Thursday, November 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

नवाचार के मामले में पेइचिंग दुनिया में दूसरे स्थान पर, सैन फ्रांसिस्को-सैन जोस पहले नंबर पर

DigitalDesk by DigitalDesk
November 26, 2026
in मुख्य समाचार
0
नवाचार के मामले में पेइचिंग दुनिया में दूसरे स्थान पर, सैन फ्रांसिस्को-सैन जोस पहले नंबर पर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन की राजधानी पेइचिंग में गुरुवार सुबह आयोजित ;2026 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र
और अनुसंधान शहर फोरम; में ;अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र सूचकांक 2026
(GIHI 2026) जारी किया गया। इस सूचकांक में सैन फ्रांसिस्को-सैन जोस लगातार पहले स्थान पर
रहा, जबकि पेइचिंग पहली बार दुनिया के दूसरे सबसे बड़े विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र के
रूप में उभरा।

यह सूचकांक चीन के छिंगह्वा विश्वविद्यालय के उद्योग विकास एवं पर्यावरण शासन अनुसंधान
केंद्र और नेचर रिसर्च इंटेलिजेंस ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। वर्ष 2020 से हर साल जारी होने
वाला यह सूचकांक दुनिया में नवाचार के विकास और उससे जुड़ी नई प्रवृत्तियों का आकलन करता
है। नीति-निर्माताओं और नवाचार विशेषज्ञों के बीच इसे व्यापक पहचान मिली है। इस साल जारी
रिपोर्ट इसका सातवां संस्करण है।

Related posts

चीन के शनचन में व्यापार और नवाचार की नई मिसाल, ताइवान के उद्यमों को मुख्य भूमि में निवेश का न्योता

चीन के शनचन में व्यापार और नवाचार की नई मिसाल, ताइवान के उद्यमों को मुख्य भूमि में निवेश का न्योता

November 26, 2026
बेल्ट एंड रोड के तहत ऊर्जा क्षेत्र में चीन का निवेश और सहयोग 33.3 खरब युआन के पार

बेल्ट एंड रोड के तहत ऊर्जा क्षेत्र में चीन का निवेश और सहयोग 33.3 खरब युआन के पार

November 26, 2026

इस वर्ष चीन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्रों का प्रदर्शन भी खास रहा। पेइचिंग, शांगहाई
और ग्रेटर बे एरिया लगातार दुनिया के शीर्ष 10 में बने हुए हैं। वहीं, नानचिंग पहली बार शीर्ष 20 में
शामिल हुआ। कुल मिलाकर, चीन के 19 शहर दुनिया के शीर्ष 100 नवाचार केंद्रों में जगह बनाने में
सफल रहे। इस मामले में चीन केवल अमेरिका से पीछे है, जिसके 24 शहर इस सूची में शामिल हैं।
2022 से 2026 के बीच के आंकड़ों पर नजर डालें तो चीनी नवाचार शहरों में शीर्ष स्तर पर स्थिरता
और मध्यम स्तर के शहरों में तेजी से विकास देखने को मिला है। पेइचिंग, ग्रेटर बे एरिया और
शांगहाई लगातार शीर्ष 10 में बने हुए हैं। वहीं, नानचिंग और वुहान ने लगातार चार वर्षों तक अपनी
रैंकिंग में सुधार किया। वर्ष 2022 की तुलना में दोनों शहर 33 स्थान ऊपर पहुंचे। नानचिंग 53वें से
20वें और वुहान 72वें से 39वें स्थान पर आ गया। इसके अलावा, हांगचो ने पांच वर्षों में 27 स्थान
की छलांग लगाई। शीआन, छंगतू और हेफ़ेई जैसे शहरों में भी लगातार सुधार दर्ज किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के नवाचार केंद्रों की बढ़ती क्षमता के पीछे वैज्ञानिक अनुसंधान का मजबूत
आधार एक प्रमुख वजह है। GIHI के तीन प्रमुख आयामों में चीनी शहरों ने ;विज्ञान केंद्र; के क्षेत्र में
खास प्रदर्शन किया है। पेइचिंग लगातार दूसरे वर्ष इस श्रेणी में पहले स्थान पर रहा। यहां अनुसंधान
संस्थानों का विकास और नए ज्ञान का सृजन तेजी से हो रहा है। इसके साथ ही, अन्य चीनी शहरों में
भी वैज्ञानिक ज्ञान के इस्तेमाल और तकनीकी प्रतिभाओं का आधार मजबूत हुआ है। हांगचो, छंगदू

और शीआन में शोधपत्रों के पेटेंट, नीतियों और क्लिनिकल परीक्षणों में उद्धृत होने की कुल संख्या
10 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। वहीं, शनयांग, फ़ूचो, खुनमिंग, चंगचो, सूचो और छोंगछिंग में प्रति
दस लाख आबादी पर सक्रिय शोधकर्ताओं की संख्या में 10 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई
है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ये आंकड़े चीन के शहरी नवाचार विकास में एक बड़े बदलाव की ओर
इशारा करते हैं। अब यह विकास केवल कुछ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश में अलग-
अलग स्तरों पर शहरों के बीच सहयोग और समन्वय से एक व्यापक नवाचार प्रणाली तैयार हो रही
है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Tags: #Beijing #China #Innovation #ScienceAndTechnology #GIHI2026 #Research #Technology
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version