Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

स्टिंग में चेतन शर्मा का खुलासा- फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते भारतीय क्रिकेटर ,रोहित शर्मा नहीं रहेंगे T-20 के कप्तान,आराम के बहाने विराट को किया जा रहा बाहर

DigitalDesk by DigitalDesk
February 15, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Chetan Sharma
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

1987 में आईसीसी वर्ल्‍ड कप में हैट्रिक लेकर सनसनी फैलाने वाले क्रिकेटर चेतन शर्मा ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है। बतौर भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर यानी बीसीसीआई की चयन समिति के चेयरमैन चेतन शर्मा का जी न्यूज के एक स्टिंग ऑपरेशन में कई राज से पर्दा हटाया है। चेतन शर्मा ने खुफिया कैमरे पर जो सच उगला है उससे भारतीय क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई है। सवाल उठता है कि अब टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा का भविष्य क्या होगा, क्या रोहित शर्मा की टी20 कप्तानी का सफर खत्म माना जाए। इन सभी सवालों पर चेतन शर्मा ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसके बाद खुद चेतन शर्मा के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या वे अब भी बीसीसीआई की चयन समिति के चेयरमैन बने रहेंगे या बीसीसीआई उन्हें हटाने जैसा कोई बड़ा कदम उठायेगी।

  • स्टिंग ऑपरेशन ने फैलाई क्रि​केट जगत में सनसनी
  • खुफिया कैमरे पर उगला चेतन शर्मा ने सच
  • विराट और रोहित होंगे टीम से बाहर!
  • हार्दिक पंड्या संभालेंगे कप्तानी

विराट कोहली और रोहित शर्मा को किया जा रहा बाहर!

बहरहाल चेतन शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के इंजेक्शन से लेकर विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सौरव गांगुली तक कई राज से पर्दा हटाया है। वह भी तब जब देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से खेलना है। साथ ही इस बीच बचे हुए दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन भी होना है। जी मीडिया’ की स्टिंग में वह यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि भारतीय क्रिकेटर फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। इतना ही नहीं ऐसे क्रिकेटरों को पता सह भी है कि कौन से इंजेक्शन डोपिंग में नहीं आते हैं। वीडियो में चेतन टीम इंडिया के बेहद गोपनीय मामलों पर भी चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम से OUT करने के लिए आराम का बहाना बनाया जा रहा है। कप्तानी को लेकर कहते हैं- T20 इंटरनेशनल प्रारूप में शुभमन गिल को अवसर देने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे मजबूत प्लेयर्स को ‘आराम’ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या लंबे समय में कप्तान के रूप में कार्यभार संभालेंगे और रोहित शर्मा अब T20 टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

विराट कोहली और रोहित के बीच अहंकार

विराट कोहली और रोहित शर्मा पर वह कहते दिखते हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कोई लड़ाई नहीं है। केवल अहंकार है। दोनों बड़े फिल्मी सितारों की तरह हैं। यह भी कह सकते हैं ये दोनों क्रिकेट जगत के अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र हैं।

गांगुली को पसंद नहीं थे विराट

चेतन शर्मा ने पूर्व बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली और विराट कोहली के रिश्ते पर बातें की और कहा गांगुली ने रोहित का पक्ष नहीं लिया, लेकिन उन्होंने विराट को कभी पसंद नहीं किया। आप इसे इस तरह से रख सकते हैं। चेतन शर्मा कहते हैं कि विराट कोहली को लगा कि बीसीसीआई अध्यक्ष की वजह से उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ी। चयन समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंस में 9 लोग थे, गांगुली ने उनसे कहा होगा कि इस बारे में एक बार सोच लो। मुझे लगता है कि कोहली ने इसे नहीं सुना। वहां 9 अन्य लोग थे। जिनमें मैं और अन्य सभी चयनकर्ता, बीसीसीआई अधिकारी शामिल थे। कोहली ने शायद उन्हें नहीं सुना होगा।

भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर है हार्दिक पंड्या

टी-20 टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या के बारे में चेतन शर्मा कहते हैं कि वह घर मिलने आता है। बकौल चेतन, ‘हार्दिक वह भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर है। बहुत अच्छा है। बहुत हम्बल है बहुत अच्छा क्रिकेटर है। कुछ मौजूदा क्रिकेटर्स, उनसे मिलने आते हैं। जैसे हार्दिक आया हुआ था। वह यहीं लेटा हुआ था। अभी दीपक हुड्डा आया था। उमेश यादव कुछ दिन पहले मिलकर गया। प्लेयर्स को बात करनी होती है चेयरमैन से। हार्दिक उस दिन दिल्ली में लैंड किया, मुझे फोन लगाया कि सर कहां हो, मैंने कहा घर पर हूं तो रात को ही आ गया क्योंकि जो बात मेरे घर में हो सकती है वो कहीं नहीं हो सकती। चेतन शर्मा वीडियो में टीम इंडिया के भविष्य की बात करते हुए कहते दिख रहे हैं। वे कहते हैं कि मैं टीम में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, शुभमन गिल और अन्य 15-20 खिलाड़ियों को लाया।

वर्ल्‍ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं चेतन शर्मा

बता दें चेतन शर्मा आईसीसी वर्ल्‍ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज थे। उन्‍होंने यह उपलब्धि 31 अक्‍टूबर 1987 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में हासिल की थी। चेतन ने इस मैच में लगातार तीन गेंदों पर कीवी बैटर केन रदरफोर्ड, इयान स्मिथ और इवेन चैटफील्ड को बोल्‍ड किया था। चेतन का कद ज्यादा नहीं था, लेकिन वह अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बैटर को छकाने की काबिलियत रखते थे। उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में पाकिस्‍तान के बैटर मोहसिन खान को पवेलियन भेजा था। वह टेस्ट में पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने थे।

अब सवालों में चेतन का भविष्य

अब इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद चेतन शर्मा का क्या होगा यह आने समय में पता चलेगा, लेकिन मीडिया एजेंसी से बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘सचिव जय शाह ही चेतन के भविष्य को लेकर फैसला करेंगे। प्रश्न यह उठता है कि क्या टी-20 कप्तान हार्दिक पांड्या या वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा यह जानते हुए कि चेतन आंतरिक चर्चाओं का खुलासा कर सकते हैं, उनके साथ चयन बैठक में बैठना चाहेंगे।

देखें वीडियो-

Post Views: 236
Tags: BCCIBCCI selection committeeChetan SharmadopingIndian Cricket TeaminjectionsRohit SharmaT-20Virat Kohli
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version