Thursday, November 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन ने यूएन में एकजुटता और सहयोग का आह्वान किया

DigitalDesk by DigitalDesk
August 21, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन ने यूएन में एकजुटता और सहयोग का आह्वान किया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कार्य पद्धति पर खुली बहस के दौरान चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू
त्सोंग ने बुधवार को कहा कि एकजुटता और सहयोग ही सुरक्षा परिषद की सबसे महत्वपूर्ण कार्य
पद्धति होनी चाहिए।

फू त्सोंग ने कहा कि सुरक्षा परिषद की कार्य पद्धति केवल एक तकनीकी मुद्दा नहीं है। इसे
अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार बेहतर और प्रभावी
बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिषद के सभी सदस्यों को एक दूसरे का सम्मान करना
चाहिए, पूरी तरह से विचार विमर्श करना चाहिए, मतभेदों का उचित तरीके से समाधान करना
चाहिए और आम सहमति बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

Related posts

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

November 5, 2026
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

November 5, 2026

उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा परिषद को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय 6 की भावना का पालन
करना चाहिए। इसके तहत संवाद और वार्ता के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाना चाहिए,
क्षेत्रीय देशों और संगठनों की मध्यस्थता का समर्थन किया जाना चाहिए तथा विवादों के शांतिपूर्ण
समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों और बल प्रयोग
जैसे अनिवार्य उपायों का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए। साथ ही, जो प्रतिबंध अपने
लक्ष्यों को हासिल करने में विफल रहे हैं, उनकी समीक्षा कर उनमें जरूरी बदलाव किए जाने चाहिए।
फू त्सोंग ने यह भी कहा कि एक मजबूत और एकजुट सुरक्षा परिषद विश्व शांति और स्थिरता की
जरूरतों को पूरा करती है और यह सभी सदस्य देशों के साझा हित में है। उन्होंने सभी देशों से सुरक्षा
परिषद के कामकाज का सक्रिय समर्थन करने, उसके प्रस्तावों का सख्ती से पालन करने और उसके
अधिकार की रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने उन अवैध एकतरफा कार्रवाइयों का विरोध
करने की भी अपील की, जो सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र को दरकिनार करती हैं। साथ ही,
उन्होंने सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों से न्यायपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से अग्रणी भूमिका निभाने
का आग्रह किया।

इसके अलावा, फू त्सोंग ने कहा कि चीन बहुपक्षवाद के सिद्धांत का पालन करते हुए एकजुटता और
सहयोग को मजबूत करने तथा सुरक्षा परिषद की कार्य पद्धति को बेहतर बनाने के लिए अन्य देशों
के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य स्थायी शांति और

साझा सुरक्षा की दिशा में और अधिक योगदान देना है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #China #UN #UnitedNations #SecurityCouncil #InternationalRelations #Multilateralism #Peace #GlobalSecurity
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version