Friday, October 30, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी का निधन…जानें अब तक हुए हादसों में भारत ने कितने नेताओं को खोया

DigitalDesk by DigitalDesk
June 13, 2025
in स्पेशल
0
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी का निधन…जानें अब तक हुए हादसों में भारत ने कितने नेताओं को खोया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Ahmedabad Plane Crash and Ex CM Rupani: गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार को एयर इंडिया की क्रैश फ्लाइट में गुजरात पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी इस हादसे में जान चली गई। वे भी प्लेन में सवार थे।

इस विमान में कुल 242 यात्री, दो पायलट और 10 क्रू मेंबर्स शामिल थे। जिनमें से केवल एक यात्री की ही जान बची है। यह एक बहुत ही भीषण विमान हादसा है। जिसमें 265 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें इयर इंडिया का यह विमान रिहायशी इलाके में गिरता नजर आ रहा है।

Related posts

Technology fails before the twin sisters from Rampur Find out what special solution the DM provided

रामपुर की जुड़वा बहनों के आगे फेल हुई टेक्नोलॉजी!…बायोमीट्रिक बना मुसीबत, विशेष तकनीकी समाधान से बने दोनों के आधार

October 29, 2026
Why do the headlights on these two wheelers always remain ON Find out the key reason behind the rule implemented in 2017

इन दुपहिया वाहनों की हेडलाइट हमेशा ON क्यों रहती है? जानिए 2017 में लागू हुए नियम की बड़ी वजह

October 29, 2026

इस हादसे के बाद भारत में हुए विमान हादसों को लेकर अब इतिहास के पन्ने पलटे जा रहे हैं। इतिहास के पन्नों को पलटे तो कई बड़े-बड़े नेताओं को भारत विमान हादसों में गंवा चुका है। विमान हादसों ने न केवल भारतीय राजनीति को भी बुरी तरह प्रभावित किया बल्कि यह विमान हादसे देश की सुरक्षा के साथ ही विमानन नीतियों पर भी सवाल खड़े करने के साथ चर्चा को जन्म देतीं रहीं हैं। विमान हादसों में राजनीतिक दल के नेताओं की मौत ने कई बार राजनीतिक में शून्य पैदा किया। आजादी से पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस और आजादी के बाद भारत के नामी वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा, कांग्रेस लीडर संजय गांधी, माधवराव सिंधिया जैसे महान हस्तियां अपनी जान गंवा चुकी हैं।

संजय गांधी 1980 में हुई मौत
भारत की पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी के छोटे बेटे कांग्रेस नेता संजय गांधी का निधन 23 जून 1980 को एक विमान हादसे में ही हुआ था। संजय गांधी का अपना निजी विमान दिल्ली स्थित सफदरजंग एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया था। बता दें संजय गांधी को विमान उड़ाने का शौक था। हादसे से पहले वे एक नया विमान टेस्ट कर रहे थे। इस विमान हादसे में उनके साथ पायलट सक्सेना की भी मौतू हुई थी। संजय गांधी की मौत के बाद कांग्रेस और भारतीय राजनीति में बड़ा शून्य पैदा हो गया, क्योंकि संजय को इंदिरा गांधी का उत्तराधिकारी माना जा रहा था।

माधवराव सिंधिया 2001 की गई जान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत माधवराव सिंधिया का निधन भी एक विमान हादसे में हुआ था। यह हादसा 30 सितंबर 2001 को हुआ था। माधवराव सिंधिया इस हादसे का शिकार हुए थे। हादसे के समय उनका प्लेन यूपी के मैनपुरी में क्रैश हो गया था। इस हादसे में माधवराव सिंधिया के साथ ही सात लोग मारे गए थे। माधवराव सिंधिया उस समय ग्वालियर से लोकसभा सदस्य थे। उनके निधन ने कांग्रेस पार्टी को गहरा झटका दिया था।

जीएमसी बालयोगी
तेलुगु देशम पार्टी Telugu Desam Party के नेता और तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष जीएमसी बालयोगी भी विमान हादसे का शिकार हुए थे। हादसा 3 मार्च 2002 को हुआ था। जब आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में बालयोगी के साथ ही पांच लोगों की मौत हुई थी। बता दें बालयोगी आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के करीबी सहयोगी थे।

वायएस राजशेखर रेड्डी की 2009 में गई जान
आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की मौत भी 2 सितंबर 2009 को ऐ विमान हादसे में हुई थी। उनका हेलिकॉप्टर रुद्राकोंडा पहाड़ियों में क्रैश हो गया था। इस हादसे में रेड्डी के साथ ही चार लोग मारे गए थे।वाईएस आर रेड्डी आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक माने जाते थे। तत्कालीन सीएम के निधन ने आंध्र प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया था।

मधु मुद्गल 2013 में हादसे का शिकार
कांग्रेस नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मधु मुद्गल की मौत 8 दिसंबर 2013 को एक विमान हादसे में हुई थी। जब मधु का हेलिकॉप्टर उत्तराखंड स्थित देहरादून के पास क्रैश हो गया था। इस विमान हादसे में मुद्गल समेत 5 लोगों की मौत हुई थी। बता दें मधु को उत्तराखंड में कांग्रेस की मुख्यमंत्रियों की दावेदारों में से एक माना जाता था।

Tags: #Ahmedabad Air India plane Crash
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version