Wednesday, September 16, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

सेवा व्यापार मेले से विदेशी निवेश को मिले नए अवसर

DigitalDesk by DigitalDesk
September 16, 2026
in मुख्य समाचार
0
सेवा व्यापार मेले से विदेशी निवेश को मिले नए अवसर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

13 सितंबर को 2026 चीन अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला (CIFTIS) का समापन हुआ। इस वर्ष
के मेले में 400 से अधिक फॉर्च्यून 500 कंपनियों और उद्योग की अग्रणी कंपनियों ने भाग लिया।
इस वर्ष पहली बार "चीन सेवा" केस प्रदर्शनी क्षेत्र स्थापित किया गया। इसमें एआई, बड़े मॉडल
और इंटेलिजेंट एजेंट जैसी प्रमुख तकनीकों को शामिल करने वाले मामलों की हिस्सेदारी करीब 40
प्रतिशत रही, जिससे चीन की स्थानीय नवाचार क्षमता साफ तौर पर सामने आई। ऐसे में, चीन में
अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करना और यहां की मजबूत नवाचार क्षमता का लाभ उठाना
बहुराष्ट्रीय कंपनियों की साझा पसंद बनता जा रहा है।

एली लिली एंड कंपनी की वैश्विक वरिष्ठ उपाध्यक्ष और लिली चीन औषधि विकास एवं चिकित्सा
मामला केंद्र की प्रमुख वांग ली ने कहा, "पिछले दस से अधिक वर्षों में चीन की नवाचार क्षमता
लगातार बढ़ी है। लिली ने भी चीन को वैश्विक नवाचार की एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में देखा
है। हमने आने वाले दस वर्षों में 3 अरब डॉलर निवेश करने की प्रतिबद्धता भी जताई है।"
इसी तरह, जॉनसन एंड जॉनसन मेडटेक चीन में सर्जरी विभाग के महाप्रबंधक तूलियो ओलिवेरा
ने कहा, "पिछले सप्ताह हमने सूचो विनिर्माण कारखाने की 20वीं वर्षगांठ मनाई और उत्पादन
क्षमता बढ़ाने तथा नई उत्पादन लाइन शुरू करने की घोषणा की। यह चीन के नवाचार

Related posts

Road and Expressway Network in Uttar Pradesh 120 km 6 lane corridor to transform UP connectivity

उत्तर प्रदेश में सड़क और एक्सप्रेसवे नेटवर्क: 120 किलोमीटर का 6-लेन कॉरिडोर बदलेगा यूपी की कनेक्टिविटी….

September 16, 2026
Braking news today

Breking News: 16 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: देश-दुनिया में आज कई बड़े घटनाक्रम, मौसम से लेकर त्योहार और बाजार तक जानें हर अपडेट

September 16, 2026

पारिस्थितिकी तंत्र और क्षमता विकास के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
इस वर्ष के सेवा व्यापार मेले की एक और बड़ी विशेषता यह रही कि पहली बार विदेशों में विस्तार
करने वाली सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए रोड शो क्षेत्र स्थापित किया गया। मेले में "विदेश जाना"
सबसे चर्चित शब्दों में शामिल रहा।

अर्न्स्ट एंड यंग ग्रेटर चाइना की ESG सतत विकास प्रमुख पार्टनर ली चिंग ने कहा, "जब हम
कंपनियों को विदेश जाने में सेवाएं देते हैं, तो हम देखते हैं कि चीनी कंपनियां उत्पादों के निर्यात
और पूंजी के निर्यात से आगे बढ़कर अपनी क्षमता और पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के निर्यात की ओर
बढ़ चुकी हैं। इसलिए कंपनियों को न केवल बाहर जाना है, बल्कि अंदर भी जाना है। उन्हें न केवल
दूर जाना है, बल्कि अच्छी तरह से जाना है। इसलिए 'विदेश जाना' हमारी एक प्रमुख विशेषता है।"

इसके अलावा, इस वर्ष के सेवा व्यापार मेले की एक महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि यह भी है कि यह "15वीं
पंचवर्षीय योजना" का शुरुआती वर्ष है। "15वीं पंचवर्षीय योजना" में स्पष्ट रूप से सेवा उद्योग को
केंद्र में रखते हुए बाजार पहुंच और खुलेपन के क्षेत्रों का विस्तार करने का प्रस्ताव रखा गया है।
इससे विदेशी निवेशकों को चीन में कारोबार बढ़ाने को लेकर और अधिक भरोसा मिला है।
KPMG चीन उत्तरी क्षेत्र की बाजार विभाग की नामित प्रमुख पार्टनर चांग शिनहुआ ने कहा,
"मूल्यवर्धित दूरसंचार, चिकित्सा और विदेशी एकल स्वामित्व वाले अस्पताल जैसे क्षेत्र खुलेपन के
विस्तार के पायलट बन गए हैं। हमें विश्वास है कि भविष्य में और अधिक उद्योग विदेशी
कंपनियों के लिए खोले जाएंगे, जिससे उन्हें चीन में विकास के नए अवसर और नए रास्ते
मिलेंगे।"

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Tags: #China #CIFTIS #ChinaInvestment #ForeignInvestment #ServiceTrade #ChinaEconomy #BusinessNews #InternationalNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version