Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

सुर्खियों में AICC डेलीगेट की सूची, पिता पुत्र को बनाया एआईसीसी सदस्य, कांग्रेस की सूची पर सियासत

DigitalDesk by DigitalDesk
February 22, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
AICC member Congress list
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भोपाल। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के एआईसीसी सदस्यों की सूची जारी की है। वहीं कांग्रेस की डेलीगेट लिस्ट तीन पिता पुत्रों की जोडी भी शामिल है। जिसमें कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ, दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्द्धन सिंह के साथ कांतिलाल भूरिया और उनके बेटे विक्रांत भूरिया का नाम शामिल है। इसे लेकर मध्यप्रदेश में सियासत शुरू हो गई है।

  • एआईसीसी सदस्यों में तीन पिता पुत्र की जोड़ी
  • कमलनाथ – नकुल नाथ
  • दिग्विजय सिंह – जयवर्द्धन सिंह
  • कांतिलाल भूरिया – विक्रांत भूरिया

कांग्रेस खानदानी पार्टी- शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। सीएम ने इसे खानदानी सूची बताया। कांग्रेस की डेलीगेशन सूची को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि खानदानी पार्टी है। खानदानी मतलब है एक ख़ानदान के मां-बेटा, बहन-भाई बहन की पार्टी। पिता पुत्र की पार्टी दूसरों की ज़रूरत ही क्या है। कार्यकर्ता दरी बिछाए और हम राज करेंगे। वहीं गृहमंत्री डाॅ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस संभालने से ज्यादा अपनी गद्दी संभालने की चिंता है। वहीं कांग्रेस इसे लेकर बीजेपी पर पलटवार कर रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना बीजेपी के पास मुददे नहीं है। कोई विषय नहीं बचा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अधिकतर पूर्व मंत्री और विधायक शामिल

फिलहाल बात हो रही है 24 फरवरी से रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की। जिससे पहले कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से आने वाले एआईसीसी सदस्यों की जारी सूची की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस से 99 नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। जिसमें अधिकतर पूर्व मंत्री और विधायक शामिल हैं। इसमें दिग्गज नेताओं को तरजीह दी गई है। फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्षों को भी सदस्य बनाया है। मध्य प्रदेश से एआईसीसी डेलीगेट की सूची में तीन पिता पुत्रों के नाम हैं। इसमें कमलनाथ और नकुलनाथ, दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के साथ ही कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया को जगह दी गई है। एआईसीसी सूची में सबसे ज्यादा कमलनाथ के समर्थकों के नाम शामिल किए गए हैं। इसके अलावा अरुण यादव, अजय सिंह का नाम सूची में है। हालांकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के भाई और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव का नाम नहीं है। एआईसीसी सूची में सबसे ज्यादा कमलनाथ समर्थकों के नाम शामिल किए गए हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जारी की गई एआईसीसी सदस्यों की इस लिस्ट में कांग्रेस ने सभी दिग्गजों को साधने की कोशिश की है। उज्जैन जिले के तीनों विधायकों महेश परमार, रामलाल मालिवे और दिलीप सिंह गुर्जर समेत भारत जोड़ो अभियान में राहुल गांधी के साथ शामिल रहीं प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान को भी इसमें जगह दी गई है।

भाजपा में मोदी का सख्त फार्मूला

वैसे राजनीति में परिवारवाद पुराना रोग है। मध्य प्रदेश में यह रोग कांग्रेस ही नहीं बीजेपी में भी रहा है। हालांकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख्त फार्मूले के बाद बीजेपी में आने वाली पीढ़ी के लिए राजनीति में काफी मुश्किल सफर होने वाला है। मध्यप्रदेश में इस परिवारवाद का लाभ जिन लोगों को मिला है। उनकी लंबी सूची है जिसमें सिंधिया, कमलनाथ, दिग्विजय ही नहीं सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी,वीरेंद्र कुमार सकलेचा तक के नाम शामिल हैं।

मप्र में परिवारवाद का इन नेताओं को मिला सियासी लाभ

  • पंडित रविशंकर शुक्ल- श्यामाचरण शुक्ल, विद्याचरण शुक्ल
  • गोविंद नारायण सिंह-ध्रुवनारायण सिंह
  • वीरेंद्र कुमार सकलेचा-ओमप्रकाश सकलेचा
  • कैलाश जोशी-दीपक जोशी
  • सुंदरलाल पटवा-सुरेंद्र पटवा
  • अर्जुन सिंह-अजय सिंह
  • दिग्विजय सिंह-जयवर्द्धन सिंह
  • कमलनाथ-नकुलनाथ
  • बाबूलाल गौर-कृष्णा गौर
  • सुभाष यादव-अरुण यादव, सचिन यादव
  • जमुनादेवी- उमंग सिंगार
  • श्रीनिवास तिवारी-सुंदरलाल तिवारी, बबला
  • कांतिलाल भूरिया-विक्रांत भूरिया
  • विक्रम वर्मा-नीना वर्मा
  • कैलाश विजयवर्गीय-आकाश विजयवर्गीय
  • सत्यदेव कटारे- हेमंत कटारे
  • बृजेंद्र सिंह राठौर- नितेन्द्र सिंह राठौर

सियासत की दहलीज पर खड़े नेता पुत्र

  • शिवराज सिंह चौहान-कार्तिकेय सिंह
  • सुमित्रा महाजन-मंदार
  • नरेंद्र सिंह तोमर- देवेंद्र सिंह तोमर
  • नंदकुमार सिंह चौहान- हर्षर्द्धन सिंह
  • डाॅ.नरोत्तम मिश्रा- सुकर्ण मिश्रा
  • प्रभात झा- तुषमल
  • गोपाल भार्गव-अभिषेक
  • गौरीशंकर बिसेन-मौसम
  • गौरीशंकर शेजवार-मुदित
  • जयंत मलैया-सिद्धार्थ
  • डॉ. गोविंद सिंह-राहुल सिंह
  • सत्यव्रत चतुर्वेदी-नितिन चतुर्वेदी
Post Views: 271
Tags: Digvijay Singhfather-son duoJaivardhan SinghKamal NathKantilal BhuriaMembers among themselvesNakul NathVikrant Bhuria
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version