Saturday, June 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली ने बदली तस्वीर….अब देश के 21 राज्यों में भगवा का परचम… NDA का 92 करोड़ लोगों पर सीधा शासन…

DigitalDesk by DigitalDesk
February 9, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
After seven years BJP has captured 21 states
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

साल 2018 के बीच में देश के 20 राज्यों पर बीजेपी का कब्जा था। इसके बाद बीजेपी के ग्राफ में तेजी से कमी आई थी। लेकिन अब सात साल बाद बीजेपी 21 राज्यों पर कब्जा जमा कर चुकी है। 45 साल पहले गठित यह पार्टी का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जा रहा है।

  • दिल्ली चुनाव की जीत के बाद बदला देश का सियासी नक्शा
  • 19 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में अब एनडीए की सत्ता
  • करीब आधा दर्जन राज्यों में एनडीए के सहयोगी मुख्य भूमिका
  • 15 राज्यों में बीजेपी स्वयं मुखिया की सीट पर बैठी
  • नॉर्थ-ईस्ट के सात में से 6 राज्यों पर एनडीए

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जीत के बाद देश का सियासी नक्शा भी पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। नए सिनेरियो में देश के 19 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में अब एनडीए की सत्ता है। 21 में से करीब आधा दर्जन राज्यों में एनडीए के सहयोगी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं 15 राज्यों में बीजेपी स्वयं मुखिया की सीट पर बैठी है। इतना ही नहीं, दिल्ली में प्रचंड जीत के बाद अब एनडीए के पास दोनों ही केंद्र शासित प्रदेशों की भी सरकार में आ गई है।

Related posts

Dharmendra Pradhan: भोपाल में शिक्षा, खेल और विकसित भारत पर मंथन: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CM मोहन यादव से की अहम चर्चा

Dharmendra Pradhan: भोपाल में शिक्षा, खेल और विकसित भारत पर मंथन: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CM मोहन यादव से की अहम चर्चा

June 13, 2026
IIT में सीट मिलने पर छोड़ा एडमिशन, फिर भी रोकी फीस! अब आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

IIT में सीट मिलने पर छोड़ा एडमिशन, फिर भी रोकी फीस! अब आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

June 13, 2026

टॉप-पांच में से तीन पर BJP का कब्जा

एनडीए गठबंधन के पास देश के पांच बड़े राज्यों पर कब्जा है। उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में से तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार हैं। उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में जहां बीजेपी का अपना सीएम है। वहीं बिहार में जेडीयू के नीतीश कुमार सीएम हैं। सत्ता में उनकी कमान है। नॉर्थ-ईस्ट की सात में से 6 राज्यों पर अब एनडीए का कब्जा है।

नॉर्थ-ईस्ट की केवल मिजोरम में एनडीए की सरकार नहीं है। इसी प्रकार पहाड़ी क्षेत्र के तीन राज्य जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में से एक उत्तराखंड पर बीजेपी का कब्जा है। हिमाचल में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू तो जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री हैं।

मध्य और पश्चिमी भारत में NDA का वर्चस्व

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ-साथ महाराष्ट्र और गुजरात में भी बीजेपी सरकार में है। साल 2022 में गुजरात और साल 2023 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ राजस्थान में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। महाराष्ट्र में पिछले साल नवंबर 2024 में बीजेपी नीत एनडीए को जीत हासिल हुई थी।

इसी प्रकार उत्तर भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में इंडिया महागबंधन की सरकार है। दक्षिण भारत की पांच में से चसा राज्यों में इंडिया महागठबंधन की सरकार है। तेलंगाना, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में इंडिया महागठबंधन तो आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार है।

देश की 140 करोड़ आबादी में से दिल्ली की जीत के बाद एनडीए का शासन 92 करोड़ लोगों पर हो गया। दस करोड़ से ज्यादा आबादी वाले यूपी—24 करोड़, महाराष्ट्र (12 करोड़ और बिहार 12 करोड़ में एनडीए का ही शासन है। 10 करोड़ या उससे अधिक आबादी वाले किसी भी राज्य में इंडिया महागठबंधन की सरकार नहीं है।

पांच करोड़ से अधिक आबादी वाले सात में से चार राज्यों में एनडीए की सरकार है। वहीं तीन राज्यों में इंडिया गठबंधन सरकार में है। पांच करोड़ से अधिक आबादी वाले पश्चिम बंगाल —9 करोड़, तमिलनाडु—7 करोड़ और कर्नाटक—6 करोड़ पर इंडिया गठबंधन सरकार में है।
इसी तरह आंध्र प्रदेश—5 करोड़, गुजरात —6 करोड़, मध्य प्रदेश —8 करोड़ आबादी और राजस्थान में 8 करोड़ आबादी में एनडीए सरकार में है। वहीं 1 से 5 करोड़ आबादी वाले राज्यों की चर्चा की जाए तो 10 राज्यों में से आधा दर्जन राज्य में एनडीए और चार में इंडिया सरकार में है।
असम —3.5 करोड़, छत्तीसगढ़— 3 करोड़, दिल्ली —1.87 करोड़, हरियाणा —2.8 करोड़ आबादी वाले राज्यों में एनडीए सरकार में है। मेघालय में 33 लाख के आसपास की आबादी है। यहां पर किसी भी गठबंधन की सरकार नहीं है।

इन 21 राज्यों में NDA की सत्ता

साल 2018 के मध्य में बीजेपी सत्ता के शीर्ष पर पहुंची थी। उस समय बीजेपी की 20 राज्यों में सरकार थी। इन राज्यों में पूर्वोंत्तर के सभी सात राज्यों के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और महाराष्ट्र में सरकार में शामिल थी। इसके बाद बीजेपी का चुनावों में परफॉर्मेंस लगातार गिरता ही रहा। सात साल बाद एक बार फिर बीजेपी ने अपने 20 राज्यों वाले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Post Views: 803
Tags: #BJP nda captured 21 states
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version