Thursday, September 17, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन के सछ्वान प्रांत के पहाड़ी इलाके में सेब की खेती से ग्रामीणों की बढ़ रही आमदनी

DigitalDesk by DigitalDesk
September 17, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन के सछ्वान प्रांत के पहाड़ी इलाके में सेब की खेती से ग्रामीणों की बढ़ रही आमदनी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दक्षिण-पश्चिमी चीन के सछवान प्रांत स्थित ल्यांगशान यी जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर की शिदे काउंटी
के पहाड़ों में, समुद्र तल से 2,000 मीटर से भी अधिक की ऊंचाई पर फैला 20 हेक्टेयर से अधिक का
सेब बाग इन दिनों फ़सल की कटाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

सात साल पहले, घर से दूर काम कर रहे हुआंग योंग अपने गृहनगर लौटे और उन्होंने पहाड़ी जमीन
किराए पर लेकर सेब की खेती शुरू की। स्थानीय सुहावनी जलवायु और भरपूर धूप को देखते हुए,
उन्होंने विशेषज्ञों की सलाह पर "सूअर पालन + फल रोपण" का चक्रीय कृषि मॉडल विकसित किया।
इसके तहत सूअर फार्म से मिलने वाले गोबर को किण्वित कर जैविक खाद तैयार की जाती है,
जिसका इस्तेमाल 30,000 से ज्यादा सेब के पेड़ों के लिए किया जाता है। इस तरह खेती और
पशुपालन को एक-दूसरे से जोड़कर पर्यावरण के अनुकूल कृषि व्यवस्था तैयार की गई है।

Related posts

Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026

रूसी तेल पर अमेरिका का 100% टैरिफ दांव… भारत ने क्यों कहा- ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहीं?

September 17, 2026
#25 Years of Governance #A Message of Service and Resolve #October 7: Marking 25 Years of Narendra Modi's Political Journey #From Chief Minister to Prime Minister

25 साल का सत्ता-सफर, ‘सेवा संकल्प’ का संदेश: CM से PM तक नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा के 7 अक्टूबर को 25 वर्ष

September 17, 2026

दो साल पहले, हुआंग योंग के बेटे हुआंग चिनची ने विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद गृहनगर
लौटने का फैसला किया और औद्योगिक पार्क के प्रबंधन में अपने पिता की मदद करने लगे। इस
पार्क में एक आधुनिक सुअर पालन केंद्र भी है, जहां हर साल दसियों हजार सूअर पाले जाते हैं। यहां
पैदा होने वाले सेब अपनी पर्यावरण के अनुकूल गुणवत्ता के साथ-साथ कुरकुरे, मीठे और रसीले स्वाद
के लिए क्वांगचो, पेइचिंग और दूसरे शहरों के खरीदारों के बीच लोकप्रिय हैं। इनमें से कुछ सेब
वियतनाम को भी निर्यात किए जाते हैं।

इसी बीच, "कंपनी + सहकारी समिति + किसान" मॉडल ने स्थानीय ग्रामीणों के लिए आय के नए
रास्ते खोले हैं। ग्रामीणों को जमीन का किराया मिलता है और वे बागों में काम करके रोजाना करीब
80 युआन कमा सकते हैं। हुआंग चिनची ने बताया कि आगे उनकी योजना बागों का विस्तार करने के
साथ-साथ ग्रामीण पर्यटन, फल और सब्जी तोड़ने तथा सेब प्रसंस्करण जैसे उद्योगों को विकसित
करने की है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के और अवसर पैदा होंगे और ग्रामीणों की आय बढ़ाने
में मदद मिलेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

Tags: #China #Sichuan #AppleFarming #RuralDevelopment #Agriculture #ChinaNews #FarmersIncome #RuralEconomy #FruitFarming #InternationalNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version