Monday, September 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

एथलेटिक्स में MP का दम… दिल्ली में गूंजा प्रदेश के सितारों का नाम…रंग ला रही मोहन सरकार की पहल

DigitalDesk by DigitalDesk
September 14, 2026
in भोपाल, मध्य प्रदेश, स्पेशल
0
Madhya Pradesh new sports talent has boosted the medal tally
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

PM JANMAN scheme

PM JANMAN scheme:बैगा बस्ती में बनी देश की पहली सड़क – PM जनमन योजना का भोपाल मॉडल कैसे बना देश के लिए नजीर?

September 14, 2026
Uproar over taking a dog into the elevator woman beat a teacher with a stick

कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने पर बवाल…महिला ने शिक्षिका को डंडे से पीटा…थाने पहुंचा मामला, FIR की मांग

September 14, 2026

नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुई इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज़ मध्यप्रदेश के लिए सिर्फ पदकों की कहानी नहीं रही. बल्कि यह प्रदेश में तैयार हो रही नई खेल प्रतिभाओं की ताकत का बड़ा संकेत भी बनी है. एक ही प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य, यानी कुल 5 पदक जीतकर मध्यप्रदेश के एथलीटों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूती से दर्ज कराई.

पोल वॉल्ट में दोहरा स्वर्ण… MP का जलवा

मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी सफलता पोल वॉल्ट में देखने को मिली. पुरुष वर्ग में देव मीना ने 5.40 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. वहीं महिला वर्ग में नितिका आक्रे ने 4.10 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता. दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पोल वॉल्ट जैसी तकनीकी और चुनौतीपूर्ण स्पर्धा में सिर्फ शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि संतुलन, गति, टाइमिंग और मानसिक मजबूती भी निर्णायक होती है. देव और नितिका का प्रदर्शन बताता है कि मध्यप्रदेश अब एथलेटिक्स की ऐसी स्पर्धाओं में भी मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है, जहां उत्कृष्टता हासिल करना आसान नहीं.

रजत ने दिखाई MP की गहराई…

मध्यप्रदेश का प्रदर्शन सिर्फ दो स्वर्ण पदकों तक सीमित नहीं रहा. समरदीप सिंह गिल ने पुरुष शॉट पुट में 19.59 मीटर का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता. खास बात यह रही कि उन्होंने एशियन गेम्स के लिए चयनित एथलीट करमवीर सिंह को भी पीछे छोड़ा. वहीं पुरुष हाई जंप में आदित्य रघुवंशी ने 2.15 मीटर की ऊंचाई पार कर रजत पदक हासिल किया. यानी प्रदेश ने मैदान और ट्रैक की अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी क्षमता दिखाई. यही इस प्रदर्शन की सबसे बड़ी खासियत है.मध्यप्रदेश की ताकत किसी एक खिलाड़ी या एक स्पर्धा तक सीमित नहीं दिख रही.

कांस्य ने पूरी की पदकों की कहानी

पुरुष 1500 मीटर में सुनील दावर ने 3 मिनट 43.68 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता. 1500 मीटर जैसी रणनीतिक दौड़ में सिर्फ रफ्तार ही नहीं, बल्कि सही समय पर गति बढ़ाने, ऊर्जा बचाने और अंतिम चरण में जोर लगाने की क्षमता जरूरी होती है.सुनील का कांस्य इस बात का संकेत है कि मध्यप्रदेश के एथलीट ट्रैक इवेंट्स में भी राष्ट्रीय स्तर पर चुनौती देने की क्षमता रखते हैं. वहीं कुलदीप कुमार ने पुरुष पोल वॉल्ट में 5.10 मीटर की छलांग लगाकर चौथा स्थान हासिल किया.  पदक से मामूली अंतर से चूकने वाला यह प्रदर्शन भी प्रदेश के मजबूत प्रतिस्पर्धी आधार को दिखाता है.

5 पदक… लेकिन संदेश इससे बड़ा

एक प्रतियोगिता में पांच पदक अपने आप में उपलब्धि है. लेकिन इस प्रदर्शन का महत्व पदकों की संख्या से आगे जाता है. दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज यह बताता है कि मध्यप्रदेश में अलग-अलग एथलेटिक्स विधाओं में प्रतिभाएं उभर रही हैं. खेलों में किसी प्रदेश की वास्तविक ताकत तब सामने आती है जब पदक सिर्फ एक-दो स्थापित खिलाड़ियों तक सीमित न रहें… बल्कि अलग-अलग आयु वर्ग और स्पर्धाओं से नए नाम सामने आएं. देव मीना, नितिका आक्रे, समरदीप सिंह गिल, आदित्य रघुवंशी और सुनील दावर का प्रदर्शन इसी दिशा में एक सकारात्मक संकेत है.

राष्ट्रीय पदक से अंतरराष्ट्रीय सपनों तक

अब चुनौती इस सफलता को आगे बढ़ाने की है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पोडियम तक पहुंचना महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन असली लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की राह तैयार करना है… इसके लिए खिलाड़ियों को लगातार उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, वैज्ञानिक फिटनेस, आधुनिक उपकरण, बेहतर प्रतियोगिता अनुभव और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की जरूरत होगी.क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर मिली सफलता को अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले जाने के लिए तैयारी का स्तर भी उसी अनुपात में बढ़ाना होगा. मध्यप्रदेश के लिए यह प्रदर्शन इसलिए भी उत्साह बढ़ाने वाला है कि प्रदेश के खिलाड़ी अब सिर्फ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने नहीं, बल्कि पोडियम पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरते दिखाई दे रहे हैं. दिल्ली में मध्यप्रदेश के एथलीटों की पांच पदकों वाली यह सफलता प्रदेश के खेल भविष्य की मजबूत तस्वीर पेश करती है. देव और नितिका का स्वर्ण, समरदीप और आदित्य का रजत और सुनील का कांस्य—ये सिर्फ पांच पदक नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और बढ़ती खेल क्षमता के पांच बड़े संकेत हैं. अगर इस प्रतिभा को निरंतर प्रशिक्षण और मजबूत खेल अधोसंरचना का साथ मिलता रहा, तो आज की राष्ट्रीय उपलब्धियां कल अंतरराष्ट्रीय पदकों की नींव बन सकती हैं. और मध्यप्रदेश की पहचान सिर्फ खेल प्रतिभाओं वाले प्रदेश की नहीं, बल्कि पोडियम पर लगातार उतरने वाले प्रदेश के रूप में बन सकती है.

Tags: #Madhya Pradesh new sports talent has boosted the medal tally
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version