Thursday, November 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ताल्येन में 2026 एपेक ऊर्जा थिंक टैंक फोरम आयोजित

DigitalDesk by DigitalDesk
August 21, 2026
in मुख्य समाचार
0
ताल्येन में 2026 एपेक ऊर्जा थिंक टैंक फोरम आयोजित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

20 अगस्त को पूर्वी चीन के ल्याओनिंग प्रांत के ताल्येन शहर में 2026 एपेक ऊर्जा थिंक टैंक फोरम
का आयोजन किया गया। इसमें एपेक के 16 सदस्य अर्थव्यवस्थाओं, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, थिंक
टैंकों और अनुसंधान संस्थानों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिनिधियों ने ऊर्जा
सुरक्षा और क्षेत्रीय लचीलापन, ऊर्जा प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग, बहुपक्षीय सहयोग और थिंक
टैंक नेटवर्क के निर्माण जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की। साथ ही, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में व्यावहारिक
ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने तथा साझा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए विचारों पर सहमति
बनाई गई।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के आर्थिक विकास और समृद्धि के लिए ऊर्जा एक महत्वपूर्ण आधार है। मौजूदा
जटिल और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा स्थिति को देखते हुए, सभी प्रतिभागियों ने माना कि एशिया-
प्रशांत अर्थव्यवस्थाओं को संस्थागत सहयोग के जरिए मौजूदा बाधाओं को और कम करना चाहिए।
इसके साथ ही ऊर्जा सुरक्षा और हरित बदलाव के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने, प्रमुख मूलभूत
प्रौद्योगिकियों में सहयोग और नवाचार को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय ऊर्जा बाजारों के बीच संपर्क
बढ़ाने की जरूरत है। इससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एक मजबूत और लचीली ऊर्जा सुरक्षा प्रणाली
बनाने में मदद मिलेगी।

Related posts

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

November 5, 2026
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

November 5, 2026

जानकारी के अनुसार, फोरम में "चीन और एपेक ऊर्जा सहयोग की नई यात्रा: ऊर्जा सहयोग के जरिए
एशिया प्रशांत समृद्धि को बढ़ावा देना" शीर्षक एक रिपोर्ट जारी की गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 1991 में एपेक में शामिल होने के बाद से चीन ने अपनी ऊर्जा विकास
रणनीतियों को अन्य अर्थव्यवस्थाओं के साथ लगातार जोड़ने की दिशा में काम किया है। इसमें
पारंपरिक ऊर्जा, नई ऊर्जा और बिजली सहित कई क्षेत्रों में सहयोग शामिल है। यह सहयोग निवेश,
व्यापार और बुनियादी ढांचे की पूरी श्रृंखला तक फैला हुआ है। इससे आपूर्ति और मांग में बेहतर
तालमेल, हरित विकास, आपूर्ति श्रृंखलाओं के बीच मजबूत संपर्क और सहयोगात्मक शासन पर
आधारित ऊर्जा सहयोग का ढांचा तैयार हुआ है। इसने क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास में चीन
के योगदान को भी बढ़ाया है। फोरम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि 16वीं एपेक ऊर्जा मंत्रिस्तरीय बैठक 10 से 11 सितंबर तक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित की जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिय ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

 

Tags: #APEC #APEC2026 #EnergyCooperation #China #EnergySecurity #AsiaPacific #EnergyInnovation #GreenEnergy #RegionalCooperation #Dalian
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version