Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान अजमेर

पायलट को हनुमान का साथ!नई पार्टी बनाएंगे तो मैं दूंगा सचिन का साथ-बेनीवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
May 12, 2023
in अजमेर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Hanuman Beniwal RLP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले मचे घमासन ने पार्टी नेतृत्व को चिंता में डाल दिया है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। पायलट ने राजस्थान की पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई न किये जाने को मुद्दा बना लिया है। उन्होंने इसे लेकर 11 मई से जनसंघर्ष पदयात्रा भी शुरु कर दी है। इस बीच राजस्थान में सक्रिय आरएलपी के नेता हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। बेनीवाल ने कहा सचिन पायलट अगर नई पार्टी बनाते हैं तो हम उनसे गठबंधन के लिए तैयार हैं।

  • अशोक गहलोत-सचिन पायलट के बीच रार
  • पायलट की जनसंघर्ष यात्रा का दूसरा दिन
  • राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने बुलाई बैठक
  • दिल्ली में होगी राजस्थान कांग्रेस कमेटी की बैठक
  • पीसीसी के सभी पदाधिकारी होंगे बैठक में शामिल
  • आगे की रणनीति पर करेंगे मंथन

आरएलपी लीडर बेनीवाल का कहना है वे साल 2009 से वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत के आपसी गठजोड़ के आरोप लगाते रहे हैं। अब जाकर गहलोत ने यह सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने उनकी सरकार बचाने में मदद की थी।हनुमान बेनीवाल ने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बार-बार अशोक गहलोत को अपना मित्र बताते हैं, यह भी इस बात का संकेत है कि राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस मिले हुए हैं। गठबंधन से जुड़े सवाल पर हनुमान बेनीवाल ने जवाब देते हुए कहा सचिन पायलट अगर कांग्रेस अलग होकर नई पार्टी बनाते हैं तो कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए पायलट के साथ सियासी गठबंधन का रास्ता खुला है।

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026

कांग्रेस में चुनाव से पहले हो सकता है बड़ा उलटफेर

ऐसे में लगता है राजस्थान कांग्रेस में चुनाव से पहले जल्द कोई बड़ा उलटफेर होने वाला है। इसके संकेत मिलने लगे हैं। राज्य के सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच चल रही सियासी जंग का अंजाम जल्द सामने आने वाला है। बता दें तीखी होती जा रही इस जंग के बीच सचिन पायलट ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने गुरुवार को अजमेर से जयपुर तक अपनी जन संघर्ष पदयात्रा शुरू भी कर दी है। यात्रा पांच दिनों तक चलेगी। पायलट की इस पदयात्रा और उनके तीखे तेवर से कांग्रेस में खलबली मची हुई है।

रंधावा ने बुलाई दिल्ली में बैठक

इस बीच शुक्रवार को राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक में राजस्थान कांग्रेस के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे जो आगे की रणनीति पर मंथन करेंगे। बता दें पूर्व उिप्टी सीएम सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बढ़ाते हुए 11 मई को अपनी जन संघर्ष पदयात्रा शुरू कर दी है। यात्रा शुरू होने के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई है। प्रदेश कांग्रेस ने इसे पायलट का निजी मार्च करार दिया और कहा कि इसका पार्टी संगठन से कोई लेना देना नहीं है।

अलग करके गुट बनाने वाला नहीं होता सफल-गहलोत

वहीं सीएम गहलोत ने भी बिना नाम लिए पायलट पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि उनहोंने हमेशा सबको साथ लेकर चलने की कोशिश की है। सबको साथ लेकर चलने वाला ही लोकतंत्र में सफल होता है। जो खुद को अलग करके गुट बना लेता है वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता। इधर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सचिन पायलट की पदयात्रा उनकी निजी यात्रा है। इसका पार्टी संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। यह कांग्रेस की यात्रा नहीं है।

जांच से पहले दे दी भ्रष्टाचारियों को क्लीन चिट-पायलट

वहीं अपनी जन संघर्ष यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को सचिन पायलट ने अजमेर में सवाल करते हुए कहा भ्रष्टाचार कहां नहीं होता। लेकिन आप उसे हटाने के लिए कितने कदम उठा रहे हैं, ये मायने रखता है। पायलट ने कहा पेपर लीक की जब जांच हो रही थी तब बयान आया कि इसमें न कोई नेता शामिल है न कोई अधिकारी। ऐसे में बिना जांच खत्म किए अगर पहले ही इस तरह से घोषित कर दिया जाएगा तो क्या जांच रह जाएगी। बता दें पायलट ने अजमेर से जन संघर्ष यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा था वसुंधरा राजे के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, पेपर लीक जैसे कई मामले सामने आ चुके हैं. जब मैंने उनके बारे में बात की तो मुझे कोई जवाब नहीं मिला। जन संघर्ष पद यात्रा 125 किमी लंबी होगी। सचिन पायलट लोगों के बीच जाएंगे और उनकी शिकायतें सुनेंगे। पांच दिवसीय महोत्सव का समापन 15 मई को होगा। कांग्रेस नेता सचिन पायलट इस वक्त अपनी ही सरकार के खिलाफ राजस्थान में जन संघर्ष यात्रा निकाल रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बीच जारी सियासी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Post Views: 321
Tags: #Sachin PilotAshok GehlotAssembly ElectionsCM Ashok GehlotCorruptionFormer BJP GovernmentFormer Deputy CM Sachin PilotHanuman BeniwalJan Sangharsh PadyatraJansangharsh PadyatraRajasthan CongressRLP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version