Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

नगालैंड में रियो और मेघालय में कॉनराड संगमा लेंगे आज सीएम पद की शपथ, पीएम नरेन्द्र मोदी भी होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

DigitalDesk by DigitalDesk
March 7, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय और नगालैंड को आज मंगलवार को नई सरकार मिलेगी। मुख्यमंत्री के रुप में नगालैंड में एनडीपीपी नेफियू रियो और मेघालय में एनपीपी के कॉनराड संगमा लेंगे शपथ। मंगलवार को हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बता दें मंगलवार को पीएम मोदी पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के दौरे पर हैं। वे आज नगालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंचेंगे। यहां नगालैंड और मेघालय की नवगठित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। नगालैंड में एनडीपीपी के नेफियू रियो तो मेघालय में एनपीपी नेता कॉनराड संगमा के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा। बुधवार को पीएम त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचेंगे।

पीएम मोदी आज असम के मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को गुवाहाटी में असम सरकार के सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी बैठक के दौरान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों और योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

राहुल गांधी ने आरएसएस को बताया फासीवादी संगठन, बीजेपी को भी घेरा कहा— उसकी विचारधारा के केंद्र में कायरता

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों लंदन में हैं। जहां उन्होंने बीजेपी पर एक बार फिर से हमला बोलते हुए कहा है कि सत्तारूढ़ दल नफरत और हिंसा की विचारधारा का अनुसरण कर रहा है और उसकी विचारधारा के केंद्र में कायरता है। राहुल गांधी ने रविवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की ब्रिटेन इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की थी।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी नफरत और हिंसा की विचारधारा है। एक अशिष्ट विचारधारा जो लोगों के विचारों को लेकर उन पर हमले करती है। आपने जरूर गौर किया होगा कि यह बीजेपी और आरएसएस के स्वभाव में है।

लैंड फॉर जॉब घोटाला, राबड़ी के बाद अब लालू की बारी, आज करेगी सीबीआई पूछताछ

14 साल पुराने लैंड फॉर जॉब घोटाले में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछताछ के बाद अब सीबीआई ने उनके पति और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से पूछताछ करेगी। उन्हें पूछताछ के लिए आज बुलाया गया है। बता दें IRCTC घोटाला यानी लैंड फॉर जॉब स्कैम में ये पूछताछ की जाना है। लालू यादव फिलहाल दिल्ली में हैं। सीबीआई की टीम उनके दिल्ली स्थिति आवास पर जाकर पूछताछ करेगी। बता दें इसकथित घोटाले में इससे पहले सीबीआई ने सोमवार को राबड़ी देवी से करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी। दावा किया जा रहा है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवाई थी। सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब स्कैम पूछताछ के लिए लालू को समन भेजा और अब नौकरी के बदले जमीन के घोटाले के मामले में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर सीबीआई दिल्ली में पूछताछ करने जा रहीहै।

Post Views: 149
Tags: CM in NagalandConrad SangmaPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version