Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर दुनिया के नेताओं में सबसे लोकप्रिय, अमेरिकी फर्म की रेटिंग में 22 नेताओं को पीछे छोड़ा

कोरोना की दूसरी लहर में घटी थी लोकप्रियता

DigitalDesk by DigitalDesk
February 4, 2023
in राजनीति, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
धनतेरस पर बरसा रोजगार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली।  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। अमेरिक की एक डाटा इंटेलिजेंस फर्म ‘द मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे में यह परिणाम आया है। सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक को भी पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों सहित दुनिया के 22 देशों के नेताओं के लिए ये सर्वे करवाया गया था।

  • अमेरिकी फर्म मॉर्निग कंसल्ट (Morning Consult) के ताजा सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने लोकप्रियता के मामले में 22 देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है
  • ताजा सर्वे में पीएम मोदी को 78 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग मिली है,
  • ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ की ये रेटिंग 26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच की है
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज़ ओब्रेडोर हैं, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 68 प्रतिशत है
  • तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज हैं जिनकी रेटिंग 58% है, चौथे नंबर पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी हैं जिनकी रेटिंग 52 प्रतिशत है

मोदी को वयस्कों के बीच सबसे अधिक रेटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 78 प्रतिशत ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत 16 देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ कर यह स्थान हासिल किया है। पीएम मोदी को दुनिया भर में वयस्कों के बीच सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है।

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

इस सूची में दूसरा स्थान मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर को मिला है जिन्हें 68 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है। सर्वे के मुताबिक साल 2021 के बाद पीएम मोदी की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है।

कैसे करते हैं सर्वे, क्या होता है सैंपल साइज?

मॉर्निंग कंसल्ट अमेरिका की एक कंसल्टैंसी फर्म है। यह मार्केटिंग, रिसर्च और बाकी मामलों के लिए सर्वेक्षण करता है। यह रोज ही  20,000 से अधिक ग्लोबल इंटरव्यू करता है। ग्लोबल लीडर को लेकर बनाया गया डाटा इंटरव्यू में मिले जवाबों के आधार पर तैयार किया जाता है।

यह अपने गृह देश अमेरिका में सैंपल साइज 45,000 का रखता है, तो दूसरे देशों का सैंपल साइज 500 से 5000 के बीच रखता है। प्रत्येक देश में आयु, लिंग, क्षेत्र और कुछ देशों में शिक्षा के आधार पर सर्वे को महत्व दिया जाता है। अमेरिका में सर्वेक्षण को नस्ल और जातीयता के आधार पर भी किया जाता है।

मोदी लगातार शीर्ष पर, कोरोनाकाल में घटी लोकप्रियता

मोदी इस रेटिंग लिस्ट में पिछले दो साल भी टॉप पर रहे। उन्होंने मई 2020 में 84% लोकप्रियता के साथ सूची में पहला स्थान हासिल किया था। सितंबर 2021 में भारत के प्रधानमंत्री को फिर से दुनिया के सबसे चर्चित और लोकप्रिय नेता का दर्जा मिला। जनवरी 2022 में जब सर्वे हुआ तो 71 प्रतिसत लोगों की पसंद के साथ मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने। अगस्त 2022 में मोदी की अप्रूवल रेटिंग बढ़कर 75 फीसदी हो गयी।

भारत में कोरोना की दूसरी लहर यानी 2021 में मोदी की लोकप्रियता में काफी गिरावट आई थी। कोरोना के समय अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ने देश को बुरी तरह से प्रभावित किया था। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जल्द ही वापसी की।मोदी की अप्रूवल रेटिंग मई 2020 में सबसे ज्यादा 84% पर थी। मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग यानी लोकप्रियता में कमी के कारक में गिरावट भी आई है। करीब 25% की गिरावट के साथ अब यह लिस्ट में सबसे निचले स्थान पर है।

द मॉर्निंग कंसल्ट की यह सूची पिछले हफ्ते की है। वह फर्म अप्रूवल और डिसअप्रूवल रेटिंग 7 दिनों के मूविंग एवरेज के आधार पर निकालती है। इस आंकड़े में 1 से 3 प्रतिशत तक का मार्जिन होता है, यानी इसके आंकड़े में इतनी घटी या बढ़ोतरी हो सकती है।

Post Views: 230
Tags: #TwitterBJPindiaPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version