Friday, August 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मकाओ की तीसरी पंचवर्षीय योजना "एक देश, दो व्यवस्थाएं" के कार्यान्वयन का नया स्वरूप रचता है

DigitalDesk by DigitalDesk
August 21, 2026
in मुख्य समाचार
0
मकाओ की तीसरी पंचवर्षीय योजना "एक देश, दो व्यवस्थाएं" के कार्यान्वयन का नया स्वरूप रचता है
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हाल ही में, मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की तीसरी
पंचवर्षीय योजना (2026 से 2030 तक) आधिकारिक रूप से जारी की गई है। 35 मुख्य
विकास संकेतकों, 68 विशेष कॉलमों और 310 प्रमुख कार्यों को शामिल करने वाली यह
योजना अगले पांच वर्षों और लंबी अवधि में मकाओ के विकास की स्पष्ट दिशा तय करती
है। यह मकाओ की विशेषताओं के साथ "एक देश, दो व्यवस्थाएं" के सफल कार्यान्वयन की
दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और "एक योजना से भविष्य का मार्गदर्शन" करने का खास
महत्व रखती है।

"एक देश, दो व्यवस्थाएं" के सफल कार्यान्वयन के उदाहरण के रूप में मकाओ ने हाल के
वर्षों में मजबूत विकास की नींव तैयार की है। मकाओ ने अपनी दूसरी पंचवर्षीय योजना के
सभी 20 मुख्य संकेतकों के लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। 2025 में मकाओ का स्थानीय सकल
घरेलू उत्पाद 4.18 खरब मकाओ डॉलर तक पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी
आईएमएफ ने भी पुष्टि की है कि मकाओ की अर्थव्यवस्था में पर्याप्त लचीलापन है, उसकी
वित्तीय व्यवस्था स्थिर है और उद्योगों के विविधीकरण में चरणबद्ध प्रगति हुई है। 2024
में गैर-जुआ उद्योगों का मूल्य वर्धित अनुपात बढ़कर 56.7 प्रतिशत हो गया।
हालांकि, बाहरी वातावरण में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच मकाओ को अभी भी
औद्योगिक ढांचे से जुड़ी पुरानी चुनौतियों और जनकल्याण से जुड़ी कमियों को दूर करने की
जरूरत है। ऐसे में तीसरी पंचवर्षीय योजना मकाओ की वास्तविक स्थिति और चीन की
15वीं पंचवर्षीय योजना के साथ तालमेल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया एक
व्यावहारिक रोडमैप है। यह योजना मकाओ को देश के विकास में और सक्रिय रूप से शामिल
होने तथा उसकी सेवा करने की दिशा दिखाती है। साथ ही, यह विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की
प्रशासनिक क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों की सहमति को

Related posts

Joe Root International Average: जो रूट ने 167 मैचों में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा; विराट कोहली के खास क्लब से बस 1 रन दूर

Joe Root International Average: जो रूट ने 167 मैचों में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा; विराट कोहली के खास क्लब से बस 1 रन दूर

August 21, 2026
Gold-Silver Price Update: 19 अगस्त को सोना फिर महंगा, 24 कैरेट का भाव ₹1.58 लाख के पार; चांदी भी चढ़ी

Gold Silver Rate: सोना ₹4,300 और चांदी ₹10,000 महंगी, 21 अगस्त को फिर चढ़े सर्राफा बाजार के भाव

August 21, 2026

साथ लाने और आर्थिक विकास के साथ जनकल्याण के बीच संतुलन बनाने पर भी जोर देती
है।इसी क्रम में, योजना में मकाओ के भविष्य के विकास की प्रमुख दिशाएं भी स्पष्ट की गई हैं।
मकाओ ने राष्ट्रीय सुरक्षा के समग्र दृष्टिकोण को आठ विकास लक्ष्यों में सबसे ऊपर रखा है
और उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत आधार बनाया है। साथ
ही, "1+4" विविध उद्योग विकास रणनीति पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2030 तक गैर जुआ
उद्योगों का मूल्य वर्धित अनुपात 60 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। हंगछिन-
क्वांगतोंग-मकाओ गहन सहयोग क्षेत्र के निर्माण के लिए भी योजना में विशेष प्रावधान किए
गए हैं, जिससे औद्योगिक उन्नयन को मजबूत समर्थन मिलेगा।

इसके अलावा, मकाओ के मुक्त बंदरगाह, एकल सीमा शुल्क क्षेत्र और चीनी तथा पश्चिमी
संस्कृतियों के संगम जैसे विशिष्ट लाभों का बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा। चीन और
पुर्तगाली तथा स्पेनिश भाषी देशों के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक सहयोग को और गहरा
किया जाएगा। इससे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोहरे चक्र को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण केंद्र के रूप
में मकाओ की भूमिका मजबूत होगी और देश के उच्च स्तरीय खुलेपन में उसका योगदान
बढ़ेगा।

इस तरह, "एक देश" के मूल सिद्धांत का पालन करते हुए और "दो व्यवस्थाएं" के लाभों का
बेहतर इस्तेमाल करते हुए मकाओ देश के विकास की व्यापक प्रक्रिया में और गहराई से
शामिल होगा। इससे उसकी विकास क्षमता लगातार सामने आएगी और "एक देश, दो
व्यवस्थाएं" के सफल कार्यान्वयन का एक नया उदाहरण लगातार सामने आएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #Macau #China #OneCountryTwoSystems #MacauDevelopment #EconomicDevelopment #GreaterBayArea #ChinaNews #FiveYearPlan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version