
देश के पूर्वोत्तर हिस्से में देऱ शाम भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.8 नापी गई। असम में सरकार के अधिकारियों ने भूकंप की जानकारी दी । अभी तक मिली खबरों के मुताबिक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप का केंद्र क्या था
असम सरकार के अधिकारियों के मुताबिक भूकंप रविवार शाम 4 बजकर 41 मिनट पर आया। भूकंप की गहराई जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की थी और इसका केंद्र उदलगुरी जिले में था।भूकंप की तीव्रता ज्यादा होने के चलते लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप केंद्र से आसपास के इलाकों में भी तेज झटके महसूस किए गए । आधिकारिक सूचना के मुताबिक अभी तक किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। न ही भूकंप से किसी तरह की कोई बिल्डिंग गिरने की खबर है।
इससे पहले भी आया था तेज भूंकप
असम में इससे पहले भी तेज भूकंप आ चुका है। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में असम भूकंप के लए संवेदनशील माना जाता है। 2021 में भी असम में तेज भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई थी। उस समय प्रदेश के सोनतपुर जिले को भूकंप ने हिलाकर ऱख गिया था।