Friday, September 4, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

महाकाल से द्वारकाधीश तक… धार्मिक पर्यटन पर मोहन सरकार का बड़ा फोकस

DigitalDesk by DigitalDesk
September 4, 2026
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
Mahakal to Dwarkadhish Mohan government major focus on religious tourism
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उज्जैन में महाकाल लोक के बाद 20 गुना बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या… अब मध्य प्रदेश के देवस्थलों को भी बड़े धार्मिक पर्यटन सर्किट से जोड़ने की तैयारी

भोपाल/द्वारका… जन्माष्टमी से ठीक पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारका पहुंचकर भगवान श्री द्वारकाधीश के दर्शन किए… सपत्नीक मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की… लेकिन मुख्यमंत्री का यह दौरा सिर्फ धार्मिक यात्रा तक सीमित नहीं रहा… दर्शन के बाद दिए बयान ने मध्य प्रदेश की धार्मिक पर्यटन नीति की बड़ी तस्वीर सामने रख दी…मुख्यमंत्री ने धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को देश के विकास का महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए उज्जैन का उदाहरण सामने रखा… उनका दावा है कि श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 20 गुना बढ़ी है और अब सालाना 10 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्री उज्जैन पहुंच रहे हैं…

Related posts

एससीओ बंदरगाह आर्थिक सहयोग केंद्र थ्येनचिन में स्थापित

एससीओ बंदरगाह आर्थिक सहयोग केंद्र थ्येनचिन में स्थापित

September 4, 2026
Balen Shah From movement to power will the Gen Z government withstand the crisis

आंदोलन से सत्ता तक बालेन शाह…क्या आपदा में टिक पाएगी Gen-Z सरकार?

September 4, 2026

महाकाल मॉडल… अब दूसरे देवस्थलों पर नजर

मुख्यमंत्री के बयान का सबसे बड़ा संदेश यही है कि मध्य प्रदेश धार्मिक पर्यटन को केवल आस्था से नहीं, बल्कि पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़कर देख रहा है… महाकाल लोक के बाद उज्जैन में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या को सरकार एक सफल मॉडल के तौर पर पेश कर रही है… इसी मॉडल की तर्ज पर प्रदेश के दूसरे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर जोर है… आवागमन आसान हो… ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था हो… सुरक्षा मजबूत हो… मंदिरों के आसपास बुनियादी सुविधाएं विकसित हों… और बढ़ते श्रद्धालुओं के दबाव को संभालने के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो… सरकार का फोकस इन्हीं बिंदुओं पर दिखाई दे रहा है…

द्वारका से उज्जैन तक… धार्मिक पर्यटन का नया कनेक्शन

मुख्यमंत्री ने द्वारकाधीश मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि द्वारका सनातन संस्कृति के चार धामों में प्रमुख तीर्थ है… जन्माष्टमी से ठीक पहले यहां दर्शन को उन्होंने सौभाग्य बताया… लेकिन इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के देवस्थलों में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की बात भी कही… यानी संदेश साफ है… गुजरात की द्वारका और मध्य प्रदेश का उज्जैन जैसे धार्मिक केंद्र अब सिर्फ तीर्थ नहीं… बड़े पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र भी हैं…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक जैसे प्रोजेक्ट्स का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों के विकास को व्यापक पर्यटन नीति से जोड़ने की बात कही…

आस्था के साथ रोजगार का गणित

धार्मिक पर्यटन बढ़ता है तो उसका असर सिर्फ मंदिर परिसर तक सीमित नहीं रहता… होटल… होम-स्टे… परिवहन… स्थानीय बाजार… प्रसाद… हस्तशिल्प… भोजन… गाइड और दूसरे सेवा क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं… यही वजह है कि मुख्यमंत्री धार्मिक पर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर जोर दे रहे हैं… सरकार का दावा है कि प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवागमन, ठहरने, सुरक्षा और अधोसंरचना पर तेजी से काम किया जा रहा है…

जन्माष्टमी पर बड़ा सियासी-सांस्कृतिक संदेश

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री का द्वारका पहुंचना और धार्मिक पर्यटन पर जोर देना राजनीतिक और सांस्कृतिक दोनों नजरियों से महत्वपूर्ण है… एक तरफ मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और द्वारकाधीश की नगरी से आस्था का संदेश दिया… वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को विकास के मॉडल से जोड़ने की सरकार की प्राथमिकता भी सामने रखी… अब सवाल यह है कि महाकाल लोक की सफलता के बाद मध्य प्रदेश के दूसरे धार्मिक स्थलों को भी क्या इसी मॉडल पर विकसित किया जाएगा?  अगर ऐसा होता है तो आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश सिर्फ धार्मिक स्थलों के लिए नहीं… बल्कि बड़े आध्यात्मिक पर्यटन सर्किट के तौर पर अपनी पहचान मजबूत कर सकता है… यानी… द्वारकाधीश के दरबार से निकला संदेश सिर्फ आस्था का नहीं… मध्य प्रदेश के धार्मिक पर्यटन के नए रोडमैप का भी संकेत है…

Tags: #Mahakal to Dwarkadhish Mohan government major focus on religious tourism
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version