24 लाख दीपों से जगमग होगी प्रभु श्रीराम की नगरी,अयोध्या में यह भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव

Adhyodhya grand historical festival of lights small Diwali CM Yogi Adityanath

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में इस बार दीपावली का त्यौहार कुछ खास होने वाला है। यहां अब तक सबसे यादगार दिवाली मनाई जाएगी। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या में एक भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इस दीपोत्सव का आयोजन आज शनिवार 11 नवंबर को होगा। जिसमें करीब 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे। यह एक रिकॉर्ड भी बनेगा। आज की शाम भगवान श्री राम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से वनवासी की वेशभूषा में माता सीता और भैया लक्ष्मण के साथ रामकथा पार्क पर उतरेंगे। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पूरी अयोध्या में पुष्प की वर्षा होगी। यह दृश्य अपने आप में अद्भुत दृश्य होगा।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या अब दीपों से जगमगाने लगी है। आज छोटी दीवाली पर सरयू नदी के तट पर 24 लाख दीये जलाए जाएंगे। राम की पैड़ी दीपावली के अवसर पर जगमग होने वाली है। इस बार यह सातवां दीपोत्सव है और खास भी क्योकि दो महीने बाद 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा नए बन रहे मंदिर में की जाएगी। एक बार फिर राम की नगरी जगमग हो रही है। दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। इस दीपोत्सव के लिए अयोध्या में सरयू नदी के सभी घाटों पर लगभग 24 लाख दीये सजाए गए हैं। यह काम मंगलवार से शुरू हो किया गया था। उम्मीद है कि इनमें से करीब 24 लाख दीये जगमग होंगे। दीपोत्सव में 82 हजार लीटर तेल उपयोग में किया गया है।

दीपोत्सव में भारत की संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी। इस दौरान 24 राज्यों के करीब 2500 कलाकार अपने प्रदेश की संस्कृति की छटा बिखरेंगे। आयोजन का मुख्य आकर्षण गुजरात का गरबा, केरल का कथकली और राजस्थान का कालबेलिया नृत्य होगा। इस दौरान रूस, श्रीलंका, नेपाल व सिंगापुर के रामलीला कलाकार भी अपने-अपने देशों में प्रचलित रामकथा का मंचन यहां करेंगे। दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए अयोध्या में राम मंदिर मॉडल 3डी इम्पैक्ट पर बना गया है। इस पर भी दीये सजाए गए हैं। इस मॉडल में प्रभु श्रीराम को विजयी मुद्रा में प्रवेश करता हुआ दिखाया जाएगा। इसे करीब 150 छात्राओं ने तैयार किया है। वहीं दीपोत्सव से दो दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंच कर बैठक की थी। जिसमें धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले 14 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई थी। प्रस्तावों के अनुसार भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय को मंजूरी। 25 एकड़ भूमि पर बनेगा संग्रहालय। माझा जमथरा गांव में बनेगा संग्रहालय। अयोध्या शोध संस्थान को विस्तारित करने की मंजूरी। मकर संक्रांति और बसंत पंचमी पर मेले का आयोजन।

सरकार वहन करेगी मेले का खर्च

वैसे तो इस अवसर पर भारी संख्या में लोग अयोध्या पहुंचे हैं। फिर भी अयोध्या नहीं पहुंचने वाले लोगों के दीपदान के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने ऐप लांच किया है। होली (पवित्र) अयोध्या’ नामक इस ऐप के माध्यम से श्रद्धालु देश-विदेश के किसी भी कोने से अपने दीपक बुक करा सकेंगे।

Exit mobile version