PM Modi in Rajya Sabha: पीएम मोदी ने गुरुवार यानी 9 फरवरी को राज्यसभा जमकर कांग्रेस की धुलाई और खिंचाई की। उन्होंने राहुल गांधी पर तो लोकसभा की अपनी स्पीच में ही तंज किया था, आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कहा कि उनका खाता जनता ने बंद कर दिया है। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने राज्यसभा में पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।
- पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को सरकारी योजनाओं के नामों में संस्कृत शब्दों से दिक्कत थी
- वह बोले- मैंने रिपोर्ट में पढ़ा कि 600 सरकारी योजनाएं गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर थीं, किसी कार्यक्रम में अगर नेहरू जी के नाम का जिक्र नहीं किया जाता है तो कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं
- मोदी ने कहा कि कई लोगों का लहू गर्म हो जाता है कि नेहरू जी का नाम क्यों नहीं लिया गया
- पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनको समझ नहीं आता है कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है? नेहरू सरनेम रखने से क्या शर्मिंदगी है? इतना बड़ा महान व्यक्तित्व, आपको मंजूर नहीं है, परिवार को मंजूर नहीं है और आप हमारा हिसाब मांगते हो
देश किसी परिवार की जागीर नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह सदियों पुराना देश, जन-जन की पीढ़ियों की परंपरा से बना हुआ देश है, यह देश किसी परिवार की जागीर नहीं है।”
- पीएम ने कहा कि, “किस पार्टी और सत्ता में बैठे लोगों ने अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया? 90 बार चुनी हुई सरकारें गिराई गईं, कौन थे वो लोग?
- मोदी बोले- एक प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 356 का 50 बार उपयोग किया और वह नाम है इंदिरा गांधी। केरल में साम्यवादी सरकार चुनी गई जिसे पंडित नेहरू ने पसंद नहीं किया और उसे गिरा दिया गया।”
कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए पीएम ने कहा, “ये विज्ञान और तकनीक के विरोधी लोग भी है ।ये हमारे वैज्ञानिकों को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इनको देश की चिंता नहीं है, इनको अपनी राजनीतिक उठा-पटक की चिंता है। इस बजट सत्र के लिए यह गर्व की बात है कि इसका प्रारंभ महिला राष्ट्रपति की ओर से होता है और विधिवत प्रारंभ महिला वित्त मंत्री की ओर से होता है।”
प्रधानमंत्री जिस अंदाज में बोले हैं और कांग्रेस पर हमलावर हैं, यह कहीं 2024 की तैयारी तो नहीं है?





