Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पीएम मोदी का मिशन दक्षिण,दो दिन तीन राज्य, दक्षिण को विकास की सौगात देंगे पीएम

DigitalDesk by DigitalDesk
April 8, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
PM Mod Mission South two days three states
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 अप्रैल को दक्षिण भारत के तीन राज्यों के दौरे पर हैं। पीएम मोदी इन दो दिनों में तेलंगाना, तमिलनाडु का दौरा करेंगे, जिसके बाद कर्नाटक जाएंगे। इस दौरान पीएम राज्यों को कई बड़ी सौगात देने वाले हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। इसके साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर ​भी सियासत गरमाने लगी है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सियासी दौरे भी बढ़ गए हैं। पीएम मोदी 8 और 9 अप्रैल को दक्षिण भारत के तीन राज्यों के दौरे पर हैं। दो दिनों में पीएम मोदी तेलंगाना और तमिलनाडु में गुजारेंगे। इस दौरान राज्यों को कई सौगातें देंगे। इसके बाद पीएम मोदी चुनावी राज्य कर्नाटक पहुंचेंगे। बता दें कि चुनावों की तारीखों का एलान किए जाने के बाद प्रधानमंत्री का पहला कर्नाटक दौरा है।

  • पीएम मोदी का दक्षिण के राज्यों पर फोकस
  • चुनावी ऐलान के बाद पीएम का पहला कर्नाटक दौरा
  • बांदीपुर टाइगर रिजर्व का करेंगे दौरा
  • मुदुमलाई टाइगर रिजर्व थेप्पाकडू हाथी शिविर का करेंगे दौरा
  • दक्षिण के राज्यों को देंगे पीएम विकास की सौगात
  • तमिलनाडू में बीजेपी को सियासी जमीन की तलाश

वंदे भारत की देंगे सौगात

पीएम मोदी करीब 3 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां चेन्नई एयरपोर्ट के न्यू इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके बाद शाम चार बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पीएम चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही कई दूसरी बड़ी अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा चेन्नई में ही पीएम मोदी श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे। सार्वजनिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Related posts

Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026
चीन-किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान रेलवे का किर्गिस्तान में पहली सुरंग का निर्माण पूरा

चीन-किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान रेलवे का किर्गिस्तान में पहली सुरंग का निर्माण पूरा

September 6, 2026

पीएम नरेन्द्र मोदी 9 अप्रैल को पहुंचेंगे कर्नाटक

पीएम नरेन्द्र मोदी 9 अप्रैल को कर्नाटक पहुंचेंगे। जहां बांदीपुर टाइगर रिजर्व और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी शिविर का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान पीएम कर्नाटक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, मैसूरु में आयोजित कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने की स्मृति’ का उद्घाटन करेंगे। बता दें पीएम मोदी का का ये दौरा भले ही विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन से जुड़ा है लेकिन इस दौरे के जरिए पीएम बीजेपी को 2024 में मिशन दक्षिण को साधने में मदद दे सकते है। तेलंगाना में भी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। जहां बीजेपी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जता रही है। तमिलनाडु में भी लोकसभा की 39 सीटें हैं। तमिलनाडू वो राज्य है जहां बीजेपी को अब तक सियासी जमीन की तलाश है।

Tags: Prime Minister Narendra ModiTamil Nadu. Will go to Karnataka Bandipur Tiger ReserveTelangana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version