Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

संसद में राहुल गांधी फिर भड़के और गरजे, 45 मिनट के भाषण में आरोपों की झड़ी, लेकिन सबूत कोई नहीं

सरकार को अडाणी के मुद्दे पर घेरना चाहा

DigitalDesk by DigitalDesk
February 7, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
India Jodo Yatra:अंतिम पड़ाव पर भारत जोड़ो यात्रा,राहुल गांधी का ट्वीटवार, कहा-कश्मीरी पंडितों का भाजपा सरकार ने किया राजनीतिक इस्तेमाल!

Bharat Jodo Yatra at last stop Rahul Gandhi Tweet

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली।  राहुल गांधी लोकसभा में एक बार फिर अपने पुराने तेवर में दिखे। ठीक वैसे ही तेवर, जब राफेल को लेकर लगभग रोजाना हंगामा करते थे, कांग्रेस के सांसदों से दोनों सदनों में हल्ला बुलवाते थे। मंगलवार यानी 7 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार और खासकर पीएम मोदी से अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी और हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सवाल पूछे। पहले जानते हैं पूरा मामला क्या रहा…

  • राहुल ने 45 मिनट की स्पीच दी, जिसकी शुरुआत में दावा किया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों ने उनसे सवाल पूछे
  • उन्हीं सवालों का हवाला देते हुए राहुल अपने फेवरेट गौतम अडाणी के मुद्दे पर आ गए और कहा- 2014 में गौतम अडाणी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 609वें नंबर पर थे, फिर कौन सा जादू हो गया कि अडाणी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए
  • इस स्पीच के दौरान हालांकि बीजेपी के सांसदों ने ऐतराज भी जाहिर किया कि राहुल हमेशा की तरह प्रधानमंत्री पर बिना आधार के आरोप लगा रहे हैं
  • राहुल गांधी ने अडाणी पर बात करते हुए दो मुख्य आरोप लगाए- एक तो वह अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर कैसे आए, दूसरा वह पहले एक-दो बिजनेस करते थे, अब 8-10 सेक्टर्स में कैसे काम करते हैं
  • राहुल ने यह भी कहा कि 8 बिलियन से 140 बिलियन डॉलर तक अडाणी के पहुंचने के पीछे सरकार का हाथ है और सरकार उनके लिए सब कुछ सहज करती जा रही है, विदेशों में भी उनके लिए आसानी से सारे काम हो जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनसे युवा पूछते थे कि मोदीजी स्टार्टअप की बात करते हैं, तो हमें भी सफल होना है, वह उन्हें रास्ता दिखाएं।

 

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

राहुल के तीखे आरोप

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि एक सवाल उनको तमिलनाडु से लेकर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से लेकर केरल तक, सब जगह सुनने को मिला। वह नाम था अडाणीजी। युवाओं ने उनसे पूछा कि अडाणी इतने अमीर कैसे हो गए। इसके बाद  राहुल ने एक तस्वीर सदन में दिखाई जिसमें मोदी और गौतम अडाणी नजर आ रहे थे। NDA के सांसदों ने इसका विरोध किया। सभापति ओम बिड़ला ने राहुल को टोका और स्पीच फिर शुरू हुई। राहुल ने कहा, “इनका हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ क्या रिश्ता है?” हालांकि, उन्होंने खुद ही जवाब दे दिया और उसके बाद प्रधानमंत्री से कई सवाल पूछे।

इसका लब्बोलुआब ये था कि अडाणी और मोदी का रिश्ता 2002 से शुरू होता है, जब वाइब्रेंट गुजरात के माध्यम से दोनों करीबी बने और उसके बाद पीएम ने हरेक तरह से अडाणी का साथ दिया।

एयरपोर्ट के नियम बदलने का भी जड़ा आरोप

राहुल हमेशी का तरह अपनी रौ में बोलते नजर आए। उन्होंने कहा कि नियम था कि जिन लोगों या कंपनियों को एयरपोर्ट चलाने का अनुभव नहीं था, उनको एयरपोर्ट की देखभाल नहीं दी जा सकती थी। यह नियम बदल दिया गया और अडाणी को छह एयरपोर्ट दिए गए। हालांकि, भाजपा के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल के इस दावे के धुर्रे बिखेर दिए और कहा- अगर राहुल के पास डॉक्युमेंटेड एविडेंस हैं तो वह पेश करें कि किस नियम को बदला गया? वह बिना किसी आधार के पीएम पर आरोप लगा रहे हैं।

आरोप तो हैं लेकिन एविडेंस कहां हैं

राहुल ने यह भी कहा कि भारत का सबसे मुनाफेवाला एयरपोर्ट था मुंबई एयरपोर्ट, जिसे सरकार ने सीबीआई, ईडी वगैरह का इस्तेमाल कर छीन लिया और जीवीके की जगह अडाणी को दे दिया। हालांकि, राहुल की इस उदासी का सबब क्या है? जीवीके रेड्डी को यूपीए सरकार के समय पद्मभूषण दिया गाया था। उनके पुत्र संजय की शादी यूपीए के समय मंत्री रहे टी सुब्बारामी रेड्डी की बेटी से हुआ था और जीवीके पर आरोप है कि मुंबई एयरपोर्ट लिमिटेड से लगभग 705 करोड़ रुपए का घपला उसने किया था।
राहुल ने अपने भाषण में कहा कि अडाणी ने मुंबई एयरपोर्ट का 74 प्रतिशत खरीद लिया। हालांकि, अडाणी ने ये सब सरकार से नहीं खरीदा है, बल्कि कई सारे विदेशी साझीदारों से खरीदा और कांग्रेस ने 2006 में ही इस एयरपोर्ट का 74 फीसदी हिस्सा बेच दिया था। इस तरह से राहुल का ये दावा भी फुसफुसा साबित हो रहा है।

राफेल की तरह यहां भी हवाबाजी

राहुल के भाषण के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। इसमें इंदिरा गांधी की धीरूभाई अंबानी के साथ डिनर की फोटो नुमायां हुईं, तो अडाणी की अशोक गहलोत, रॉबर्ट वाड्रा के साथ तस्वीरें सामने आ गयीं। मनमोहन सिंह की कश्मीरी आतंकी यासीन मलिक के साथ फोटो भी लोगों ने साझा की, तो हमेशा की तरह राहुल से सबूत भी मांगे गए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल के भाषण के क्लिप्स काटकर उन्हें भारत का सबसे विलक्षण नेता औऱ इस भाषण को सदी का श्रेष्ठ भाषम बताया।

Post Views: 301
Tags: adaniambaniBharat Jodo YatraNarendra ModiParliamentRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version