Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पीएम मोदी आज छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से करेंगे परीक्षा पे चर्चा,दिल्ली के तालकटोरा स्टेडिम में होगा कार्यक्रम

DigitalDesk by DigitalDesk
January 27, 2023
in मुख्य समाचार
0
Breaking News

Breaking News

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Pariksha Pe Charcha 2023:पीएम नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ चर्चा करेंगे। ये आयोजन सुबह करीब 11 बजे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडिम में किया जाएगा। इसके जरिए पीएम मोदी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 200 छात्र और शिक्षक शामिल होंगे। जिनमें कला उत्सव प्रतियोगिता के लगभग 80 विजेता और देश भर के 102 छात्र और शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर के छात्र, शिक्षक और अभिभावक पीएम मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ देख सकते हैं।

हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल की खबर है। जानकारी के अनुसार हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी एसएफआई और ABVP के छात्रों के बीच आपस में भिड़ंत हुई है। बता दें हैदराबाद विश्वविद्यालय में गुरूवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बीबीसी के विवादास्पद वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। इसके जवाब में एबीवीपी की ओर से फिल्म द कश्मीर फाइल्स का प्रदर्शन किया गया था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

महंत नरेंद्र गिरि की मौत का मामला, आनंद गिरि पर आज तय होंगे आरोप

महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में आरोपी आनंद गिरि पर आज यानी शुक्रवार को आरोप तय होंगे। बता दें इससे पहले 17 जनवरी को सुनवाई के दौरान आनंद गिरि के अधिवक्ता कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके थे। इसके चलते आनंद गिरि ने न्यायालय से समय मांग लिया था। बता दें सुनवाई में आनंद गिरि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट के समक्ष पेश हुए थे।

अंतिम चरण में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा,बनिहाल से कश्मीर घाटी में करेगी प्रवेश यात्रा,अनंतनाग जिले से होते हुए श्रीनगर पहुंचेगी

Bharat Jodo Yatra:राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बनिहाल शहर से फिर शुरू हुई। श्रीनगर में 30 जनवरी को रैली के बाद यह यात्रा समाप्त होने वाली है। उससे पहले यह यात्रा अपने अंतिम चरण के तहत शुक्रवार को कश्मीर घाटी में पहुंचेगी। जयराम रमेश ने कहा कि ये जम्मू के विभिन्न जिलों से होकर गुजरी है और लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय की है। उन्होंने कहा कि हमलोग जहां भी गए। यात्रा का स्वागत किया गया। सभी उम्र, लिंग और जीवन के सभी तबके के लोगों ने इस बात को महसूस किया कि राहुल गांधी का संदेश एकता, प्रेम और सद्भाव का है।

उत्तर भारत समेत दिल्ली में शुक्रवार सुबह फिर एक बार ठंड ने दी दस्तक

उत्तर भारत समेत दिल्ली में शुक्रवार सुबह फिर एक बार ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई राज्यों में धूप निकलने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना है जिस कारण फिर से ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 29 और 30 जनवरी को बारिश और बर्फबारी होने के संकेत हैं। जिसकी वजह से उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप फिर देखने को मिलेगा। इसके अलावा राजधानी समेत मैदानी इलाकों में भी इन दोनों दिन हल्की बारिश या फिर बादल छाए रहने की संभावना है।

Post Views: 183
Tags: Breaking News UpdatesDelhiparentsPariksha Par HumPM ModistudentsTalkatora Stadiumteachers
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version