Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

परेशानियों से चाहते है छुटकारा, तो ज्येष्ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार इन चीजों का करें दान

DigitalDesk by DigitalDesk
June 3, 2023
in धर्म
0
परेशानियों से चाहते है छुटकारा, तो ज्येष्ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार इन चीजों का करें दान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ज्येष्ठ का पवित्र महीना खत्म होने वाला है, इसकी  पूर्णिमा कल बनाई जाने वाली है. ज्येष्ठ पूर्णिमा हिंदु धर्म में बहुत अधिक महत्व रखती है. इसे जेठ पूर्णिमा या जेठ पूर्णमासी के नाम से भी जाना जाता है. इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा 4 जून को मनाई जा रही है. धर्म ग्रंथों में कहा गया कि इस दिन दान करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है. हालांकि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन अगर आप अपने राशि अनुसार दान करते है, तो आपके लिए और भी लाभकारी रहता है.चलिए आपको आपके राशि अनुसार चीजे बताते है जो आप ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दान कर सकते हैं.

 

Related posts

From August 19 with Jupiter the Guru of the Gods transiting through Mercury Nakshatra4 zodiac signs

Guru Gochar 2026: बुध के नक्षत्र में गुरु का आगमन…इन चार राशियों के लिए होगा बेहद शुभ समय..गुरु गोचर से चमकेगी किस्मत!

July 22, 2026
Daily Horoscope 22 July 2026 Wednesday Today Panchang

Daily Horoscope – Panchang: आज का दिन नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा..जानें क्या कहती है आपकी राशि

July 22, 2026

1. मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों का संबंध मंगल ग्रह से होता है , इसलिए इन राशि वाले लोगों को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लाल मसूर की दाल, गुड़, लाल चंदन, लाल फूल, सिंदूर,तांबा आदि जैसी चीजे दान करना चाहिए. इन चीजों को दान करने से इन राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ होता है और इनके सारे संकट दूर होते हैं.

 

2. वृषभ और तुला राशि
यह दोनों राशि शुक्र ग्रह से जुड़ी हुई है. इसलिए इन राशि वाले जातकों को पूर्णिमा के दिन सफेद वस्त्र, कपूर, , धूप,और इत्र जैसी चीजे दान करना चाहिए. तुला राशि वालों को तो खासकर दही, चावल , चांदी जैसी चीजे दान करना चाहिए. इन सभी वस्तुओं को दान करने से भौतिक सुविधाओं की प्राप्ती होती है.

 

3. मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध होते है. बुध ग्रह को नव ग्रहों में राजकुमार कहा जाता है. ऐसे में अगर आप इन्हें प्रसन्न करना चाहते है तो पूर्णिमा के दिन लोगों को हरी सब्जी, हरा फल, हरा वस्त्र,आदि जैसी चीजे दान करें. इन चीजों को दान करने से आपके सारे काम बनने लग जाते है , आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता हैं.

 

4.कर्क और सिंह राशि
कर्क राशि वाले जातकों को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गुड़, लाल चंदन, लाल फूल, सिंदूर,बड़ा बताशा जैसी चीजे दान करना चाहिए. इन चीजों को दान करने से मानसिक तनाव में कमी होती है, वहीं सिंह राशि के स्वामी सूर्य होते है, इन लोगों को पूर्णिमा पर गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चंदन, माणिक्य, शहद, केसर, सोना,आदि दान करने चाहिए. इन चीजों को दान करने से इस राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है.

 

5.धनु तथा मीन राशि
इन राशि वाले जातकों को पूर्णिमा के अवसर पर पीला वस्त्र, हल्दी, पीला अनाज, केला, चने की दाल, पीला फूल, शहद जैसी पीली चीजे दान करना चाहिए. इन चीजों को दान करने से इन राशियों के देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं और अपनी .छत्र छाया धनु और मीन राशि वाले जातकों पर बनाएं रखते हैं.

 

6.मकर और कुम्भ राशि
मकर और कुंभ राशि वाले जातकों को अगर परेशानियों और पारिवारिक विवादों से छुटकारा पाना है तो पूर्णिमा के दिन काले तिल, काला वस्त्र, लोहा, काली उड़द की दाल, काले फूल, सुरमा (काजल), चमड़े की चप्पल, कोयला, काला मिर्च, आदि जैसी काली चीजों का दान करें. इन चीजों को दान करने से आपकी सारी दिक्कते दूर हो जाएगी.

राशि अनुसार दान करने वाली चीजों को तो जान लिया, चलिए अब आपको ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पूजा करने की विधि भी बताते है.

पूजा विधि
पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर हल्दी से तिलक करें . इसके अगले दिन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर घर में धन रखने वाली जगह पर रख दें.ऐसा करने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहती है.

Post Views: 231
Tags: Dharmjyestha purnima
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version