Sunday, August 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

यीछुन शहर जंगली जानवरों के संरक्षण के लिए वन आर्क है

DigitalDesk by DigitalDesk
August 9, 2026
in मुख्य समाचार
0
Yichun City
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यीछुन शहर जंगली जानवरों के संरक्षण के लिए वन आर्क है

पूर्वोत्तर चीन के लेसर खिंगन पर्वतों के भीतरी क्षेत्र में एक अज्ञात हरा-भरा स्वर्ग छिपा है। इसका नाम यीछुन शहर है। विदेशी पर्यटकों के लिए यह नाम शायद थोड़ा नया है। लेकिन 40 लाख हेक्टेयर में फैले विशाल जंगल वाले इस शहर में जीवन, रक्षा और विकास की विचारधारा के बारे में दिल को छू लेने वाली कहानी सामने आ रही है।
यीछुन के बारे में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि यहां वन कवरेज दर 83.8 प्रतिशत है। यह मात्रा पूरे चीन के औसत स्तर की तीन गुना अधिक है। यह विशाल जंगल न केवल दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे अच्छी तरह से सुरक्षित प्राकृतिक कोरियन पाइन का घर है, बल्कि सचमुच “वन्यजीवों के लिए आर्क” भी है। जंगल, नदी और आर्द्रभूमि समेत कई तरह की पारिस्थितिकी प्रणालियां यहां मौजूद हैं। इससे 330 से ज़्यादा जंगली जानवरों और 1,390 से अधिक उच्च पौधों को रहने की जगह मिलती है। राष्ट्रीय प्रथम श्रेणी के संरक्षित वन्य जीवों की 11 प्रजातियां और दूसरी श्रेणी के संरक्षित जानवरों की 54 प्रजातियां यीछुन के जंगल में रहती हैं।
यह जीवन शक्ति अपने आप नहीं आई। लगभग एक दशक पहले यीछुन “संसाधन संकट” और “आर्थिक संकट” की दोहरी मुश्किल में फंसा हुआ था। दशकों से हो रही कटाई से जंगल के संसाधन लगभग खत्म हो गए थे। वर्ष 2013 से यीछुन में प्राकृतिक जंगलों की व्यावसायिक कटाई पूरी तरह से रोकी गई। तब से यीछुन शहर बचाव पर आधारित बदलाव के रास्ते पर चलने लगा। इस रास्ते का सार यह वैज्ञानिक शोध है कि “स्वच्छ जल और हरे-भरे पहाड़ अमूल्य संपत्ति हैं”, जिसकी चीन हाल के सालों में ज़ोर-शोर से वकालत कर रहा है।
यीछुन के निर्णयकर्ताओं के विचार में अच्छी पारिस्थितिकी विकास पर बोझ नहीं है, बल्कि सबसे कीमती संपत्ति है। जंगलों और वन्यजीवों की रक्षा करना अनवरत विकास के आधार की रक्षा करने के बराबर है।
आज, यीछुन में करीब आधी ज़मीन को पारिस्थितिकी संरक्षण की लाल रेखा में शामिल किया जा चुका है। पूरे शहर में विभिन्न स्तरों पर 23 प्रकृति रिजर्व हैं। इनमें 12 राष्ट्रीय प्रकृति रिजर्व हैं, जिसका कुल क्षेत्रफल 6 लाख 71 हजार हेक्टेयर है। कोरियन पाइन का संरक्षण विनियम लागू करने, पारिस्थितिकी दिवस निर्धारित करने, संयुक्त सुरक्षा तंत्र स्थापित करने और वायु-भूमि एकीकृत गश्त व निगरानी नेटवर्क का निर्माण करने से यीछुन में वन स्टॉक की मात्रा में औसत वार्षिक शुद्ध वृद्धि 1 करोड़ घन मीटर से ज़्यादा है और वन्यजीवों की आबादी में सुधार हुआ है।
अधिक महत्वपूर्ण बात है कि यीछुन में “स्वच्छ जल और हरे-भरे पहाड़” सचमुच “अमूल्य संपत्ति” में बदले हैं। पारिस्थितिक पर्यटन इस जंगल वाले शहर का नया आकर्षण बन गया है। चिनशान हिरण पार्क में पर्यटक घास के मैदान में मुक्त-श्रेणी के सिका हिरण के करीब जा सकते हैं। वूयिंग राष्ट्रीय वन पार्क में 500 साल पुराने कोरियन पाइन आने वाले हरेक व्यक्ति को समय की कहानी सुनाते हैं। इसके साथ, वन-आधारित अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। लाल पाइन नट्स, काले कवक, ब्लूबेरी और जंगल के नीचे जिनसेंग जैसे हरे उत्पाद पहाड़ों से निकलकर देश और विदेशों में लोकप्रिय होने लगे। स्थानीय लोग एक भी पेड़ काटे बिना भी अच्छा जीवन जी सकते हैं।
यीछुन की कहानी दुनिया को एक सरल सत्य बताती है कि जब इंसान झुकना और रक्षा करना सीख जाएगा, तो प्रकृति हमें हज़ार गुना ज़्यादा इनाम देगी। पर्यटकों के लिए यीछुन घूमने लायक जगह ही नहीं, बल्कि इंसान और प्रकृति के बीच मेल खाने का मॉडल शहर भी है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related posts

Chinese Consul General visited CRRC India Rail Transit Vehicles Limited

चीनी कौंसल जनरल ने सीआरआरसी इंडिया रेल ट्रांजिट व्हीकल्स लिमिटेड कंपनी का दौरा किया

August 9, 2026
Mumbai based consulate hosted a BRICS

मुंबई स्थित कौंसुलेट ने “स्क्वैश के ज़रिए दोस्त बनाना” थीम पर ब्रिक्स खेल गतिविधि की मेजबानी की

August 9, 2026
Tags: #Yichun City is a forest ark for the conservation of wild animals
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version