Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

देश भर में बढ़ रहा एच3एन2 संक्रमण,केन्द्र सरकार ने बुलाई राज्यों की बैठक,मरीजों की संख्या 3 हजार के पार,अब तक दो की मौत

DigitalDesk by DigitalDesk
March 11, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
H3N2 infection
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने से जहां राहत महसूस की जा रही थी, वहीं अब एच3एन2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण के बढ़ते मामले चिंता का सबब बने हुए हैं। कोरोना के बाद ये संक्रमण जानलेवा साबित हो रहा है। बता दें हरियाणा और कर्नाटक में इस संक्रमण के चलते एक-एक मरीज की मौत हुई है। साथ ही देश भर में अब तक एच3एन2 सहित विभिन्न फ्लू से संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें से 1245 मरीज जनवरी में सामने आए थे। वहीं पिछले माह फरवरी में 1307 सामने आए। अब एक से नौ मार्च तक 486 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों को बढ़ते संक्रमण को लेकर सतर्कता और लगातार निगरानी के निर्देश जारी किए हैं। केन्द्रीय मंत्री ने इसके साथ ही सभी तरह की मदद का आश्वासन भी राज्यों को दिया है। बता दें कर्नाटक के हासन जिले में एच3एन2 से संक्रमित 82 साल के हिरे गौड़ा की एक मार्च को मौत हुई थी। वे मधुमेह और तनाव से भी पीड़ित थे। वहीं हरियाणा के रोहतक में भी पिछले महिने 8 फरवरी को कैंसर से पीड़ित 56 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

नीति आयोग की राज्यों के साथ बैठक

नीति आयोग की इस मसले को लेकर राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के साथ बैठक होने जा रही है। देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामले तेजी से बढ़ने के बाद अधिकार प्राप्त समूह और कोविड-19 के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह यानी एनईजीवीएसी भी आंतरिक बैठक करने जा रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य निगरानी अधिकारी जनस्वास्थ्य की इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। हम यदि कोविड सतर्कता नियमों का पालन करते हैं तो इस संक्रमण से आसानी से बच सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट पर भरोसा करें तो करीब 10 लाख से ज्यादा लोग तीव्र श्वसन बीमारी, इन्फ्लूएंजा (एआरआई, आईएलआई) से पीड़ित हो चुके हैं। इस साल जनवरी में 3 लाख 97,814 और फरवरी में 4 लाख 36,523 और मार्च के पहले सप्ताह में 1 लाख 33,412 लोग संक्रमित हुए। इस साल जनवरी में 7041, फरवरी में 6919 और 9 मार्च तक 1866 मरीजों को भर्ती किया गया है। ऐसे में युवा, बच्चे और बुजुर्गों को सबसे अधिक सावधानी की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर से मौसमी इन्फ्लूएंजा के मरीज बढ़ रहे हैं। एच3एन2 संक्रमण का प्रसार भी बढ़ रहा है। मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि इस संक्रमण में मार्च के अंत तक कमी आ सकती है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

एच3एन2 की पर्याप्त दवा उपलब्ध

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में बताया कि सरकार एच3एन2 के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अनुशंसित दवा ओसेल्टामिविर फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है। राज्यों के पास इस दवा का पर्याप्त भंडार मौजूद है। मंत्रालय का कहना है वास्तविक समय के आधार पर एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम यानी आईडीएसपी नेटवर्क के जरिये मौसमी इन्फ्लूएंजा की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बता दें मौसमी इन्फ्लूएंजा एक तीव्र श्वसन संक्रमण है। यह संक्रमण इन्फ्लूएंजा वायरस के चलते होता है। वैसे भारत में हर साल मौसमी इन्फ्लूएंजा के दो पीक देखे जा रहे हैं। जिनमें से पहला जनवरी से मार्च और दूसरा मानसून के बाद अक्सर दिखाई देता है। ऐसे में उम्मीद है कि मार्च माह के अंत तक संक्रमण के बढ़ते मामलों में कमी आने की उम्मीद है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि देश में एच3एन2 के बढ़ते मामलों को सरकार सतर्क है। समीक्षा बैठक में राज्यों को अलर्ट रहने के साथ स्थिति की बारीकी से नजर रखने की भी सलाह जारी की गई है। केंद्र सरकार की ओर से स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

क्या हैं एच3एन2 के लक्षण

बात करें एच3एन2 के लक्षण की तो चिकित्सा विशेषज्ञ बताते हैं कि खांसी, बुखार, ठंड लगना, जी मिचलाना, उल्टी, गले में दर्द और खराश, मांसपेशियों और शरीर में दर्द, बार बार छींक आना और नाक बहना ये इसके सामान्य लक्षण हैं। वहीं किसी मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है। उसे सीने में दर्द या बेचैनी महसूस होती है या लगातार बुखार और भोजन करते समय गले में दर्द हो तो उसे डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अत्यंत संक्रामक H3N2 इन्फ्लुएंजा एक इंसान से दूसरे इंसान में खांसने और छींकने या किसी संक्रमित शख्स से बात करने पर निकलने वाली बूंदों के जरिये फैल सकता है। ये तब भी फैल सकता है जब कोई किसी ऐसी सतह के संपर्क में आने के बाद अपने मुंह या नाक को छूता है। जहां पहले से वायरस मौजूद होता है। वहीं गर्भवती महिलाओं, बच्चे, बुजुर्गों और गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को इस फ्लू से संबंधित जटिलताओं का अधिक खतरा हो सकता है।

Post Views: 167
Tags: N3N2 infectionUnion Health Minister Mansukh Mandaviya
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version