Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home कृषि

मतदान से पहले कर्नाटक में मिल्क वॉर से चढ़ा सियासी पारा,अमूल बनाम नंदिनी

DigitalDesk by DigitalDesk
April 11, 2023
in कृषि, दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Amul vs Nandini
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राज्य में अमूल के उत्पादों को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कर्नाटक में दूध पर जंग शुरू हो गई है। अमूल ने कर्नाटक के बाजारों में दूध और दही जैसे उत्पाद बेचने का फैसला किया है। जिसका बेंगलुरु होटल एसोसिएशन ने विरोध किया है। साथ ही विपक्ष ने इस विवाद को राजनीति में भी तब्दील कर दिया है। मतदान से पहले राज्य में मिल्क वॉर ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। तमिलनाडु में दही विवाद के बाद अब कर्नाटक में दूध का विवाद चरम पर पहुंच गया। दो बड़े दूध ब्रांड आमने-सामने आ गए हैं। अमूल मिल्क और नंदिनी दूध पर राजनीति गरमा गई है। अमूल बनाम नंदिनी ने सियासत गरमा दी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आम मुद्दे के बजाय दूध का मुद्दा गरमा गया है। एक तरफ अमूल कंपनी और दूसरी तरफ नंदिनी।

  • कर्नाटक में अमूल वर्सेस नंदिनी पॉलिटिक्स
  • सोशल मीडिया पर मिल्क पॉलिटिक्स कर रही ट्रेंड
  • अमूल और केएमएफ के विलय की अफवाह
  • मैदान में उतरे कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया
  • नंदिनी ब्रांड के दूध का ही इस्तेमाल करने की अपील
  • बीजेपी ने लगाया कांग्रेस पर गोहत्या का समर्थन करने का आरोप

बीजेपी का आरोप, दुष्प्रचार कर रही कांग्रेस

बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस गलत प्रचार कर रही है। कनार्टक में अमूल एंट्री नहीं कर रहा है। दरअसल कर्नाटक राज्य में दूध पर राजनीतिक लड़ाई। पैकेट वाला दूध ‘अमूल’ और ‘नंदिन’ बेचने वाली दो कंपनियों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में खींचतान चल रही है. भाजपा ने रविवार को कांग्रेस पर ‘अमूल’ दूध ब्रांड के अस्तित्व को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कुछ आंकड़ों के साथ इसका जवाब दिया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बीजेपी का दावा -केएमएफ का कारोबार 10000 करोड़ रुपये बढ़ा

बीजेपी की आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय का कहना है अमूल कंपनी कर्नाटक में प्रवेश नहीं कर रही है। रविवार रात एक ट्वीट कर कहा कि अमूल और केएमएफ दोनों अपने उत्पाद फास्ट-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री करते हैं। मालवीय ने कहा कि 2019 में राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से केएमएफ का कारोबार 10,000 करोड़ रुपये बढ़ गया है। 2022 में कंपनी का टर्नओवर 25 हजार करोड़ रुपए था। जिसमें से 20 हजार करोड़ रुपए कर्नाटक में किसानों को वापस गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज्य में कर्नाटक दूध के मामले में सरप्लस राज्य बन गया है। डेयरी किसान बहुत अच्छा कर रहे हैं। नंदिनी ब्रांड के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस ने गोहत्या रोकने के कानून का विरोध किया था। बीजेपी की योजना नंदिनी को बड़ा ब्रांड बनाने की है।

चुनाव के बीच कांग्रेस इस मुद्दा बनाने पर तुली

बीजेपी ने कहा कि कर्नाटक मिल्क फेडरेशन यानी केएमएफ देश की दूसरी सबसे बड़ी दुग्ध सहकारी संस्था है। महाराष्ट्र और गोवा सहित कई राज्यों में इसके डिपो हैं। कुल बिक्री का 15 प्रतिशत कर्नाटक राज्य के बाहर है। अमूल और केएमएफ के विलय जैसी कोई चीज नहीं है। दरअसल बीते 5 अप्रैल को अमूल कंपनी की ओर से एक ट्वीट किया गया था। जिसमें कंपनी ने बेंगलुरु में ऑनलाइन मिल्क डिलीवरी शुरू करने का संकेत दिया था। कांग्रेस ने अमूल के ट्वीट के सहारे बीजेपी पर निशाना साधा है। चुनाव के बीच कांग्रेस इस मुददा बनाने पर तुली है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी गुजराती कंपनी अमूल के जरिए कर्नाटक में नंदिनी कंपनी का दबदबा खत्म करना चाहती है।

अमूल के खिलाफ सड़क पर उतरा होटल एसोसिएशन

अमूल उत्पादों को कर्नाटक में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अमूल के खिलाफ अब बेंगलुरु होटल एसोसिएशन भी मैदान में उतर गया है। एसोसिएशन ने होटल मालिकों से अमूल के उत्पादों का बहिष्कार करने की भी अपील की है। बेंगलुरु होटल एसोसिएशन ने शहर के होटलों से अमूल के उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। एसोसिएशन ने कहा है कि सभी होटल लोकल ब्रांड नंदिनी के उत्पादों का ही इस्तेमाल करें। एसोसिएशन के अध्यक्ष पी सीरव ने सभी होटल व्यवसायियों से कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के डेयरी ब्रांड नंदिनी का उपयोग करने और डेयरी किसानों को अपना समर्थन देने को कहा है। पीसी पाव ने कहा कि हम अमूल के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन अब कर्नाटक में दूध और दही जैसे उत्पाद बेचने के उनके फैसले का विरोध कर रहे हैं। यह हमारे नंदिनी ब्रांड को नुकसान पहुंचा सकता है। नंदिनी के दूध और दही से बने पदार्थों का ही प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि प्रदेश के डेयरी किसानों विशेषकर महिलाओं के हितों की रक्षा करना संघ का सामाजिक दायित्व है।

Post Views: 202
Tags: amul vs nandiniFormer CM SiddaramaiahKarnataka Electionkmfmilk politicsNandini Brand
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version