Tuesday, November 17, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

मुकेश अंबानी वेतन नहीं लेते, शेयर भी नहीं बेचते… फिर कैसे चलता है हजारों करोड़ का आर्थिक साम्राज्य?

DigitalDesk by DigitalDesk
November 17, 2026
in बिजनेस, मुख्य समाचार
0
Mukesh Ambani
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

PM Modi paid his respects at a historic Gurudwara in Manila

मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका माथा, पुनर्निर्माण की रखी आधारशिला, आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान

November 17, 2026
Pasi influence spanning from Awadh to Purvanchal

सत्ता का गणित, पासी समाज की अहमियत ऊदा देवी के बहाने सामाजिक संदेश गैर-जाटव वोटों पर सियासी नजर अवध से पूर्वांचल तक पासी प्रभाव बीजेपी का आधार, विपक्ष की चुनौती सम्मान के साथ हिस्सेदारी का सवाल 2027 में जातीय समीकरणों की नई चर्चा

November 17, 2026

सैलरी पर निर्भर नहीं दुनिया के अमीरों की जिंदगी, शेयरों से मिलने वाला डिविडेंड और निवेश बनते हैं कमाई का बड़ा आधार

आम आदमी की जिंदगी में सैलरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत होती है। महीने की पहली तारीख को वेतन आया तो घर का बजट बना, ईएमआई चुकाई, बच्चों की फीस भरी और बाकी खर्चों का हिसाब लगाया। लेकिन जरा सोचिए, अगर किसी व्यक्ति के पास हजारों करोड़ की संपत्ति हो और वह वर्षों तक कंपनी से वेतन ही न ले, तब भी उसकी जिंदगी में पैसों की कोई कमी न हो तो इसकी वजह क्या होगी?

देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी का उदाहरण इसी आर्थिक मॉडल को समझने का मौका देता है। वेतन न लेना और अपनी हिस्सेदारी के शेयर न बेचना, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि उनकी कमाई बंद हो गई। दरअसल, बड़े उद्योगपतियों की कमाई का गणित नौकरीपेशा लोगों से बिल्कुल अलग होता है। यहां कमाई का आधार केवल काम के बदले मिलने वाला वेतन नहीं, बल्कि संपत्ति का स्वामित्व और उससे पैदा होने वाली आय होती है।

डिविडेंड: बिना शेयर बेचे कमाई का रास्ता

मुकेश अंबानी की कमाई का सबसे महत्वपूर्ण आधार रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी हिस्सेदारी से मिलने वाला लाभांश यानी डिविडेंड है। जब कोई कंपनी मुनाफा कमाती है और अपने शेयरधारकों को उसका एक हिस्सा बांटती है, तो उसे डिविडेंड कहते हैं।

रिलायंस की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने प्रति शेयर 6 रुपये का डिविडेंड प्रस्तावित किया है। मुकेश अंबानी के व्यक्तिगत नाम पर करीब 1.61 करोड़ शेयर हैं। इस हिसाब से उन्हें व्यक्तिगत शेयरों पर लगभग 9.66 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिल सकता है। लेकिन असली आंकड़ा इससे कहीं बड़ा है। प्रमोटर समूह की कंपनियों के पास रिलायंस की लगभग 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस हिस्सेदारी पर मिलने वाला डिविडेंड हजारों करोड़ रुपये तक पहुंचता है। हालांकि इसे मुकेश अंबानी की व्यक्तिगत कमाई मानना सही नहीं होगा।

मुंबई इंडियंस और निवेश का साम्राज्य

मुंबई इंडियंस का स्वामित्व रिलायंस समूह से जुड़ी कंपनी इंडियाwin स्पोर्ट्स के पास है। खेल, ब्रांड, विज्ञापन और व्यावसायिक साझेदारियां इस कारोबारी साम्राज्य का हिस्सा हैं। इसके अलावा रियल एस्टेट और दूसरे निवेश भी बड़े कारोबारी समूहों की संपत्ति बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं।

असली कमाई का गणित क्या है?

मुकेश अंबानी ने कोरोना महामारी के दौरान 2020 से वेतन लेना बंद किया था। 2025-26 में लगातार छठे साल भी उनका वेतन शून्य रहा । ही अमीर और आम नौकरीपेशा व्यक्ति के आर्थिक मॉडल का अंतर है। आम आदमी अपनी मेहनत के बदले वेतन कमाता है, जबकि बड़े उद्योगपति अपनी संपत्तियों और कंपनियों में हिस्सेदारी से भी कमाई करते हैं। मुकेश अंबानी का उदाहरण बताता है कि असली आर्थिक ताकत सिर्फ बड़ी सैलरी में नहीं, बल्कि संपत्ति के स्वामित्व और उससे पैदा होने वाली आय में छिपी होती है।

Tags: #Mukesh Ambani #draws salary #does not sell his shares so how is his multi #million rupee economic #empire sustained
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version