Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पीएम मोदी से मिले तुर्किये से लौटे ऑपरेशन दोस्त, पीएम बोले देश को आप पर गर्व

breaking-news-updtaes-delhi-punjab-21feb2023Operation Dost returned from Turkey met PM Modi

DigitalDesk by DigitalDesk
February 21, 2023
in मुख्य समाचार
0
Breaking News
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तुर्किये और सीरिया में आए भीषण भूकंप के बाद भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन दोस्त के तहत गए सेना जवानों से मुलाकात की। ऑपरेशन दोस्त की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन दोस्त से जुड़ी पूरी टीम, एनडीआरएफ हो, सेना हो, वायुसेना हो या हमारी दूसरी सेवाओं के साथी हों, सभी ने बेहतरीन काम किया है। देश को आप पर गर्व है। हमारी संस्कृति ने हमें वसुधैव कुटुम्बकम की सीख दी है। हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं। जब परिवार का कोई सदस्य मुसीबत में हो तो उसकी मदद करना भारत का कर्तव्य है। हम सभी ने वो तस्वीरें देखी हैं जहां एक मां माथे पर चूम कर आपको आशीर्वाद दे रही थी।

दिल्ली पुलिस कर रही ओवैसी के घर पर हमला की जांच

दिल्ली। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित घर पर कथित तौर से हमला करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। बता दें असदुद्दीन ओवैसी के 34 अशोक रोड स्थित घर पर कथित तौर से पत्थरबाजी की घटना के बाद से दिल्ली पुलिस की एक पेट्रोलिंग व्हीकल घर के बाहर तैनात की गई है। है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिस वक्त घर पर पत्थर फेंके जाने की बात कही जा रही है उस वक्त ओवैसी घर के अंदर मौजूद नहीं थे। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी बताया है कि घर के पार्किंग क्षेत्र में एक ईंट भी मिली है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

विधानसभा स्थित शिवसेना का कार्यालय पर भी अब शिंदे गुट का कब्जा

शिवसेना के लिए एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। पहले तो चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और सिंबल शिंदे गुट को देने का फैसला ले लिया तो वहीं अब उद्धव गुट के हाथ से विधानसभा में स्थित शिवसेना का कार्यालय भी छिन गया। बताया जा रहा है कि शिंदे गुट ने यहां कब्जा कर लिया है। दरअसल चुनाव आयोग के फैसले के बाद ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा दफ्तर पर दावा करने की बात कही थी। इसके बाद मुख्य सचेतक विधायक भरत गोगावले ने विधानसभा में आधिकारिक पार्टी कार्यालय पर कब्जे की मांग करते हुए एक पत्र सौंपा और सचिवालय की ओर से यह कार्यालय उन्हें सौंप दिया गया।

टी20 विश्व महिला कप, सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम,  डकवर्थ लुईस सिस्टम मैथड से आयरलैंड को पांच रन से हराया

टी20 विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड से जोरदार मुकाबला करते हुए मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप बी यानी भारत के ग्रुप से इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। यह मैच सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला गया था। भारत ने ग्रुप बी के अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस सिस्टम मैथड से पांच रन से हरा दिया है। मैच की बात करें तो भारत ने आयरलैंड के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए। स्मृति मंधाना शतक से चूक गईं। वह 56 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुईं। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। जवाब में आयरलैंड की टीम ने बारिश की वजह से खेल रुकने तक 8.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए थे। हालांकि, डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से बारिश की वजह से खेल रुकने तक भारत पांच रन आगे था। यानी आयरलैंड को अगर यह मैच जीतना था तो उसे 8.2 ओवर में 59 रन बनाने थे। आयरलैंड की टीम डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से पांच रन पीछे थी।

Post Views: 180
Tags: capturedDelhi PoliceDuckworth-Lewis Systemindian teamOperation DostOwaisi's house attackedPM Modisemi-finalsShiden factionShiv Sena officeTurkeyWomen's T20 World Cup
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version