Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल 24 जुलाई 2026 की सुबह 3:29 बजे रोहिणी नक्षत्र से निकलकर अपने ही मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम, नेतृत्व और भूमि का कारक माना जाता है। जब मंगल अपने ही नक्षत्र में आते हैं तो उनकी ऊर्जा अधिक प्रभावी मानी जाती है। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, कर्क, वृश्चिक और सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है। इन राशियों के लोगों को करियर, कारोबार, धन और आत्मविश्वास के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
मेष राशि: करियर में मिलेगा बड़ा अवसर
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए सबसे अधिक प्रभावशाली रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिलने के योग बन सकते हैं। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे और व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी सफलता मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क राशि: आर्थिक मजबूती के संकेत
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकता है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन या नई जिम्मेदारी के योग भी बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि: समस्याओं से मिलेगी राहत
मंगल वृश्चिक राशि के भी स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। लंबे समय से चली आ रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी। करियर में प्रगति होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
सिंह राशि: नेतृत्व क्षमता का मिलेगा लाभ
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां सफलता के साथ पूरी होंगी। कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता मजबूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और नई योजनाओं से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं।
क्या रखें ध्यान?
हालांकि मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ रहेगा, लेकिन सभी जातकों को जल्दबाजी, गुस्से और विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। मंगल की सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा, मंगल मंत्र का जाप और जरूरतमंदों को लाल वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है।
(नोट: यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं और ग्रह गोचर पर आधारित है। इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी देना है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार फल अलग-अलग हो सकते हैं।)





