Saturday, September 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

Karur Stampede: विजय रैली में 39 की मौत पर एक्शन…एक्टर विजय की पार्टी के नेताओं पर दर्ज हुई FIR..पीएम मोदी ने जताया शोक

DigitalDesk by DigitalDesk
September 28, 2025
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Action taken after 39 people died at Karur Vijay rally
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Karur Stampede: विजय रैली में 39 की मौत पर एक्शन…एक्टर विजय की पार्टी के नेताओं पर दर्ज हुई FIR..पीएम मोदी ने जताया शोक

तमिलनाडु के करूर में शनिवार को सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख विजय की रैली दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। भारी भीड़ जमा होने के कारण कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े और भगदड़ मच गई। हालात बिगड़ते देख एक्टर विजय को अपना भाषण रोकना पड़ा।

Related posts

Xi Modi meeting brings new hope for India-China relations JNU professor

शी-मोदी मुलाकात से भारत-चीन रिश्तों में नई उम्मीद: जेएनयू प्रोफेसर

September 19, 2026
नंदीग्राम में ममता बनर्जी के सामने लगातार बदलते समीकरण, प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस को समर्थन

नंदीग्राम में ममता बनर्जी के सामने लगातार बदलते समीकरण, प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस को समर्थन

September 18, 2026
  • तमिलनाडु में राजनीति बन गई त्रासदी
  • सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • करूर में भगदड़..कई 39 जान
  • रैली अचानक मातम में बदल गई

इस हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन देर रात करूर पहुंचे और उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों का हालचाल लिया।

एमके स्टालिन का बयान

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा “हमारे राज्य के इतिहास में किसी राजनीतिक दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान कभी नहीं गई। भविष्य में ऐसी त्रासदी कभी नहीं होनी चाहिए। वर्तमान में 51 लोगों का ICU में इलाज चल रहा है। मैं भारी मन से उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई।” उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के बाद तुरंत पुलिस, मेडिकल टीम और आपात सेवाओं को तैनात किया गया।

पुलिस और राहत कार्य

भगदड़ के बाद पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। पानी की बोतलें वितरित की गईं और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। तमिलनाडु सरकार ने मुआवजे की घोषणा भी की है। मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से राहत राशि दी जाएगी। अस्पताल में भर्ती प्रत्येक घायल को 1-1 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं ने इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

विजय की प्रतिक्रिया और FIR

सूत्रों के अनुसार, एक्टर विजय ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी टीम के साथ बैठक की। पुलिस ने उनकी पार्टी TVK के नेताओं आनंद और निर्मल कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस हादसे ने यह सवाल उठाए हैं कि बड़े राजनीतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों में सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त थे या नहीं।

विजय की संपत्ति और लोकप्रियता

साउथ सुपरस्टार विजय दक्षिण भारत के जाने-माने अभिनेता हैं और फिल्मों से राजनीति में कदम रख चुके हैं। फॉर्च्यून इंडिया की FY24 रिपोर्ट के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा एडवांस्ड टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शाहरुख खान के बाद विजय दूसरे स्थान पर थे।

उनकी संपत्ति और कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि साउथ के बड़े व्यवसायिक और राजनीतिक चेहरों में भी शुमार हैं।

चेन्नई में सुरक्षा बढ़ाई गई

करूर में रैली के बाद विजय के चेन्नई स्थित घर के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह कदम उनके घर और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया।

सामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया

तमिल एक्टर विशाल ने कहा कि विजय की पार्टी को मृतकों के परिवारों को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने लिख “यह पूरी तरह बकवास है। रैली में भगदड़ के कारण 30 से अधिक लोगों की जान चली गई, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। मेरा दिल उन सभी मासूम पीड़ितों के लिए दुखी है। मेरी अपील है कि TVK पार्टी मृतकों के परिवारों की मदद करे। उम्मीद है कि भविष्य में राजनीतिक रैलियों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम होंगे।” विशाल की यह प्रतिक्रिया इस बात को भी उजागर करती है कि तमिलनाडु में राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंताएं हैं।

हादसे के कारण और आगे की कार्रवाई

करूर रैली में भारी भीड़ जमा होने का मुख्य कारण था कि आयोजकों ने केवल 10 हजार लोगों की संख्या बताई थी, जबकि करीब 27 हजार लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ की यह वृद्धि और आयोजनों की देरी ने भगदड़ को जन्म दिया। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बल और मेडिकल टीमों को तुरंत तैनात किया गया, लेकिन भीड़ के नियंत्रण में देरी हुई। पुलिस और प्रशासन इस मामले में पूरी जांच कर रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के उपाय सुझाए जाएंगे।

त्रासदी और सबक

करूर रैली की भगदड़ ने तमिलनाडु के राजनीतिक और सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा के महत्व को एक बार फिर साबित कर दिया। 39 लोगों की मौत और कई घायल इस बात की याद दिलाते हैं कि भीड़ प्रबंधन और समयबद्ध आयोजन हर राजनीतिक या सार्वजनिक कार्यक्रम की अनिवार्य आवश्यकता है। सामाजिक और राजनीतिक दायित्वों के चलते पार्टी और प्रशासन पर अब जवाबदेही की उम्मीद है। साथ ही, परिवारों को मुआवजा और घायलों को उचित इलाज देने की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करनी होगी। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Action taken after 39 people died at #Karur Vijay rally
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version