Friday, October 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन में एम्बॉडिड एआई उद्योग का तेजी से विस्तार

DigitalDesk by DigitalDesk
October 9, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन में एम्बॉडिड एआई उद्योग का तेजी से विस्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन में एम्बॉडिड एआई उद्योग का तेजी से विस्तार

चीन में एम्बॉडिड इंटेलिजेंस यानी भौतिक दुनिया में काम करने वाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की
पूरी औद्योगिक श्रृंखला तेजी से विकसित हो रही है। देशभर में अब तक 70 से अधिक एम्बॉडिड
इंटेलिजेंस प्रशिक्षण केंद्र शुरू हो चुके हैं, जबकि 40 से अधिक केंद्र निर्माणाधीन हैं या उनकी योजना
बनाई जा रही है। इनके विकास से यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा, पेइचिंग-थ्येनचिन-हपेई और पर्ल नदी डेल्टा
में तीन प्रमुख औद्योगिक क्लस्टर उभर रहे हैं।

Related posts

चीन ने जापान के पुनः सैन्यीकरण पर जताई चिंता

2027 विंटर यूनिवर्सियाड: इटली के ट्यूरिन में प्रज्वलित हुई छांगछुन खेलों की मशाल

October 9, 2026
Success Story: जयपुर के दो युवाओं ने कचरे को बनाया ₹250 करोड़ का कारोबार, 25 शहरों में फैला WeVOIS Labs का क्लीन-टेक स्टार्टअप

Success Story: जयपुर के दो युवाओं ने कचरे को बनाया ₹250 करोड़ का कारोबार, 25 शहरों में फैला WeVOIS Labs का क्लीन-टेक स्टार्टअप

October 9, 2026

इस क्षेत्र में चीन की प्रगति का अंदाजा देश की राजधानी पेइचिंग के चोंगक्वानछुन स्थित
लाइटव्हील एआई (Lightwheel AI) कंपनी के काम से लगाया जा सकता है। कंपनी का एम्बॉडिड
इंटेलिजेंस डेटा प्लेटफॉर्म अब तक 15 लाख घंटे का मानव वीडियो डेटा उपलब्ध करा चुका है, जो
वैश्विक स्तर पर अग्रणी है।

वहीं, क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में प्रशिक्षण डेटा की मदद से तैयार पहियों और रोबोटिक भुजा
वाला एक मानवरूपी रोबोट बिजली के कैबिनेट में स्विच चलाने और औद्योगिक वाल्व खोलने-बंद
करने जैसे जटिल काम कर सकता है। इन कार्यों में इसकी सफलता दर 80 से 90 प्रतिशत के बीच है।
आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में चीन के मुख्य एआई उद्योग का आकार 12 खरब युआन से अधिक
रहा और इस क्षेत्र में काम करने वाले उद्यमों की संख्या 6,200 से ज्यादा हो गई।

इस बीच, चीन के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सहित संबंधित विभागों ने हाल ही में इस
क्षेत्र के विकास के लिए एक विशेष कार्य योजना शुरू की है। यह योजना औद्योगिक, सेवा और विशेष
अनुप्रयोगों से जुड़े तीन प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य वास्तविक परिस्थितियों में
प्रशिक्षण, डेटा का संग्रह, उत्पादों में लगातार सुधार और बड़े पैमाने पर इस्तेमाल को जोड़कर एक
संपूर्ण औद्योगिक चक्र तैयार करना है।

आगे की योजना के तहत चीन प्रशिक्षण केंद्रों के क्लस्टर को और मजबूत करेगा, वास्तविक
परिस्थितियों में रोबोट के प्रशिक्षण का दायरा बढ़ाएगा और विभिन्न क्षेत्रों में एम्बॉडिड इंटेलिजेंस के
इस्तेमाल को प्रोत्साहित करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #ChinaAI #EmbodiedAI #ArtificialIntelligence #Robotics #TechInnovation #ChinaTechnology #AIIndustry
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version