Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

Chhattisgarh Rape Case:विपक्ष के नेता नारायण चंदेल के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप

DigitalDesk by DigitalDesk
January 20, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर
0
Chhattisgarh Rape Case:विपक्ष के नेता नारायण चंदेल के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप

Chhattisgarh Rape Case Opposition leader Narayan Chandel's son accused of rape

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता ब्रह्मानंद नेताम के बाद अब विधानसभा में बीजेपी विधायक और विपक्ष के नेता नारायण चंदेल के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है। नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जिससे एक बार फिर सियासत गरमा गई है।

  • पलाश चंदेल ने किया था शादी का वादा
  • शादी करने का झांसा देकर किया दैहिक शोषण
  • 2018 में फेसबुक के जरिए हुई थी पहचान
  • दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई थी पीड़िता
  • 2021 में पलाश ने कराया था जबरन गर्भपात

बता दें रायपुर के जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने वाली महिला का कहना है जांजगीर चांपा के विधायक नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

ऐसे में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पलाश चंदेल के खिलाफ 376, 376(2) (छ), 313 व 3(2) एसटी/एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला थाना पुलिस ज़ीरो पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। शिक्षक के तौर पर काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उससे शादी का वादा किया गया था। इतना ही नहीं जब वो दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई तो पलाश चंदेल ने उसके बच्चे का जबरन गर्भपात करा दिया। उसने पहले रायपुर में एससी-एसटीआयोग को एक लिखित शिकायत दी थी और आयोग पिछले कुछ महीनों से मामले की जांच की जा रही थी।

फेसबुक के जरिए हुआ था संपर्क

पीड़िता जांजगीर की रहने वाली पीड़िता ने शिकायत में बताया 2018 में फेसबुक के जरिये दोनों संपर्क में आये थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसी का फायदा उठाकर पलाश ने शादी का प्रस्ताव दिया था। साथ ही शादी करने के नाम पर लंबे समय से पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। साल 2021 में जब वो गर्भवती हुई तो पलाश ने धोखे से उसे गर्भपात की गोली खिला दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ मारपीट भी करता था। साथ ही पीड़िता को नौकरी से निकलवा देने की धमकी भी देता था।

एससी-एसटी आयोग ने पुलिस को सौंपा मामला

एससी-एसटी ने आयोग ने अब मामला पुलिस को सौंप दिया है। आयोग के हस्तक्षेप के बाद रायपुर महिला थाना सक्रिय हुआ और जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई। घटनास्थल जांजगीर चांपा होने के चलते मामले की फाइल जांच और आगे की कार्रवाई के लिए जांजगीर पुलिस को भेजी गई थी। बता दें पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले बीजेपी विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल को हाल ही में एलओपी नियुक्त किया गया है। वे जांजगीर निर्वाचन क्षेत्र से लगातार जीतते रहे हैं। इस क्षेत्र में चंदेल बड़ा राजनीतिक रसूख भी है। ऐसे में बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होना, चंदेल के राजनीतिक कॅरियर को चौपट कर सकता है।

चौपट हो चुका है नेताम का राजनीति भविष्य

बता दें पिछले दिनों राज्य की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ कथिततौर पर बलात्कार का मामला सामने आया था। जिसमें पड़ोसी राज्य झारखंड की पुलिस ने बीजेपी नेता को हिरासत में लेने के अभियान के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में डेरा डाल दिया था। हालांकि झारखंड हाई कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बाद पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी,लेकिन उपचुनाव के दौरान ये मुद्दा जमकर गर्माया, जिसके चलते नेताम को चुनाव में हार का सामना भी करना पड़ा।

Post Views: 290
Tags: BJP leaderChhattisgarhLeader of Opposition Narayan Chandelrape case registered against Palash Chandelson accused of rape
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version