Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मध्यप्रदेश कांग्रेस में सीएम पद को लेकर घमासान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर साधा निशाना

DigitalDesk by DigitalDesk
May 30, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
मध्यप्रदेश कांग्रेस में सीएम पद को लेकर घमासान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर साधा निशाना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

विधानसभा चुनावों को अब ज्यादा समय नहीं समय बचा है. ऐसे में प्रदेश की राजनीति का पारा भी बढ़ गया है. इन दिनों मप्र मे कांग्रेस के सीएम फेस को लेकर सियासत चल रही है. कांग्रेस द्वारा सीएम फेस के लिए नकारे जाने के बाद बीजेपी नेता कमलनाथ को घेर रहे है. इसी कड़ी में अब प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है. गृहमंत्री ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है.

Related posts

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

October 20, 2026
Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026

 

  • गृहमंत्री मिश्रा ने साधा निशाना
  • सीएम फेस पर राजनीति
  • दिल्ली में हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक

 

गृहमंत्री ने साधा निशाना
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधा है. मिश्रा ने कहा है कि कमलनाथ खुद को सीएम फेस बताते आए है, लेकिन अब उनको कोर ग्रुप ने ही नकार दिया है.गृहमंत्री ने आगे कहा है कि “हम तो पहले ही कह चुके थे कि कांग्रेस की कोर कमिटी की बैठक बड़ी विस्फोटक होने वाली है.कमलनाथ को उन्हीं के लोगों ने रिजेक्ट कर दिया.” इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जिनकों रिजेक्ट करने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें भी जूम मीटिंग के जरिए जोड़ा गया. इन लोगों ने भी कमलनाथ के प्रति अपना विरोध व्यक्त किया है.

 

दिल्ली में हुई थी कांग्रेस नेताओं की बैठक
आपको बता दें कि सोमवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी. इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल हुए. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पार्टी के राज्य प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इस बैठक में भाग लिया था. बैठक में कई नेताओं ने कमलनाथ की मनमानी पर अपना विरोध व्यक्त किया था.

 

सीएम फेस पर राहुल ने नहीं दी प्रतिक्रिया
बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से चर्चा करी. पूर्व सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 150 सीट मिलने वाली है. हम कर्नाटका को मध्यप्रदेश में रिपीट करने वाले हैं. हालांकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सीएम के चेहरे को लेकर राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. मीडिया ने जब राहुल गांधी से कमलनाथ के सीएम फेस पर सवाल किया था तो उन्होंने प्रश्न को टाल दिया जिससे कमलनाथ की फजीहत हो गई. कमलनाथ अभी तक प्रदेश मेंं अपने आप को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का सीएम फेस प्रोजेक्ट कर रहे थे.

Tags: CongressKamalnathMadhya Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version