Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

दिमागी नक्सल’ पर PM मोदी का पलटवार…दिमागी नक्सलियों को अब बताया नाराज फूफा…अच्छे काम नाराज फूका को नहीं आते पसंद!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 6, 2026
in मुख्य समाचार
0
PM Modi hits back at intellectual Naxals likens them to a disgruntled uncle someone who is never pleased with good work
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा अपने नए अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिर चाहे वो कोई काम करने का नया अंदाज हो , सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट का नया अंदाज या फिर भाषणों में विपक्ष को लेकर किए गए नए नएतंज का अंदाज। पीएम मोदी ने ऐसे ही 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से कहा था दिमागी नक्सली। फिर क्या था दिमागी नकस्ली को लेकर सियासत ने जोर पकड़ा और विपक्ष ने तरह तरह के आरोप भी लगाए और पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने तो सोशल मीडिया पर ही पोस्ट करके लिख दिया कि हां मैं दिमागी नकस्ली हूं। लेकिन राजनीति कुछ ऐसी रही कि विपक्ष ने ये भी आरोप लगा दिया कि पीएम ने देश के जेन जी को दिमागी नकस्ली कहा।

इसके बाद पीएम मोदी श्री राम कॉलेज दिल्ली के कार्यक्रम में युवाओं या कहे कि जेन जी के बीच पहुंचे तब उन्होंने फिर एख बार दिमागी नक्सली शब्द का उपयोग करते हुए बताया कि उनके इन दो शब्दों ने किस तरह से होम्योपैथी दवा का काम किया और किस तरह से दिमागी नक्सली परेशान हो गए।

Related posts

सोने का 'महाप्रवास': डॉलर की विश्वसनीयता के पतन का मौन

सोने का 'महाप्रवास': डॉलर की विश्वसनीयता के पतन का मौन

September 6, 2026
Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026

मजेदार बात ये है कि पीएम मोदी ने फिर एक ऐसे शब्द का उपयोग किया है जिसे लकर भारतीय समाज में कई तरह के किस्से और कहानियां हैं या कह सकते हैं कि कई तरह के चुटकुले पहले ही बन चुके हैं। पीएम मोदी ने दिमागी नक्सलियों को अब नाराज फूफा कह डाला और कहा कि नाराज फूफा किसी भी काम की शुरूआत में विरोध ही करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए ‘दिमागी नक्सल’ शब्द को लेकर हुई राजनीतिक बहस पर अब पलटवार किया है। दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स यानी SRCC के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री ने अपने पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लाल किले से ऐसे लोगों को ‘होम्योपैथी की छोटी सी गोली’ दी थी और अब उसका असर दिखाई देने लगा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज 2013 के मुकाबले देश आर्थिक और सामाजिक रूप से ज्यादा सुरक्षित है, लेकिन देश की प्रगति देखकर कुछ लोगों की ‘छटपटाहट’ और ‘बौखलाहट’ बढ़ रही है। इसी संदर्भ में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के भाषण का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने ‘दिमागी नक्सल’ नाम की होम्योपैथी की गोली दी थी और उसके बाद एक-एक करके ऐसे लोगों के असली चेहरे सामने आने लगे। उनका इशारा उन आलोचकों और राजनीतिक विरोधियों की ओर था, जो उनके इस बयान को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द सामने आने के बाद विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पर तीखी प्रतिक्रिया दी गई थी। आरोप लगाया गया कि सरकार आलोचना करने वाले युवाओं और असहमति रखने वालों को भी नक्सली नजरिए से देख रही है। अब SRCC में पीएम मोदी ने उसी बयान को नए अंदाज में सामने रखकर अपने आलोचकों पर निशाना साधा है। यानी एक तरफ प्रधानमंत्री इसे वैचारिक लड़ाई और देश विरोधी सोच के खिलाफ चेतावनी के तौर पर पेश कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे असहमति की आवाज को निशाना बनाने वाला बयान बता रहा है।
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने पीएम मोदी के इस बयान पर अपना विरोध जताया है। सोशल मीडिया पर सीजेपी के आशुतोष रांका औऱ सौरभ दास ने दावा किया कि पीएम मोदी ने दिमागी नक्सली शब्द सवाल पूछने वाले युवा पीढी के लिए प्रयोग किया है।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है—‘दिमागी नक्सल’ शब्द क्या वैचारिक हिंसा के खिलाफ पीएम मोदी का राजनीतिक संदेश है, या फिर राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों को कठघरे में खड़ा करने की नई भाषा?

Tags: #homeopathic pill called Urban Naxal #PM Modi hits back at Intellectual Naxals
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version