Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

क्या लाल शास्त्री और नीतिश कुमार की तरह साहस दिखाएंगे अश्विनी वैष्णव,विपक्ष मांग रहा इस्तीफा

DigitalDesk by DigitalDesk
June 3, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Railway Minister
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसे के बाद देश भर में शोक की लहर दिखाई दे रही है। हादसे की चपेट में तीन ट्रेन आईं हैं। जिसमें करीब 288 यात्रियों की मौत हो गई तो वहीं सैकंड़ों यात्री घायल बताए जा रहे हैं। दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद विपक्ष की पार्टियों ने केंद्र सरकार से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग तो की ही है। इसके साथ ही कई नेताओं ने कहा कि हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

  • 6 जून 1981 को बिहार में हुआ था रेल हादसा
  • बिहार के सहरसा में नदी में समा गई थी ट्रेन
  • सहरसा हादसे में गई थी 800 यात्रियों की जान
  • विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल हादसा था सहरसा हादसा
  • नवंबर 1956 में रेल हादसा के बाद दिया था शास्त्री जी ने इस्तीफा
  • 1956 के हादसे में 142 यात्रियों की हुई थी मौत

वैसे ये रेल हादसा को पहली बार नहीं हुआ हुआ है। देश में इससे पहले भी कई रेल बड़े हादसे हुए हैं। बालासोर इस हादसे ने भारतीय रेलवे के उन तमाम हादसों की एक बार फिर याद दिला दी है, जिसमें कई यात्रियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। देश में हुए अब बड़े रेल हादसों नजर डाले तो तारीख 6 जून 1981 को कौन भूल सकता है। जब बिहार में तूफान के कारण ट्रेन नदी में जा गिरी थी। इस रेल हादसे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर दिया था। भारतीय रेल के इतिहास में इसे सबसे बड़ा और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल हादसा करार दिया गया, क्योंकि इस हादसे में एक दो नहीं पूरे 800 रेल यात्रियों की मौत हुई थी। बिहार के मानसी से सहरसा जा रही एक पैसेंजर ट्रेन की सात बोगियां पुल को तोड़ते हुए नदी में समा गई थी।

Related posts

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

September 5, 2026
Defence News: भारत में बनेंगे 70mm लेजर-गाइडेड रॉकेट, Kalyani-Thales की डील से बढ़ेगी सेना की ताकत

Defence News: भारत में बनेंगे 70mm लेजर-गाइडेड रॉकेट, Kalyani-Thales की डील से बढ़ेगी सेना की ताकत

September 5, 2026

इस रेल हादसे के बाद छोड़ दी थी शास्त्री जी ने कुर्सी

भारतीय रेल के 170 साल पुराने इतिहास में बिहार रेल हादसा काले धब्बे की तरह हैं। जिन्हें चाहकर भी मिटाया नहीं जा सकता है। इसके बाद और पहले कई छोटे बड़े रेल हादसे हुए। जिसमें नवंबर 1956 में हुए रेल हादसा, जिसमें 142 यात्रियों की मौत हुई थी। ये हादसा तमिलनाडु के अरियालुर में हुआ था। उस समय देश के रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री थी। जिन्होंने इस रेल हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने शास्त्री जी को सर्वोच्च सत्यनिष्ठ व्यक्ति के रुप में सम्मानित किया था। वहीं अगस्त 1999 में गैसल ट्रेन हादसे में 290 रेल यात्रियों की मौत हुई थी। उस समय रेल मंत्रालय का कामकाज नीतीश कुमार के पास था।। जिन्होंने इस रेल हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद दो और मौकों पर रेल मंत्री रहते हुए इस्तीफे की पेशकश की गई थी। जिसमें ममता बनर्जी ने 2000 में रेल हादसे के बाद अपने सद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ममा बनर्जी के इस्तीफे को खारिज कर दिया था। इसके बाद अगस्त 2017 में हुए रेल हादसे के बाद तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि उनका इस्तीफा भी मंजूर नहीं किया गया था।

Tags: ashwini vaishnavLal ShastriNitish KumarOdisha BalasoreRailway Minister
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version