Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यू पी में का बा!,नोटिस का जवाब नहीं देने पर नेहा सिंह को हो सकती है सजा! अखिलेश बोले—यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा,यूपी में अगले चुनाव का इंतज़ार बा

DigitalDesk by DigitalDesk
February 23, 2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
Ka ba in UP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भोजपुरी लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर अपने गाने यूपी में का बा को लेकर विवादों में घिर गईं हैं। इस बार उन्हें यूपी पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस तक दिया है। नेहा को नोटिस में मिले 7 सवालों का जवाब देना है। जवाब न देने या दो​षी साबित होने पर इस भोजपुरी गायिका को सजा भी हो सकती है। वहीं नेहा को नोटिस मिलने पर सियासत भी शुरु हो गई है। बीजेपी को छोड़ दें तो विभिन्न राजनीतिक दलों से भी प्रतिक्रिया आई है।

भोजपुरी लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर अपने गाने यूपी में का बा को लेकर विवादों में घिर गईं हैं। इस बार उन्हें यूपी पुलिस ने नोटिस तक भेज दिया है। नेहा को नोटिस में मिले 7 सवालों का जवाब देना है। बता दें कानपुर देहात पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उनके गाने “यूपी में का बा सीजन- 2” के लिए थमाया गया है। वहीं नेहा को नोटिस मिलने पर सियासत भी शुरु हो गई है। बीजेपी को छोड़ दें तो विभिन्न राजनीतिक दलों से भी प्रतिक्रिया आई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

नोटिस मामले में समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है। ट्वीट की लाइनें प्रसिद्ध लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के गीत यूपी में का बा .. से मिलती जुलती रखी गई हैं। उधर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार लोक कलाकारों की जुबान पर ताला लगा रही है! क्या नेहा को अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है?

क्या है दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 160 के प्रावधान

भारतीय दंड संहिता में गैरकानूनी जमाव, सभा, बलवा, दंगा और उपद्रव (Riot) को लेकर कई तरह के कानूनी प्रावधान दर्ज किए गए हैं। पुलिस दंगे से संबंधित मामलों में इनका इस्तेमाल करती है। इसी प्रकार आईपीसी की धारा 160 में दंगे यानी दंगा करने वालों के लिए सजा का प्रावधान किया गया है। भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 160 के तहत दंगा करने के लिए सजा का प्रावधान मिलता है। IPC की धारा 160 के अनुसार जो भी कोई दंगा (Riot) करेगा। उसमें शामिल (Involved) होगा। वह दंगा करने का दोषी (Guilty of rioting) माना जाएगा। ऐसा करने पर उसे किसी भांति के कारावास से दंडित (Punished with imprisonment) किया जाएगा। जिसकी अवधि एक माह तक की हो सकेगी। या उस पर आर्थिक जुर्माना (Monetary penalty) किया जा सकता है। या फिर उसे दोनों तरह से दंडित (Punished) किया जा सकता है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया

अखिलेश के ट्वीट की लाइनें

  • यूपी में का बा
  • यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा
  • यूपी में गरीब-किसान बेहाल बा
  • यूपी में पिछड़े-दलितों पर प्रहार बा
  • यूपी में कारोबार का बंटाधार बा
  • यूपी में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार बा
  • यूपी में बिन काम के बस प्रचार बा
  • यूपी में अगले चुनाव का इंतज़ार बा
  • यूपी में अगली बार भाजपा बाहर बा

नेहा सिंह राठौड़

16 फरवरी को पोस्ट किया था वीडियो

यूपी में का बा सीजन 2” शीर्षक से नेहा राठौड़ ने 16 फरवरी को करीब 1.09 मिनट का वीडियो पोस्ट किया था। नेहा सिंह राठौड़ ने वीडियो में कानपुर देहात की घटना का जिक्र करते हुए राज्य सरकार की आलोचना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम का उल्लेख किया। अतिक्रमण हटाने के दौरान मां बेटी की हुई जलकर मौत के मामले में उत्तरप्रदेश सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल दागे हैं। वहीं नोटिस का जवाब देने को लेकर नेहा ने स्पष्ट किया कि वे सवाल करती हैं और करती रहेंगी। वे जवाब नहीं देती सवाल करती हैं। उन्होंने सवाल पूछा है। सवाल लगातार जारी रहेंगे। वे जवाब नहीं देंगी और यही उनका जवाब है।

नफरत फैलाने का आरोप

बता दें नेहा को यूपी की कानपुर देहात पुलिस का नोटिस मिला है। ये नोटिस पुलिस ने मंगलवार को थमाया, नेहा पर वीडियो के जरिए जनता के बीच नफरत फैलाने का आरोप है। दरअसल हाल ही में कानपुर देहात में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मां-बेटी की जलकर मौत हो गई थी। इसेपर नेहा ने अपने लोकगीत के जरिए भाजपा सरकार पर तंज कसा था। उनके इसी गाने को कानपुर देहात की पुलिस ने नफरत फैलाने वाला मानकर नोटिस जारी किया है।

नेहा से पूछे ये सवाल

कानपुर पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 160 के तहत नोटिस दिया है। जिसमें पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए नेहा के वीडियो के बारे में कई बिंदुओं पर विवरण मांगा है। पुलिस ने नेहा से पूछा कि क्या वीडियो में वही हैं, और यदि हां, तो क्या वीडियो उन्होंने ही अपलोड किए थे। पुलिस ने यह भी पूछा है कि जिस यूट्यूब चैनल और ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया वह उनका है या नहीं। यह भी पूछा है कि क्या वीडियो के बोल उन्होंने खुद लिखे हैं और अगर हां, तो क्या वह उन पर कायम हैं। और अगर गीत के बोल उन्होंने नहीं लिखे हैं तो क्या लिखने वाले ने उनकी इजाजत ली थी। इस नोटिस को लेकर पुलिस ने नेहा से तीन दिन में जवाब मांगा है। अगर पुलिस को नेहा की ओर से जवाब नहीं मिलता है तो फिर आगे की कार्रवाई करते हुए उन पर केस दर्ज किया जा सकता है।

कुछ दिन के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई

वहीं उत्तरप्रदेश पुलिस का कहना है कि “शिकायत के आधार पर, 19 फरवरी को गायिका को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया था। अभी तक हमें उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस कुछ दिन और इंतजार करेगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी।

देखें वीडियो-

Post Views: 357
Tags: akhilesh yadavBhojpuri folk songpolice notice to Neha Singhsinger Neha Singh Rathore
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version