Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: क्या राहुल गांधी को मिलेगा नया पासपोर्ट,G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक का अंतिम दिन,उद्धव ठाकरे से मिलेंगे सीएम केजरीवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
May 24, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्या राहुल गांधी को मिलेगा नया पासपोर्ट,कोर्ट में सुनवाई आज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 23 मई को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नया पासपोर्ट जारी करने के लिए याचिका दाखिल की थी। उनकी याचिका पर कोर्ट में आज 24 मई को सुनवाई होगी। दरअसल सांसदी जाने के बाद उन्होंने डिप्लोमैटिक पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था। अब राहुल ने साधारण पासपोर्ट के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की गुहार लगाई है। बता दें राहुल गांधी की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि मार्च 2023 से वे संसद सदस्य नहीं हैं। उन्होंने अपना डिप्लोमैटिक पासपोर्ट को सरेंडर कर दिया था। अब वे एक नए साधारण पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसके लिए याचिकाकर्ता कोर्ट से अनुमति और NOC मांग रहे हैं।

G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग का आज अंतिम दिन

श्रीनगर में G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग का आज तीसरा और आखिरी दिन है। टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक के दौरान G20 डेलीगेट्स ने क्राफ्ट मार्केट से खरीदारी की। दूसरे दिन की मीटिंग के दौरान जम्मू- कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर जल्द ही दुनिया के टॉप 50 टूरिस्ट प्लेस में जगह बना लेगा। श्रीनगर में G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की दूसरे दिन की मीटिंग में एलजी मनोज सिन्हा ने नाम लिए बिना पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से नॉलेज और लुभावने नजारों का केंद्र रहा है। 30 साल से इसकी शांति पड़ोसी देशों की तरफ से फैलाए गए आतंक की वजह से प्रभावित हुई है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच अध्यादेश विवाद,अब उद्धव ठाकरे से मिलेंगे सीएम केजरीवाल

दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गैर एनडीए दलों से मिलकर समर्थन जुटा रहे हैं। इसी कड़ी में वे अपने देशव्यापी दौरे के तहत महाराष्ट्र पहुंचे हैं। महाराष्ट्र में केजरीवाल की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात होगी। अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हैं।

IPL का आज चौथा एलिमिनेटर मैच खेलेगी मुंबई इंडियन,हारे तो खेल खत्म

इंडियन प्रीमियर लीग प्लेऑफ के एलिमिनेटर में बुधवार को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच जीतने वाली टीम 26 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 खेलेगी। वहीं हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में यहीं खत्म हो जाएगा। आगे स्टोरी में हम मुंबई इंडियंस के बारे में जानेंगे। टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन, टॉप प्लेयर्स, स्ट्रेंथ-वीकनेस के साथ की-मोमेंट्स और कीमत के हिसाब से प्लेयर्स की परफॉर्मेंस भी देखेंगे।

मौसम का बदला मिजाज बेंगलुरु, हुबली में जोरदार बारिश के साथ गिरे ओले, मप्र-छग में हो सकती है बारिश

कर्नाटक के बेंगलुरु में मंगलवार रात जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। हुबली में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। उधर उत्तराखंड के देहरादून में भी झमाझम बारिश हुई। चंडीगढ़ में शाम को अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिन तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी में गरज-चमक, आंधी के साथ ओले गिरने और बारिश के आसार हैं। बुधवार-गुरुवार को उत्तर भारत में दिन के सामान्य तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल में सोमवार को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी 24 और 25 मई को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

Post Views: 270
Tags: Breaking news updateCM Kejriwalg20 tourism working grouphailstormindian premier league playofflast day of meetingnew passportRahul Gandhirain in bengaluru hubliUddhav Thackerayumesh pal murder case
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version