Monday, October 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन में राष्ट्रीय दिवस की धूम, देश मना रहा है 77वीं वर्षगांठ

DigitalDesk by DigitalDesk
October 5, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन में राष्ट्रीय दिवस की धूम, देश मना रहा है 77वीं वर्षगांठ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन आजकल राष्ट्रीय दिवस का जश्न मना रहा है, और चीनी नागरिक देशभक्ति के रंग में डूबे हुए हैं।
इस दौरान पूरे देश में एक सप्ताह से अधिक की छुट्टियां हैं, जिसे गोल्डन वीक भी कहा जाता है। यह
छुट्टियां एक अक्तूबर से शुरू होकर 7 अक्तूबर तक चलती हैं।

चीन लोक गणराज्य यानी कि नया चीन 1 अक्तू 1949 को स्थापित हुआ था। उसी दिन, माओ त्सेतुंग
ने पेइचिंग के ऐतिहासिक थ्येनआनमन चौक से नए चीन की स्थापना की घोषणा की और राष्ट्रीय
ध्वज फहराया। इस तरह सामंती व्यवस्था से छुटकारा पाकर चीन का एक स्वतंत्र और समाजवादी देश
के रूप में गठन हुआ। इस साल चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है।
इस अवसर पर सुबह 6 बजे थ्येनआनमन स्क्वायर में झंडा फहराने का महत्वपूर्ण समारोह आयोजित
किया गया। इस खास मौके पर, राष्ट्रीय ध्वज गार्ड थ्येनआनमन गेट टॉवर से मार्च करते हुए आए। यह
दृश्य देश और दुनिया के लोगों को नए चीन की स्थापना की याद दिलाता है। इस समारोह में आम लोग
भी शामिल हो सकते हैं। इस कार्यक्रम का चीन और विश्व के तमाम देशों में टीवी पर प्रसारण भी किया
जाता है।

Related posts

आसियान प्लस थ्री मैक्रोइकोनॉमिक रिसर्च ऑफिस: क्षेत्र समग्र रूप से मजबूत बना हुआ है

आसियान प्लस थ्री मैक्रोइकोनॉमिक रिसर्च ऑफिस: क्षेत्र समग्र रूप से मजबूत बना हुआ है

October 5, 2026
UP Government Jobs: यूपी में 412 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, 16 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन; PET-2025 पास युवाओं के लिए बड़ा अवसर

UP Government Jobs: यूपी में 412 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, 16 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन; PET-2025 पास युवाओं के लिए बड़ा अवसर

October 5, 2026

बता दें कि पेइचिंग की इस जगह पर साल के हर दिन झंडा फहराने का कार्यक्रम होता है। लेकिन 1
अक्तूबर को होने वाले झंडारोहण और कार्यक्रम का विशेष महत्व होता है। यह दिन 'पीपल्स रिपब्लिक
ऑफ़ चाइना' की स्थापना की याद में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1 अक्तूबर 1949 को हुई थी।
उस दिन थ्येनआनमन स्क्वायर में जीत का एक आधिकारिक समारोह आयोजित किया गया था, जहां
माओ त्सेतुंग ने चीन का पहला राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।

राष्ट्रीय दिवस के दौरान चीनी लोगों में देशभक्ति की गहरी भावना दिखती है और वे कार्यक्रम के उत्सव
भरे माहौल का आनंद लेते हैं। जबकि विभिन्न गतिविधियों के अलावा आतिशबाज़ी का प्रदर्शन और
पेंटिंग व कैलीग्राफी प्रदर्शनी आयोजित होती है।

गौरतलब है कि नेशनल डे की छुट्टियों पर बड़ी संख्या में लोग घूमने और सैर-सपाटे के लिए निकल
पड़ते हैं और ट्रेनों में लोगों की भारी भीड़ होती है। जबकि सड़क मार्ग और हवाई यात्रा करने वालों की
तादाद लाखों में होती है। इस तरह चीन अपनी आज़ादी का जश्न मनाने के साथ-साथ छुट्टियों के
माहौल में रंगा हुआ है।

बता दें कि वर्ष 1949 से पहले चीन एक गरीब और पिछड़ा हुआ राष्ट्र था। लेकिन नए चीन की
स्थापना के बाद देश ने आत्मनिर्भर बनने के लिए जीतोड़ मेहनत की। साल 1979 में चीनी नेता तंग
श्याओफिंग ने खुले द्वार की नीति लागू करने का फ़ैसला किया। इस नीति के बाद देश ने जबरदस्त

और तेज़ गति से विकास किया। इस तरह चीन विश्व का कारखाना और दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
बन गया। वर्तमान में चीन एआई के क्षेत्र में अग्रणी देश बन चुका है, वहीं देश में ह्यूमनॉइड रोबोट के
सफल विकास की हर जगह चर्चा हो रही है।
(अनिल पांडेय, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Tags: #China #ChinaNationalDay #NationalDay #China77thAnniversary #Beijing #TiananmenSquare #ChinaNews #WorldNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version