Thursday, September 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रिक्स में पहली बार डिजिटल सेवाओं पर बड़ा फैसला, भारत को मिलेंगे 10 नए बाजार

DigitalDesk by DigitalDesk
September 10, 2026
in मुख्य समाचार
0
Major decision on digital services in BRICS for the first time India to gain access to 10 new markets
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ब्रिक्स में पहली बार डिजिटल सेवाओं पर बड़ा फैसला, भारत को मिलेंगे 10 नए बाजार

12-13 सितंबर 2026 को दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पहली बार सीमा पार डिजिटल सेवाओं के कारोबार को आसान बनाने पर अहम फैसला हो सकता है।  इससे पहले 7 अगस्त को जयपुर में हुई ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक में 4 समझौतों को मंजूरी दी गई थी, इनमें एक सीमा पार डिजिटल सेवाएं सुगम बनाने के ब्रिक्स सिद्धांत भी है। इन्हीं को दिल्ली सम्मेलन में रखा जाएगा।

Related posts

New Initiative by Chief Minister Dr. Mohan Yadav

खेत से फैक्ट्री तक किसान, खेती को नौकरी नहीं कारोबार बनाने की तैयारी…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई पहल

September 10, 2026
Mayawati and Akash

मायावती-आकाश की लड़ाई में रिश्ते बने राजनीति की सबसे बड़ी दीवार…मायावती की पार्टी से आकाश आनंद फिर किये गये बाहर…ससुर ने लिया सन्यास

September 10, 2026

 

5 मुद्दे जो तय करेंगे भविष्य

1. डेटा:ग्राहक का डेटा दूसरे देश में भेज सकेंगे या वहीं रखना पड़ेगा?

2. प्राइवेसी: देशों के डेटा-सुरक्षा कानूनों में तालमेल कैसे बनेगा?

3. भुगतान:कंपनी को विदेशी ग्राहक से भुगतान कितना आसान होगा?

4. टैक्स: इंटरनेट के जरिए दी गई सेवा पर टैक्स किस देश में लगेगा?

5. योग्यता:भारतीय डॉक्टर, लेखाकार, इंजीनियर या दूसरे पेशेवर की योग्यता दूसरे देश में मान्य होगी या नहीं?

क्या होगा आसान?

अभी तक सामान का व्यापार आसान था, अब सर्विस का होगा। इसके तहत इंटरनेट, ऐप, ईमेल, वीडियो कॉल और डिजिटल मंच के जरिए दूसरे देशों में दी जाने वाली सेवाएं शामिल होंगी। यानी बेंगलुरु की कोई छोटी कंपनी ब्राजील के कारोबारी का सॉफ्टवेयर संभाल सकेगी, और गुरुग्राम का फिनटेक स्टार्टअप यूएई में सेवाएं दे पाएगा। इसमें IT और कारोबारी सेवाओं के अलावा वित्तीय, बीमा, रिसर्च, परामर्श, इंजीनियरिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी डिजिटल तरीके से दी जा सकेंगी।

इसमें भारत की स्थिति सबसे मजबूत

नीति आयोग के मुताबिक 2015 से 2024 के बीच भारत का विदेशों में डिजिटल सेवा कारोबार तीन गुना हो गया।दुनिया में 5वां स्थान: 2024 में भारत ने दूसरे देशों को 269 अरब डॉलर यानी करीब 24 लाख करोड़ रुपये की डिजिटल सेवाएं दीं। भारत का ग्लोबल शेयर 5.8% था। अमेरिका, ब्रिटेन, आयरलैंड और जर्मनी के बाद भारत 5वें स्थान पर है, चीन छठे पर है।

ब्रिक्स में 48% हिस्सेदारी:

ब्रिक्स देशों की दुनिया में डिजिटल सेवा निर्यात में हिस्सेदारी 14% है। इसमें अकेले भारत की हिस्सेदारी 48% है। – RBI के अनुसार 2023-24 में भारत का सॉफ्टवेयर निर्यात 190.7 अरब डॉलर (17 लाख करोड़) था, इसमें 125.5 अरब डॉलर IT और 50.1 अरब डॉलर BPO सेवाओं से आया।भारत को ब्रिक्स के 10 नए बाजार मिल जाएंगे। कंपनियों को नए बाजार मिले तो सॉफ्टवेयर, प्रबंधन, AI, साइबर सुरक्षा और पेशेवर सेवाओं की मांग बढ़ेगी और नौकरियां भी बढ़ेंगी।

क्या ये EU जैसा बाजार बन जाएगा?

नहीं। EU में सदस्यों के बीच व्यापक कानूनी और संस्थागत ढांचा है। ब्रिक्स में भारत, चीन, रूस, ब्राजील जैसे बिल्कुल अलग राजनीतिक, कानूनी व आर्थिक मॉडल वाले देश हैं।

Tags: #BRICS Summit in Delhi on September 12-132026BRICS Summit in Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version