजरी जारी करने वाले देशों में ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। पिछली 31 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया ने एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी में साफ तौर पर यह कहा गया था कि उनकी ओर से लगातार यह सलाह दी जा रही हैं कि वहां अस्थिर सुरक्षा स्थिति के और बिगड़ने का जोखिम है। इसके चलते ही ऑस्ट्रेलिया के लोगों को लेबनान की यात्रा न करने की सलाह दी थी। ऑस्ट्रेलिया के लोगों को वहां लेबनान से तत्काल बाहर निकल जाने को ​कहा गया था।

 

Post Views: 350
Tags: #flights canceled#Middle EastAir IndiaIsraelTel Aviv
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version